Go To Mantra
Viewed 5805 times

अ॒धः प॑श्यस्व॒ मोपरि॑ संत॒रां पा॑द॒कौ ह॑र । मा ते॑ कशप्ल॒कौ दृ॑श॒न्त्स्त्री हि ब्र॒ह्मा ब॒भूवि॑थ ॥

English Transliteration

adhaḥ paśyasva mopari saṁtarām pādakau hara | mā te kaśaplakau dṛśan strī hi brahmā babhūvitha ||

Pad Path

अ॒धः । प॒श्य॒स्व॒ । मा । उ॒परि॑ । स॒म्ऽत॒राम् । पा॒द॒कौ । ह॒र॒ । मा । ते॒ । क॒श॒ऽप्ल॒कौ । दृ॒श॒न् । स्त्री । हि । ब्र॒ह्मा । ब॒भूवि॑थ ॥ ८.३३.१९

Rigveda » Mandal:8» Sukta:33» Mantra:19 | Ashtak:6» Adhyay:3» Varga:10» Mantra:4 | Mandal:8» Anuvak:5» Mantra:19


HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

निरभिमानता व शालीनता [पत्नी के दो गुण]

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के अनुसार स्त्री का महत्त्व अधिक है, तो भी उसे नम्र तो होना ही चाहिये। इसी में उसकी प्रतिष्ठा है। मन्त्र कहता है कि (अधः पश्यस्व) = नीचे देख (मा उपरि) = ऊपर नहीं। तेरे में अकड़ न हो। तू घर में शासन करनेवाली अवश्य है, पर तू (पादकौ) = पाँओं को संहर (तराम्) = मिलाकर रखनेवाली हो, असभ्यता से पाँव के फैला के न फिर। [२] इस प्रकार तू वस्त्रों का धारण करे कि (ते) = तेरे (कशप्लकौ) = टखने व निचले अंग (मा दृशन्) = नहीं दीखें। वस्त्रों से तू अपने को ठीक प्रकार से आवृत कर जिससे तेरे निचले अंग दिखते न रहें। वस्तुतः इस प्रकार के आचरणवाली स्त्री-स्त्री (हि) = निश्चय से गृहस्थयज्ञ में ब्(रह्मा) = ब्रह्म [ = सर्वमुख्य ऋत्विज्] बभूविथ होती है। इसी ने इस यज्ञ को निर्दोष बनाना है।
Connotation: - भावार्थ-निरभिमान व शालीन स्त्री ही गृहस्थ यज्ञ की ब्रह्मा बनती है, गृहस्थ यज्ञ को यही निर्दोष व निर्विघ्न बनाकर पूर्ण करती है। इसे नम्र होना चाहिए, सभ्य चालवाली होना चाहिए तथा ठीक से वस्त्रों का धारण करना चाहिए।' अगले सूक्त का ऋषि 'नीपातिथि काण्व' है [नीप=deep] गम्भीरता की ओर निरन्तर चलनेवाला सदा गम्भीर विचार करनेवाला यह मेधावी [काण्व] है। यह प्रभु का उत्तम स्तवन करनेवाला बनता है, प्रभु की दीप्ति को प्राप्त करने का प्रयत्न करता है। प्रभु इसे प्रेरणा देते हैं कि-

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O man, O woman: Keep your eyes down on the earth, not up on the sky. Walk on with both the feet together (as the two wheels and the two horses draw the chariot together), Let your lower feet be not bare and exposed (cover them). Let woman be the high priest of the home yajna.$(The last three mantras describe the home- state of the social order. The husband and the wife together run the home. The husband is, or may be, the greater burden bearer, still the wife is the chief home minister, and the husband ought to realise this in love, in courtesy, in chivalry, or at least in practical wisdom. Arrogance, pride, anger, passion, all this on either’s part must be subjected to reason and respectful cooperation with mutual recognition.)