Go To Mantra

अश्वं॒ न गी॒र्भी र॒थ्यं॑ सु॒दान॑वो मर्मृ॒ज्यन्ते॑ देव॒यव॑: । उ॒भे तो॒के तन॑ये दस्म विश्पते॒ पर्षि॒ राधो॑ म॒घोना॑म् ॥

English Transliteration

aśvaṁ na gīrbhī rathyaṁ sudānavo marmṛjyante devayavaḥ | ubhe toke tanaye dasma viśpate parṣi rādho maghonām ||

Mantra Audio
Pad Path

अश्व॑म् । न । गीः॒ऽभिः । र॒थ्य॑म् । सु॒ऽदान॑वः । म॒र्मृ॒ज्यन्ते॑ । दे॒व॒ऽयवः॑ । उ॒भे इति॑ । तो॒के इति॑ । तन॑ये । द॒स्म॒ । वि॒श्प॒ते॒ । पर्षि॑ । राधः॑ । म॒घोना॑म् ॥ ८.१०३.७

Rigveda » Mandal:8» Sukta:103» Mantra:7 | Ashtak:6» Adhyay:7» Varga:14» Mantra:2 | Mandal:8» Anuvak:10» Mantra:7


Reads 320 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

सुदानवः - देवभवः

Word-Meaning: - [१] (सुदानवः) = उत्तम दानशील अथवा वासनाओं का खण्डन [दाप् लवने] करनेवाले, (देवयवः) = उस महान् देव प्रभु को अपने साथ जोड़ने की कामनावाले लोग (रथ्यम्) = रथ वहन में उत्तम (अश्वं न) = अश्व के समान प्रभु को (गीर्भी:) = स्तुतिवाणियों के द्वारा (मर्मृज्यन्ते) = अपने अन्दर शुद्ध करते हैं। अपने हृदयों में प्रभु के प्रकाश को देखने का प्रयत्न करते हैं। ये उपासक यह समझते हैं कि प्रभु ने ही उनके शरीर रथ को लक्ष्य - स्थान पर पहुँचाना है। प्रभु का स्तवन करते हुए ये प्रभु को अपने अन्दर देखने का प्रयत्न करते हैं। [२] हे (दस्म) = सब दुःखों के नाशक (विश्पते) = सब प्रजाओं के पालक प्रभो ! आप हमारे (तोके) = पुत्रों में व (तनये) = पौत्रों में (उभे) = दोनों ही में (मघोनाम्) = [मघ-मख] यज्ञशील पुरुषों की (राधः) = सम्पत्ति को (पर्षि) = प्राप्त कराइये। हमारे पुत्र-पौत्र भी ऐश्वर्य को प्राप्त करके यज्ञशील बनें।
Connotation: - भावार्थ- हम 'सुदान व देवयु' बनकर स्तोमों द्वारा प्रभु के प्रकाश को देखने का प्रयत्न करते हैं। और प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि हमारे पुत्र-पौत्र भी सम्पन्न व यज्ञशील बनें।
Reads 320 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Agni, lord of glory, ruler and sustainer of the people, generous devotees dedicated to charity and love of divinity, with voices of adoration and prayer, exalt you like the motive power of the chariot of life, and pray: Bring us the holy power and prosperity worthy of the magnificent for our children and grand children.