Go To Mantra

ज॒घान॑ वृ॒त्रं स्वधि॑ति॒र्वने॑व रु॒रोज॒ पुरो॒ अर॑द॒न्न सिन्धू॑न् । बि॒भेद॑ गि॒रिं नव॒मिन्न कु॒म्भमा गा इन्द्रो॑ अकृणुत स्व॒युग्भि॑: ॥

English Transliteration

jaghāna vṛtraṁ svadhitir vaneva ruroja puro aradan na sindhūn | bibheda giriṁ navam in na kumbham ā gā indro akṛṇuta svayugbhiḥ ||

Pad Path

ज॒घान॑ । वृ॒त्रम् । स्वऽधि॑तिः । वना॑ऽइव । रु॒रोज॑ । पुरः॑ । अर॑दत् । न । सिन्धू॑न् । बि॒भेद॑ । गि॒रिम् । नव॑म् । इत् । न । कु॒म्भम् । आ । गाः । इन्द्रः॑ । अ॒कृ॒णु॒त॒ । स्व॒युक्ऽभिः॑ ॥ १०.८९.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:89» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:4» Varga:15» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:7» Mantra:7


Reads 377 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्रः) ऐश्वर्यवान् परमात्मा (वृत्रं जघान) उपासक के पाप को नष्ट कर रहा है (स्वधितिः-वना-इव) वज्र जैसे वनों को नष्ट करता है (पुरः-रुरोज) मन की वासनाओं को भग्न करता है (सिन्धून्-अरदत्-न) स्यन्दमान विषयप्रवृत्तियों को नहीं चलाता है, बाँध देता है (गिरिं बिभेद) ज्ञानप्रकाश को निगलनेवाले अज्ञानान्धकार को छिन्न-भिन्न कर देता है। (नवं कुम्भं न-इत्) नए घड़े के समान (स्वयुग्भिः-गाः-आ-अकृणुत) अपने से योग करनेवाले उपासकों के हेतु-उनके लिये वेदवाणियों को आविष्कृत करता है ॥७॥
Connotation: - परमात्मा न केवल अपने उपासकों के साथ योग करता है तथा उनके पापमल और अज्ञानान्धकार को नष्ट करता है, अपितु उनके लिये वेदवाणी को प्रदान करता है ॥७॥
Reads 377 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

काम - विध्वंस

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के अनुसार सोमरक्षण से ज्ञानाग्नि को दीप्त करनेवाला पुरुष (वृत्रम्) = ज्ञान की आवरणभूत वासना को इस प्रकार (जघान) = नष्ट करता है, (इव) = जैसे कि (स्वधितिः) = कुल्हाड़ा (वना) = वनों को नष्ट कर डालता है। [२] इसी प्रकार यह सोमरक्षक पुरुष (पुरः रुरोज) = शत्रुओं की पुरियों का भंग करता है, न उसी प्रकार जैसे कि एक राजा पृथ्वी का विदारण करके (सिन्धून् अरदत्) = नहरों को बना डालता है। पृथ्वी का विलेखन करके जैसे नदी प्रवाह चलता है इसी प्रकार यह असुर पुरियों का विदारण करके ही तो देवगृहों का अपने में स्थापन करता है। काम अपना अधिष्ठान इन्द्रियों में बनाता है, क्रोध मन में तथा लोभ बुद्धि में । असुरों के ये तीन अधिष्ठान ही उनकी तीन पुरियाँ हैं । इनका विदारण यह सोमी करता है । [३] (गिरिम्) = यह सोमी अविद्या पर्वत को [पाँच पर्वोंवाली होने से अविद्या पर्वत है] (विभेद) = विनष्ट करता है, उसी प्रकार आसानी से (इव) = जैसे कि (इत्) = निश्चय से (नवं कुम्भम्) = अभी ताजे बने घड़े को । जो घड़ा अभी बना ही है, न सूखा है, न पका है, उसका तोड़ना जैसे कुछ कठिन नहीं, इसी प्रकार सोमी के लिये अविद्या पर्वत को तोड़ना कठिन नहीं। [४] इस अविद्या पर्वत को विदीर्ण करके (इन्द्र:) = यह जितेन्द्रिय पुरुष (स्वयुग्भिः) = आत्मतत्त्व से मेलवाली प्रत्याहार द्वारा विषय व्यावृत्त इन्द्रियों से (गाः) = ज्ञान की वाणियों को (आ अकृणोत) = अपने में समन्तात् करनेवाला होता है, अर्थात् खूब ही ज्ञान का अपने में वर्धन कर पाता है।
Connotation: - भावार्थ- सोम का रक्षक वृत्र को [वासना को] नष्ट करता है, काम-क्रोध-लोभ के किलों को तोड़ देता है, अविद्या पर्वत को गिरा देता है और विषयव्यावृत्त इन्द्रियों से खूब ही ज्ञान का वर्धन करता है ।
Reads 377 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्रः) ऐश्वर्यवान् परमात्मा (वृत्रं जघान) उपासकस्य पापम् “पाप्मा वै वृत्रः” (श० १२।१।५।७) हन्ति (स्वधितिः-वना-इव) वज्रो वनानि नाशयति “स्वधितिः वज्रनाम” [निघं० २।२०] (पुरः-रुरोज) मनांसि “मन एव पुरः” [श० १०।३।५।७] मनोवासनाः भनक्ति नाशयति (सिन्धून्-अरदत्-न) स्यन्दमाना विषयप्रवृत्तीर्न चालयति-बध्नाति (गिरिं बिभेद) निगिरति ज्ञानप्रकाशं तमन्धकारं भिनत्ति (नवं कुम्भं न इत्) नवं दृढं घटमिव (स्वयुग्भिः-गाः आ अकृणुत) स्वयोक्तृभिरुपासकैः-तान्-हेतुं मत्त्वा तेभ्य इत्यर्थः, वेदवाचः-आविष्कृणोति ॥७॥
Reads 377 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Destroying the demon of darkness like lightning striking the woods, Indra shatters the strongholds of evil. He breaks the clouds and mountains like a little new earthen jar, and as he sets floods of rivers aflow, so with his own waves of divine energy, he lets the streams of psychic energy and spiritual enlightenment flow for the devotee.