Go To Mantra
Viewed 384 times

स द्रुह्व॑णे॒ मनु॑ष ऊर्ध्वसा॒न आ सा॑विषदर्शसा॒नाय॒ शरु॑म् । स नृत॑मो॒ नहु॑षो॒ऽस्मत्सुजा॑त॒: पुरो॑ऽभिन॒दर्ह॑न्दस्यु॒हत्ये॑ ॥

English Transliteration

sa druhvaṇe manuṣa ūrdhvasāna ā sāviṣad arśasānāya śarum | sa nṛtamo nahuṣo smat sujātaḥ puro bhinad arhan dasyuhatye ||

Pad Path

सः । द्रुह्व॑णे । मनु॑षे । ऊ॒र्ध्व॒सा॒नः । आ । सा॒वि॒ष॒त् । अ॒र्श॒सा॒नाय॑ । शरु॑म् । सः । नृऽत॑मः । नहु॑षः । अ॒स्मत् । सुऽजा॑तः । पुरः॑ । अ॒भि॒न॒त् । अर्ह॑न् । द॒स्यु॒ऽहत्ये॑ ॥ १०.९९.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:99» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:5» Varga:15» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:8» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सः) वह (ऊर्ध्वसानः) अपने गुणों से ऊँचे पद का भागी परमात्मा (द्रुह्वणे) द्रोह करनेवाले (अर्शसानाय) आक्रमणकारी (मनुषे) मनुष्य के लिये (शरुम्) हिंसा करनेवाले शस्त्र को (आसाविषत्) उत्पन्न करता है-तैयार करता है या प्रेरित करता है (सः-अर्हन्) वह पूज्य (नहुषः) बन्धनमोचक (नृतमः) अतिशय से नेता (सुजातः) गुणों द्वारा प्रसिद्ध परमात्मा (अस्मत्) हमारे लिये (दस्युहत्ये) नाशकारी के हननार्थ (पुरः) उसके नगरों स्थानों को (अभिनत्) छिन्न-भिन्न करता है-नष्ट करता है ॥७॥
Connotation: - परमात्मा अपने गुणों से सर्वोत्तम है। वह अन्य पर अन्यथा आक्रमणकारी दुष्टजन को घर नगर सहित नष्ट कर देता है ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

असुर-पुर- विध्वंस

Word-Meaning: - [१] (सः) = वे प्रभु (द्रुह्वणे) = [द्रुह जिघांसायाम्] हमें मारने की कामना करनेवाले काम-क्रोधादि को [वन्= win] पराजित करनेवाले (मनुषे) = विचारशील पुरुष के लिए (ऊर्ध्वसानः) = उत्कृष्ट प्रदेश को प्राप्त करानेवाले हैं। (अर्शसानाय =) इन काम-क्रोधादि शत्रुओं की हिंसा करनेवाले के लिए वे प्रभु ही (शरुम्) = शत्रुओं के शीर्ण करनेवाले वज्र को (आसाविषत्) = सर्वथा उत्पन्न करते हैं। इस विचारशील पुरुष को वे वह वज्र प्राप्त कराते हैं, जिससे कि वह इन सब शत्रुओं का संहार कर पाता है । [२] (सः) = वे प्रभु ही (नृतमः) = हमारे सर्वोत्तम नेता हैं, (नहुषः) = हम सबको एक दूसरे के साथ बाँधनेवाले हैं। हम सबके पिता होते हुए वे हमें परस्पर (भ्रातृ) = बन्धन में बाँधते हैं । [३] (अस्मान् सुजातः) = हमारे हृदयों में उत्तमता से प्रादुर्भूत हुए हुए वे प्रभु, (अर्हन्) = हमारे से पूज्य होते हुए (दस्युहत्ये) = काम-क्रोधादि दास्यव वृत्तियों के साथ चलनेवाले संग्राम में (पुरः अभिनत्) = इन शत्रु - पुरियों का विध्वंस करते हैं। काम ने इन्द्रियों में, क्रोध ने मन में तथा लोभ ने बुद्धि में जो अपना किला बनाया है, प्रभु उन सबको विध्वस्त कर देते हैं । इन तीनों पुरियों के विध्वंस को करनेवाले वे प्रभु 'त्रिपुरारि' हैं। इनको विध्वस्त करके वे प्रभु हमारे उन्नति मार्ग को निर्विघ्न कर देते हैं।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु हमें वह वज्र प्राप्त कराते हैं जिससे कि हम काम-क्रोधादि शत्रुओं का पराजय कर सकें। वे असुर- पुरियों का विध्वंस करके हमें उन्नतिपथ पर आगे ले चलते हैं।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सः-ऊर्ध्वसानः) स स्वैर्गुणैरूर्ध्वपदभाजी परमात्मा (द्रुह्वणे) द्रोग्धे “दुह धातोः क्वनिप् प्रत्ययः” “अन्येभ्योऽपि दृश्यन्ते” [अष्टा० ३।२।७५] (मनुषे) जनाय (अर्शसानाय) प्राप्ताय-“आक्रमणकारिणे” “अत्तेर्गुणः शुट् च-असानच्” [उणा० २।८८] (शरुम्-आसाविषत्) हिंसाकारिशस्त्रं सुनोति (सः-अर्हन्-नहुषः-नृतमः) स पूज्यो बन्धननिर्मोचको नेतृतमः (सुजातः) गुणैः सुप्रसिद्धः (अस्मत्) अस्मभ्यम् “सुपां सुलुक्” [अष्टा० ७।१।३९] इति चतुर्थीविभक्तेर्लुक् (दस्युहत्ये) उपक्षयकर्तुर्हनननिमित्तं (पुरः-अभिनत्) तस्य स्थानानि भिनत्ति-नाशयति ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Indra, lord supreme, highest potent, best and foremost leader among humanity committed to truth and right and controller of the lawless and violent, strikes the weapon of justice and punishment against the forces of jealousy, enmity and destruction and, risen to nobility and grandeur of personality in his own right, deserving the highest position, destroys the strongholds of negativity in our struggle against anti-social and anti life elements.