Go To Mantra
Viewed 407 times

ते घा॒ राजा॑नो अ॒मृत॑स्य म॒न्द्रा अ॑र्य॒मा मि॒त्रो वरु॑ण॒: परि॑ज्मा । कद्रु॒द्रो नृ॒णां स्तु॒तो म॒रुत॑: पू॒षणो॒ भग॑: ॥

English Transliteration

te ghā rājāno amṛtasya mandrā aryamā mitro varuṇaḥ parijmā | kad rudro nṛṇāṁ stuto marutaḥ pūṣaṇo bhagaḥ ||

Pad Path

ते । घ॒ । राजा॑नः । अ॒मृत॑स्य । म॒न्द्राः । अ॒र्य॒मा । मि॒त्रः । वरु॑णः । परि॑ऽज्मा । कत् । रु॒द्रः । नृ॒णाम् । स्तु॒तः । म॒रुतः॑ । पू॒षणः॑ । भगः॑ ॥ १०.९३.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:93» Mantra:4 | Ashtak:8» Adhyay:4» Varga:26» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:8» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते घ मन्द्राः) वे स्तुति करनेवाले (अमृतस्य राजानः) अनश्वर सुख ज्ञान के स्वामी होते हैं, कौन? सो कहते हैं-(अर्यमा) ज्ञानदाता (मित्रः) सत्कर्म में प्रेरक (वरुणः) दुःखनिवारक (परिज्मा) परिव्राट् संन्यासी (नृणां कत् स्तुतः रुद्रः) मनुष्यों में प्रशंसित कोई वक्ता (पूषणः) पोषण करनेवाले (मरुतः) विद्वान् जन (भगः) सौभाग्यवान् ॥४॥
Connotation: - संसार में जो ज्ञानदाता प्रेरक दुःखनिवारक संन्यासी, वक्ता, पोषक, विद्वान्, सौभाग्यवान् जन परमात्मा की स्तुति कर अनश्वर सुखज्ञान के स्वामी बनते हैं, वे धन्य हैं ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

अमृत के राजा

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के विषय को ही प्रस्तुत मन्त्र में पूर्ण करते हुए कहते हैं कि (घा) = निश्चय से (ते) = वे देव (अमृतस्य) = अमरता के, रोगों द्वारा मृत्यु का ग्रास न होने के (राजान:) = [to be the feist, at the head] प्रथम अधिपति होते हैं। ये कभी रोगों का शिकार नहीं होते, 'अमरा निर्जरा देवाः 'ये देव जीर्ण नहीं होते और अतएव असमय की मृत्यु के शिकार नहीं होते । (मन्द्राः) = सदा प्रसन्न रहते हैं [cheerful] [२] (अर्यमा) = [ अरीन् यच्छति] काम-क्रोधादि शत्रुओं को वश में करते हैं। (मित्रः) = [मित्र स्नेह ने] सबके साथ स्नेह से वर्तते हैं । (वरुणः) = द्वेष का निवारण करते हैं। (परिज्मा) = वायु की तरह अपने कर्त्तव्यों में सदा गतिशील बने रहते हैं । (कद्रुद्रः) = [कु= कत्] कुत्सित भावों को प्रभु नाम-स्मरण से दूर भगाते हैं [रोरूयमाणः द्रावयति ] । कुत्सित भावों को रुलानेवाले होते हैं [रोदयति] उन्हें अपने हृदय से निर्वासित करके बेघर कर देते हैं और इस प्रकार उन भावों के भाग्य में रोना ही रह जाता है। [३] इस प्रकार बनने के कारण ये लोग (नृणां स्तुतः) = मनुष्यों से स्तुति किये जाते हैं, लोगों में ये यशस्वी होते हैं । (मरुतः) = ऐसा बनने के लिए ये प्राणसाधना करनेवाले होते हैं । (पूषण:) = पोषण करनेवाले व (भगः) = ऐश्वर्यशाली होते हैं । वस्तुतः ये ऐश्वर्य के द्वारा भोगों में न फँसकर औरों का पोषण ही करते हैं ।
Connotation: - भावार्थ-हम देव बनकर अमृतत्व के अधिपति हैं और सदा प्रसन्नता का अनुभव करें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते घ मन्द्राः) ते खलु स्तोतारः (अमृतस्य राजानः) अनश्वरसुखज्ञानस्य स्वामिनो भवन्ति, के ते-इत्युच्यते (अर्यमा) ज्ञानदाता (मित्रः) सत्कर्मणि प्रेरकः (वरुणः) दुःखनिवारकः (परिज्मा) परिव्राट् (नृणां कत्-स्तुतः-रुद्रः) मनुष्याणां मध्ये प्रशंसितः कश्चित् वक्ता (पूषणः-मरुतः-भगः) पोषयितारो विद्वांसो भगवन्तः “भजतीति भग् क्विपि बहुवचने भगः” ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - They are lights of immortality, happy and joyous, harbingers of well being to humanity: Aryama, spirit of justice and rectitude in conduct, Mitra, divine love, friendship and unity, Varuna, spirit of judgement and choice, Parijma, all moving air, Rudra, destroyer of suffering, Maruts, cosmic currents of energy, Pushana, energy and nourishment for growth, Bhaga, spirit of divine glory and human power and prosperity. Everyone of them is valued, loved and respected by humanity.