Viewed 403 times
यद॒द्य सूर॒ उदि॒तेऽना॑गा मि॒त्रो अ॑र्य॒मा । सु॒वाति॑ सवि॒ता भग॑: ॥
English Transliteration
Mantra Audio
yad adya sūra udite nāgā mitro aryamā | suvāti savitā bhagaḥ ||
Pad Path
यत् । अ॒द्य । सूरे॑ । उत्ऽइ॑ते । अना॑गाः । मि॒त्रः । अ॒र्य॒मा । सु॒वाति॑ । स॒वि॒ता । भगः॑ ॥ ७.६६.४
Rigveda » Mandal:7» Sukta:66» Mantra:4
| Ashtak:5» Adhyay:5» Varga:8» Mantra:4
| Mandal:7» Anuvak:4» Mantra:4
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (यत्) जो धन (अद्य) आज (सूरे, उदिते) सूर्य्य के उदय होने पर आता है, वह सब (अनागाः) निष्पाप (मित्रः) सबके प्रिय (अर्यमा) न्यायकारी (सुवाति) सर्वव्यापक (सविता) सर्वोत्पादक (भगः) ऐश्वर्य्यसम्पन्न इत्यादि गुणोंवाले परमेश्वर की कृपा से आता है ॥४॥
Connotation: - मनुष्यों को जो प्रतिदिन धन तथा ऐश्वर्य्य प्राप्त होता है, वह सब परमेश्वर की कृपा से मिलता है, मानो वह सत्कर्मियों को अपने हाथ से बाँटता है और दुष्कर्मी हाथ मलते हुए देखते रहते हैं, इसलिए भग=सर्वऐश्वर्य्यसम्पन्न परमात्मा से सत्कर्मों द्वारा उस ऐश्वर्य्य की प्रार्थना कथन की गई है कि आप कृपा करके हमें भी प्रतिदिन वह ऐश्वर्य्य प्रदान करें ॥ “भग” नाम मुख्यतया परमात्मा का और गौणीवृत्ति से ऐश्वर्य्य का भी नाम “भग” है, इसलिए ऐश्वर्य्यसम्पन्न पुरुषों और आध्यात्मिक ऐश्वर्य्यसम्पन्न ऋषि-मुनियों को भी भगवान् कहा जाता है, अन्य अर्यमादि सब नाम परमात्मा के हैं, जैसा कि पीछे भी “शं नो मित्र: शं वरुण: शन्नो भवत्वर्यमा” इत्यादि मन्त्रों से सिद्ध कर आये हैं और सब स्पष्ट है ॥४॥
HARISHARAN SIDDHANTALANKAR
न्यायशील राजा
Word-Meaning: - पदार्थ- (उदिते सूरे) = सूर्यवत् तेजस्वी पुरुष के उदय होने पर (यत्) = जो (अनागा:) = अपराधादि से रहित (मित्रः) = स्नेहवान् (अर्यमा) = न्यायकारी, (सविता) = सर्व प्रेरक, शासक और (भग:) = ऐश्वर्यवान् है वह (अद्य) = आज के समान सदा (सुवाति) = शासन करे ।
Connotation: - भावार्थ- राजा स्वयं निष्कलंक होवे तथा प्रजा को उचित न्याय प्रदान करे। इससे राजा प्रजा का प्रिय भी बनेगा तथा उसका शासन दीर्घकाल तक चलता रहेगा।
ARYAMUNI
Word-Meaning: - (यत्) यद्धनम् (अद्य) अस्मिन्दिवसे (सूरे उदिते) सूर्योदयसमये आगच्छति तत् (अनागाः) निष्पापाय भवतु (मित्रः) सर्वप्रियः (अर्यमा) न्यायकारी (सुवाति) सर्वव्यापकः भवति (सविता) सर्वोत्पादकः (भगः) ऐश्वर्यसम्पन्नः, एवंविधगुणाकरस्य परमात्मनः कृपया न्यायेन द्रव्यप्राप्तिर्भवतीति भावः ॥४॥
DR. TULSI RAM
Word-Meaning: - Whatever wealth of energy and blessed light of wisdom today at the dawn of sunrise the lord immaculate and sinless Mitra, universal love and friendship, Aryama, guide and judge on the path of rectitude, Savita, inspirer and generator, and Bhaga, omnipotent and glorious, generate and radiate, that we pray may come and bless us.
