Viewed 645 times
न॒हि षस्तव॒ नो मम॑ शा॒स्त्रे अ॒न्यस्य॒ रण्य॑ति । यो अ॒स्मान्वी॒र आन॑यत् ॥
English Transliteration
nahi ṣas tava no mama śāstre anyasya raṇyati | yo asmān vīra ānayat ||
Pad Path
न॒हि । सः । तव॑ । नः॒ । मम॑ । शा॒स्त्रे । अ॒न्यस्य॑ । रण्य॑ति । यः । अ॒स्मान् । वी॒रः । आ । अन॑यत् ॥ ८.३३.१६
Rigveda » Mandal:8» Sukta:33» Mantra:16
| Ashtak:6» Adhyay:3» Varga:10» Mantra:1
| Mandal:8» Anuvak:5» Mantra:16
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
'शासन' रक्षण के लिये
Word-Meaning: - [१] (यः वीरः) = जो शत्रुओं को कम्पित करनेवाला वीर अस्मान् = हमें (आनयत्) = लक्ष्य- स्थान पर प्राप्त कराता है, (सः) = वह (नहि तव) = न तेरे, (नो मम) = न मेरे, न ही अन्यस्य किसी दूसरे के (शास्त्रे) = शास्त्र में (रण्यति) = आनन्द का अनुभव करता है। वे प्रभु तो रक्षण में ही आनन्द लेते हैं। [२] प्रभु का शासन शासन के लिए नहीं है। वह केवल रक्षण के लिये है। शासन का उद्देश्य शासन न होकर रक्षण ही होना उचित है।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु हमारे पर, हमारे रक्षण के लिये ही शासन करते हैं।
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - The mighty one who has brought us under his order of law does not accept with delight your decree nor mine nor anyone else’s.$(Indra, the soul, is the ruler and controller of the mind and senses. It is not ruled and controlled by the mind or the senses or anyone else.)
