गावो॒ न यू॒थमुप॑ यन्ति॒ वध्र॑य॒ उप॒ मा य॑न्ति॒ वध्र॑यः ॥
English Transliteration
Mantra Audio
gāvo na yūtham upa yanti vadhraya upa mā yanti vadhrayaḥ ||
Pad Path
गावः॑ । न । यू॒थम् । उप॑ । य॒न्ति॒ । वध्र॑यः । उप॑ । मा॒ । य॒न्ति॒ । वध्र॑यः ॥ ८.४६.३०
Rigveda » Mandal:8» Sukta:46» Mantra:30
| Ashtak:6» Adhyay:4» Varga:6» Mantra:5
| Mandal:8» Anuvak:6» Mantra:30
Reads 382 times
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
प्रभु के समीप
Word-Meaning: - [१] (न) = जिस प्रकार (गावः) = गौवें, अपने रक्षण के लिए (यूथम्) = गोसमूह को प्राप्त होती हैं। अलग न घूमकर झुण्ड में ही आ जाती है, उसी प्रकार (वध्र्यः) = अपने को व्रतों की रज्जु में बाँधनेवाले संयमी लोग (उपयन्ति) = अपने रक्षणों के लिए प्रभु के समीप प्राप्त होते हैं। [२] प्रभु कहते हैं कि ये (वध्र्यः) = संयमी पुरुष (मा उपयन्ति) = मुझे समीपता से प्राप्त होते हैं। प्रभु सामीप्य में ही ये अपने को सुरक्षित अनुभव करते हैं।
Connotation: - भावार्थ- हम व्रतों के बन्धनों में अपने को बाँधते हुए अपने रक्षण के लिए प्रभु के इस प्रकार समीप हों, जैसे गौवें झुण्ड के समीप ।
Reads 382 times
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - As cows join the herd for protection and support so the weaker people come to me for sustenance and support, yes the needy come for succour and support.
