Go To Mantra
Viewed 408 times

यदि॑ मे रा॒रण॑: सु॒त उ॒क्थे वा॒ दध॑से॒ चन॑: । आ॒रादुप॑ स्व॒धा ग॑हि ॥

English Transliteration

yadi me rāraṇaḥ suta ukthe vā dadhase canaḥ | ārād upa svadhā gahi ||

Pad Path

यदि॑ । मे॒ । र॒रणः॑ । सु॒ते । उ॒क्थे । वा॒ । दध॑से । चनः॑ । आ॒रात् । उप॑ । स्व॒धा । आ । ग॒हि॒ ॥ ८.३२.६

Rigveda » Mandal:8» Sukta:32» Mantra:6 | Ashtak:6» Adhyay:3» Varga:2» Mantra:1 | Mandal:8» Anuvak:5» Mantra:6


HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

सोमरक्षण- प्रभु-स्तवन- सात्विक अन्न सेवन

Word-Meaning: - [१] प्रभु जीव से कहते हैं कि (यदि) = यदि (मे) = मेरे (सुते) = उत्पन्न किये हुए इस सोम में (रारण:) = तू रमण करता है, (वा) = और यदि (उक्थे) = स्तोत्र में, स्तुति में रमण करता है तथा (चनः दधसे) = सात्त्विक अन्न का सेवन करता है। तो (स्वधा) = आत्मधारण शक्ति के हेतु से (आरात् उपगाहि) = हमारे अत्यन्त समीप प्राप्त होनेवाला हो [आरात् समीप] । [२] आत्मधारणशक्ति को प्राप्त करने के लिये प्रभु का सान्निध्य आवश्यक है। प्रभु के सान्निध्य के लिये तीन बातें सहायक होती हैं- [क] सोम का रक्षण, [ख] प्रभु का स्तवन [ग] सात्त्विक अन्न का सेवन।
Connotation: - भावार्थ- हम 'सोमरक्षण, प्रभु-स्तवन व सात्त्विक अन्न के सेवन' को अपनाकर प्रभु के उपासक बनें। यही आत्मधारणशक्ति की प्राप्ति का उपाय है।

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - If you take delight in the soma distilled by me and feel the ecstasy of my song of homage, then come from far and come from near and, by your own divine nature, take me on for the food of life you hold for me.