Go To Mantra
Viewed 400 times

अ॒ग्निनेन्द्रे॑ण॒ वरु॑णेन॒ विष्णु॑नादि॒त्यै रु॒द्रैर्वसु॑भिः सचा॒भुवा॑ । स॒जोष॑सा उ॒षसा॒ सूर्ये॑ण च॒ सोमं॑ पिबतमश्विना ॥

English Transliteration

agninendreṇa varuṇena viṣṇunādityai rudrair vasubhiḥ sacābhuvā | sajoṣasā uṣasā sūryeṇa ca somam pibatam aśvinā ||

Pad Path

अ॒ग्निना॑ । इन्द्रे॑ण । वरु॑णेन । विष्णु॑ना । आ॒दि॒त्यैः । रु॒द्रैः । वसु॑ऽभिः । स॒चा॒ऽभुवा॑ । स॒ऽजोष॑सौ । उ॒षसा॑ । सूर्ये॑ण । च॒ । सोम॑म् । पि॒ब॒त॒म् । अ॒श्वि॒ना॒ ॥ ८.३५.१

Rigveda » Mandal:8» Sukta:35» Mantra:1 | Ashtak:6» Adhyay:3» Varga:14» Mantra:1 | Mandal:8» Anuvak:5» Mantra:1


SHIV SHANKAR SHARMA

Word-Meaning: - इससे पुण्यात्मा राजा और राजमण्डल का आत्मा के उद्देश्य से वर्णन दिखलाया जाता है−(अश्विना) हे अश्वयुक्त राजन् तथा मन्त्रिदल ! आप (अग्निना) अग्निहोत्रादि शुभकर्म के (सचाभुवा) साथ ही हुए हैं। यद्वा यह आत्मा नित्य है, इस कारण अग्नि के साथ ही आप आविर्भूत हुए हैं। इसी प्रकार आगे भी जानना। यद्वा अग्नि सामर्थ्य के साथ राजा रहते हैं, क्योंकि आग्नेयास्त्रों का प्रयोग सदा ही करना पड़ता है। इसी प्रकार (इन्द्रेण) विद्युच्छक्ति के साथ आप हुए हैं, क्योंकि विद्युत् की सहायता से बहुत अस्त्र बनाए जाते हैं, जिनसे राजाओं को सदा प्रयोजन रहता है। (वरुणेन) वरणीय जलशक्ति के साथ हुए हैं, क्योंकि प्रजाओं के उपकारार्थ जलों को नानाप्रकार नहर आदिकों से नाना प्रयोग में राजा को प्रयुक्त करना पड़ता है। (विष्णुना) आप सूर्यशक्ति के साथ हुए हैं, क्योंकि सूर्य्य के समान विद्याप्रचारादि से अज्ञानान्धकार को छिन्न-भिन्न करते हैं। (आदित्यैः) द्वादश मासों की शक्ति के साथ हुए हैं, क्योंकि जैसे द्वादश मास द्वादश प्रकार से जीवों को सुख पहुँचाते हैं, वैसे आप भी (रुद्रैः) एकादश प्राणों के सामर्थ्य के साथ हुए हैं, क्योंकि जैसे ये एकादश प्राण शरीर में सुख देते हैं, तद्वत् आप प्रजामण्डल में विविध सुख पहुँचाते हैं। तथा (वसुभिः) आठ प्रकार के धनों के साथ ही आप हुए हैं और (उषसा) प्रातःकाल इससे मृदुता शीलता आदि गुणों का (सूर्य्येण) सूर्य्य शब्द से तीक्ष्णता प्रताप आदि का ग्रहण है, इसलिये मृदुता और तीक्ष्णता दोनों गुणों से आप (सजोषसा) सम्मिलित हैं, क्योंकि उभयगुणसम्पन्न राजा को होना चाहिये। इस कारण (सोमम्+पिबतम्) सोमरस का पान कीजिये, क्योंकि आप इसके योग्य हैं। इसी प्रकार आगे भी व्याख्या कर्तव्य है ॥१॥
Connotation: - मनुष्यजाति को उत्तम और सुशील बनाने के लिये तीन मार्ग हैं, विद्या, धर्म और राज-नियम। परन्तु इन तीनों में राजदण्ड से ही संसार की स्थिति बनी रहती है, क्योंकि इसके उग्र दण्ड से आपामर डरते हैं। अतः राजमण्डल का वर्णन इस प्रकार वेद में कहा गया है ॥१॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्राणसाधना से दिव्य भावों का विकास

