Viewed 456 times
इन्द्र॒ इन्नो॑ म॒हानां॑ दा॒ता वाजा॑नां नृ॒तुः । म॒हाँ अ॑भि॒ज्ञ्वा य॑मत् ॥
English Transliteration
Mantra Audio
indra in no mahānāṁ dātā vājānāṁ nṛtuḥ | mahām̐ abhijñv ā yamat ||
Pad Path
इन्द्रः॑ । इत् । नः॒ । म॒हाना॑म् । द॒ता । वाजा॑नाम् । नृ॒तुः । म॒हान् । अ॒भि॒ऽज्ञु । आ । य॒म॒त् ॥ ८.९२.३
Rigveda » Mandal:8» Sukta:92» Mantra:3
| Ashtak:6» Adhyay:6» Varga:15» Mantra:3
| Mandal:8» Anuvak:9» Mantra:3
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
महानां वाजानां दाता
Word-Meaning: - [१] (इन्द्र:) = वह परमैश्वर्यशाली प्रभु (नः) = हमारे लिये (इत्) = निश्चय से (महानाम्) = [मघानां ] सब ऐश्वर्यों के (दाता) = देनेवाले हैं। वे प्रभु ही (वाजानाम्) = सब शक्तियों के व गतियों के देनेवाले हैं। इन ऐश्वर्यों व शक्तियों को देकर प्रभु ही (नृतुः) = हमें आगे ले चलनेवाले अथवा इस सम्पूर्ण नृत्य के करानेवाले हैं। यह संसार अभिनय-स्थली है, प्रभु ही सब अभिनय करानेवाले सूत्रधार हैं। जीव ही अभिनेता [Actors] हैं। [२] वे (महान्) = पूजनीय प्रभु (अभिशु) = [ अभिगत जानुकं यथा स्यात् तथा] घुटने टिकवाकर (आयमत्) = हमें नियम में रखते हैं। हमें वे विनीत व संयमी बनाते हैं।
Connotation: - भावार्थ- प्रभु हमारे लिये ऐश्वर्यों व शक्तियों को प्राप्त कराते हैं। वे ही इस संसाररूप अभिनय-स्थली के सूत्रधार होते हुए हमें नृत्य कराते हैं, अपने शासन से वे हमें विनीत व संयमी बनाते हैं।
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - Indra is a happy and joyous leader, giver of a high order of living, energy and life’s victories. May he, with love, courtesy and humility, lead us to life’s greatness and glory.
