Go To Mantra
Viewed 404 times

ए॒ष स्तोमो॑ वरुण मित्र॒ तुभ्यं॒ सोम॑: शु॒क्रो न वा॒यवे॑ऽयामि । अ॒वि॒ष्टं धियो॑ जिगृ॒तं पुरं॑धीर्यू॒यं पा॑त स्व॒स्तिभि॒: सदा॑ नः ॥

English Transliteration

eṣa stomo varuṇa mitra tubhyaṁ somaḥ śukro na vāyave yāmi | aviṣṭaṁ dhiyo jigṛtam puraṁdhīr yūyam pāta svastibhiḥ sadā naḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

ए॒षः । स्तोमः॑ । व॒रु॒ण॒ । मि॒त्र॒ । तुभ्य॑म् । सोमः॑ । शु॒क्रः । न । वा॒यवे॑ । अ॒या॒मि॒ । अ॒वि॒ष्टम् । धियः॑ । जि॒गृ॒तम् । पुर॑म्ऽधीः । यू॒यम् । पा॒त॒ । स्व॒स्तिऽभिः॑ । सदा॑ । नः॒ ॥ ७.६४.५

Rigveda » Mandal:7» Sukta:64» Mantra:5 | Ashtak:5» Adhyay:5» Varga:6» Mantra:5 | Mandal:7» Anuvak:4» Mantra:5


ARYAMUNI

Word-Meaning: - (मित्र, वरुण) हे अध्यापक तथा उपदेशको ! (तुभ्यम्) तुम्हारे लिये (एषः, स्तोमः) यह विद्यारूपी यज्ञ (सोमः, शुक्रः) शील तथा बल के देनेवाला हो और तुम्हें (वायवे, न, अयामि) आदित्य के समान प्रकाशित करे, (धियः) तुम्हारी बुद्धि (अविष्टं) श्रेष्ठ कर्मों में (जिगृतं) सदा वरते, जिससे तुम (पुरन्धीः) ऐश्वर्यशाली होओ, (यूयं) तुम लोग (सदा) सर्वदा (स्वस्तिभिः) स्वस्तिवाचनादि वाणियों से (नः) हमको (पात) पवित्र करो, ऐसा कथन किया करें ॥५॥
Connotation: - परमात्मा उपदेश करते हैं कि हे विद्वानो ! यह विद्यारूपी यज्ञ तुम्हारे लिए बल तथा प्रकाश देनेवाला हो और यह यज्ञ तुम्हारे सम्पूर्ण कर्मों को सफल करे, तुम्हारी बुद्धियें सदा उत्तम कर्मों में प्रवृत्त रहें, तुम इस यज्ञ की पूर्णाहुति में सदा यहाँ प्रार्थना किया करो कि परमात्मा मङ्गलमय भावों से सदैव हमको पवित्र करे ॥५॥ ६४ वाँ सूक्त और छठवाँ वर्ग समाप्त हुआ।

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

श्रेष्ठ जन का कर्त्तव्य -

Word-Meaning: - पदार्थ- (वायवे शुक्रः न) = वायु को जैसे शीघ्र काम करने का सामर्थ्य प्राप्त है, वैसे हे (वरुण) = श्रेष्ठजन! हे (मित्र) = स्नेहयुक्त जन (तुभ्यम्) = तेरे लिये (एषः) = यह (स्तोमः) = स्तुति और (सोमः) = यह ऐश्वर्य (शुक्रः) = कान्तियुक्त होकर तेरी वृद्धि को (अयामि) = प्राप्त हो। आप दोनों (धियः अविष्टं) = सुकर्मों की रक्षा करो और (पुरन्धीः जिगृतम्) = बहुत से ज्ञान धारण करनेवाली बुद्धियों, ज्ञानों का उपदेश करो। (यूयं पात स्वस्तिभिः सदा नः) = आप हमारा सदा उत्तम उपायों से पालन करें।
Connotation: - भावार्थ- श्रेष्ठ जनों का कर्त्तव्य है कि वे लोगों को सुकर्मों पर चलने की शिक्षा दें। इससे मनुष्य लोग सत्कर्मी तेजस्वी व सम्पन्न होकर उत्तम उपायों द्वारा सुखी होंगे। अगले सूक्त का ऋषि वसिष्ठ और देवता मित्रावरुण है।

ARYAMUNI

Word-Meaning: - (वरुण, मित्र) हे अध्यापकोपदेशकौ ! (तुभ्यम्) भवदर्थम् (एषः, स्तोमः) अयं ब्रह्मयज्ञः (सोमः) साधुस्वभावस्य (शुक्रः) बलस्य च दाता भवतु अन्यच्च (वायवे, न) आदित्य इव (अयामि) प्रार्थये (धियः) भवद्बुद्धयः (अविष्टं) श्रेष्ठकर्मणि (जिगृतम्) सदैव वर्तेरन् अन्यच्च भवन्तः (पुरन्धीः) ऐश्वर्य्यं प्राप्नुयुः (यूयं) भवन्तः (नः) अस्मान्प्रति (सदा) सर्वदैव (स्वस्तिभिः) स्वस्तिवाचनादिवाग्भिः (पात) रक्षन्तु ॥५॥ इति चतुष्षष्टितमं सूक्तं षष्ठो वर्गश्च समाप्तः।

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - This song of homage and adoration I offer to you, O Varuna, lord of profound judgement and generosity, and to you Mitra, lord of infinite love and light, the song pure and exhilarating as soma, and it is for Vayu too, the dynamic force of cosmic order. Pray inspire our mind and will and enlighten our rulers and intelligentsia. O generous and refulgent lords, protect and promote us with all modes and means of happiness and all round well being all time.