Word-Meaning: - [१] हे (अश्विना) = प्राणापानो! (उषसा सूर्येण च) = उषाकाल व सूर्य के साथ (सजोषसा) = प्रीतिपूर्वक सेवन किये जाते हुए आप (सोमं पिबतम्) = सोम का पान करो। प्राणसाधना के द्वारा शरीर में सोम [वीर्यशक्ति] की ऊर्ध्वगति होती है। यही अश्विनी देवों का सोमपान है। यह प्राणसाधना उषाकाल में प्रबुद्ध होकर प्रातः सूर्योदय तक होती है। इसी से इन्हें 'उषा व सूर्य से सेवित' कहा है। [२] ये प्राणापान (अग्निना) = अग्नि के साथ (सचाभुवा) = मिलकर होते हैं। 'अग्नि' अग्रेणी हैं, यह प्रगति का प्रतीक है। प्राणसाधना प्रगति का मूल है। इसी प्रकार इन्द्रेण इन्द्र के साथ होनेवाले ये प्राणापान हैं। ये हमें जितेन्द्रिय बनाते हैं। (वरुणेन) = वरुण के साथ संगत ये प्राणापान द्वेष का हमारे से वारण करते हैं। (विष्णुना) = विष्णु से संगत हुए-हुए ये हमें व्यापक व उदार वृत्ति को बनाते हैं [विषु व्याप्तौ] । [३] ये प्राणापान (आदित्यैः रुद्रैः वसुभिः) = आदित्य रुद्र व वसुओं के साथ होनेवाले हैं। ये हमें आदित्यों के समान सब अच्छाइयों का आदान करनेवाले बनाते हैं। सब रोगों का ये विद्रावण करनेवाले रुद्रों के समान होते हैं। तथा हमारे निवास को उत्तम बनानेवाले- ये 'वसु' ही होते हैं।
Connotation: - भावार्थ- प्राणसाधना से शरीर में सोम का रक्षण होता है और सब दिव्य भावों का विकास होता है। प्रात: उषाकाल व सूर्योदय का समय प्राणसाधना के लिये सर्वोत्तम समय है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस समय वायुमण्डल में ओषजोन गैस प्रचुरमात्रा में होती है।

SHIV SHANKAR SHARMA

पुनरपि राजप्रकरणभारभते।

Word-Meaning: - अत्र पुण्यात्मनो राजमण्डलस्यात्मानमुद्दिश्य वर्णनं प्रदर्श्यते। हे अश्विना=अश्विनौ पुण्यकृतौ राजानौ। युवाम्। अग्निना=अग्निहोत्रादिबशुभकर्मणा। सचाभुवा सहभुवौ सार्थमेव जातौ स्थः। यद्वा नित्यत्वाज्जीवस्य अग्निना सार्धमेव युवामपि आविर्भूतौ स्थः। एवमेवाग्रेऽपि बोध्यम्। सचाभुवेति पदं प्रत्येकमग्निप्रभृतिभिः संबद्धम्। एवमेव इन्द्रेण=विद्युच्छक्त्या। वरुणेन=वरणीयेन जलसामर्थ्येन, विष्णुना=सूर्यसामर्थ्येन, आदित्यैर्द्वादशमासशक्तिभिः। रुद्रैः=एकादशप्राणशक्त्या। वसुभिरष्टवसुशक्त्या च सचाभुवा सहभुवौ स्थः। अपि च उषसा प्रभातेन तदुपलक्षितेन मार्दवेन। सूर्येण च सूर्य्योपलक्षितेन तैक्ष्ण्येन सजोषसा संगतौ भवथः। तस्मात्। सोमं=यज्ञसिद्धमानन्दप्रदं सोमरसम्। पिबतम् ॥१॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Ashvins, complementary powers and forces of nature and humanity working in circuit, associated with Agni, fire energy, Indra, electric energy, Varuna, water energy, Vishnu, solar energy, Adityas, seasonal energies, Rudras, pranic energies, and Vasus, earth energies, in union with the dawn and the sun, absorb, protect, promote and bring the soma joy of life for the benefit of humanity.