Go To Mantra
Viewed 289 times

वि॒व्यक्थ॑ महि॒ना वृ॑षन्भ॒क्षं सोम॑स्य जागृवे । य इ॑न्द्र ज॒ठरे॑षु ते ॥

English Transliteration

vivyaktha mahinā vṛṣan bhakṣaṁ somasya jāgṛve | ya indra jaṭhareṣu te ||

Mantra Audio
Pad Path

वि॒व्यक्थ॑ । म॒हि॒ना । वृ॒ष॒न् । भ॒क्षम् । सोम॑स्य । जा॒गृ॒वे॒ । यः । इ॒न्द्र॒ । ज॒ठरे॑षु । ते॒ ॥ ८.९२.२३

Rigveda » Mandal:8» Sukta:92» Mantra:23 | Ashtak:6» Adhyay:6» Varga:19» Mantra:3 | Mandal:8» Anuvak:9» Mantra:23


HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्रभु के उदर को सोम से मरना

Word-Meaning: - [१] हे (वृषन्) = सुखों का वर्षण करनेवाले (जागृवे) = सदा जागरणशील प्रभो! आप ही (महिना) = अपनी महिमा से (सोमस्य भक्षम्) = सोम के भक्षण को (विव्यक्थ) = व्याप्त करते हैं। अर्थात् आपके अनुग्रह से ही सोम का शरीर में व्यापन होता है। [२] हे (इन्द्र) = सब शत्रुओं का विद्रावण करनेवाले प्रभो ! उस सोम का आप व्यापन करते हो (यः) = जो (ते जठरेषु) = आपके उदरों में हैं। हम अपने इन उदरों को जब आपका उदर बना देते हैं, अर्थात् इसे आपका ही जानकर पवित्र रखने का प्रयत्न करते हैं, तो सोम इसमें सुरक्षित रहता है।
Connotation: - भावार्थ- प्रभु सदा जागरणशील [अप्रमत्त] व हमारे पर सुखों का वर्षण करनेवाले हैं। वे प्रभु हमारे अन्दर सोम का रक्षण करते हैं। हम इन उदरों को प्रभु का उदर बना के पवित्र भोजनों को करते हुए सोम का रक्षण कर पायें।

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O lord of universal love and grace as showers of rain, ever awake in the world of existence, your divine bliss pervades all that essence of soma, joy and beauty of life, which is food for the human soul, and it ripples and rolls in the blissful reservoirs of your divine presence.