Go To Mantra

विश्व॑स्मा अ॒ग्निं भुव॑नाय दे॒वा वै॑श्वान॒रं के॒तुमह्ना॑मकृण्वन् । आ यस्त॒तानो॒षसो॑ विभा॒तीरपो॑ ऊर्णोति॒ तमो॑ अ॒र्चिषा॒ यन् ॥

English Transliteration

viśvasmā agnim bhuvanāya devā vaiśvānaraṁ ketum ahnām akṛṇvan | ā yas tatānoṣaso vibhātīr apo ūrṇoti tamo arciṣā yan ||

Pad Path

विश्व॑स्मै । अ॒ग्निम् । भुव॑नाय । दे॒वाः । वै॒श्वा॒न॒रम् । के॒तुम् । अह्ना॑म् । अ॒कृ॒ण्व॒न् । आ । यः । त॒तान॑ । उ॒षसः॑ । वि॒ऽभा॒तीः । अपो॒ इति॑ । ऊ॒र्णो॒ति॒ । तमः॑ । अ॒र्चिषा॑ । यन् ॥ १०.८८.१२

Rigveda » Mandal:10» Sukta:88» Mantra:12 | Ashtak:8» Adhyay:4» Varga:12» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:7» Mantra:12


Reads 348 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (विश्वस्मै भुवनाय) सब जगत् के लिये (देवाः) समष्टिप्राण (वैश्वानरम्-अग्निम्) सब नरों के हितकर सूर्य को (अह्नां केतुम्-अकृण्वन्) दिनों का प्रज्ञापक बनाते हैं, (यः) जो सूर्य (विभातीः-उषसः-आततान) विशेष प्रकाशवाली उषाओं-किरणों को भलीभाँति तानता है (अर्चिषा तमः-उ-अप ऊर्णोति) तेज से अन्धकार को नितान्त निवृत्त करता है ॥१२॥
Connotation: - समष्टिप्राण सूर्य को प्रकट करते हैं और उसे किरणें चमकाती हैं, वह अन्धकार को मिटाता है ॥१२॥
Reads 348 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'अन्धकार के निवारक' प्रभु

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के अनुसार ज्ञान प्राप्ति के द्वारा प्रभु-दर्शन करनेवाले (देवा:) = दिव्य वृत्तिवाले विद्वान् पुरुष (विश्वस्मा भुवनाय) = सब लोकों के लिये (अग्निम्) = उस अग्रेणी प्रभु का (अकृण्वन्) = उपदेश करते हैं, जो प्रभु (वैश्वानरम्) = सब प्राणियों का हित करनेवाले हैं और (अह्नाम्) =[अ-हन्] आत्महनन न करनेवालों के केतुम् प्रज्ञपक्व हैं। यजुर्वेद के चालीसवें अध्याय के अनुसार आत्महनन न करनेवाले व्यक्ति वे हैं जो कि — [क] प्रभु की सर्वव्यापकता का विचार करते हैं [ईशा वास्यमिदं सर्वम्], [ख] त्यागपूर्वक उपभोग करते हैं [त्यक्तेन भुञ्जीथाः], [ग] लालच नहीं करते [मा गृधः], [घ] धन किसका है ? इस प्रश्न को बारम्बार अपने में पैदा करते हैं [कस्य स्विद्धनम्], [ङ] सदा क्रियाशील होते हैं [कुर्वन्नेवेह कर्माणि] । इन लोगों के लिये वे प्रभु आत्मज्ञान प्राप्त कराते हैं । [२] देव लोग उस आत्मतत्त्व का उपदेश करते हैं (यः) = जो (विभाती: उषसः) = इन देदीप्यमान उषाकालों को (आततान) = विस्तृत करते हैं और (अर्चिषा) = ज्ञान की ज्वालाओं [प्रकाशों] के साथ (यन्) = गति करते हुए (तमः) = अन्धकार को (उ) = निश्चयपूर्वक (अप ऊर्णोति) = दूर करते हैं। जिस प्रकार उषा प्रकाश को लाती है और अन्धकार नष्ट हो जाता है, इसी प्रकार हृदयस्थ प्रभु का प्रकाश होते ही सम्पूर्ण अज्ञानान्धकार नष्ट हो जाता है। इस प्रभु का ज्ञान ही हितकर है। इस प्रभु की विश्वव्यापकता का स्मरण हमें मार्ग-भ्रष्ट होने से बचाता है ।
Connotation: - भावार्थ - उस प्रभु का हमें देवों से ज्ञान प्राप्त हो जो प्रभु की 'अग्नि' हैं, 'वैश्वानर' हैं, अन्धकार को दूर करनेवाले हैं।
Reads 348 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (विश्वस्मै भुवनाय) सर्वस्मै जगते (देवाः) समष्टिप्राणाः (वैश्वानरम्-अग्निम्) सर्वनरेभ्यो हितकरं सूर्याग्निं (अह्नां केतुम्-अकृण्वन्) दिवसां प्रज्ञापकं कुर्वन्ति (यः) सूर्यः (विभातीः-उषसः-आततान) विभासमानाः-उषसः किरणान् समन्तादातनोति (अर्चिषा तमः-उ-अप-ऊर्णोति) तेजसान्धकारं नितान्तं निवारयति ॥१२॥
Reads 348 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Devas, divine powers, create and make the solar form of Vaishvanara Agni, and make it the flag sign of the day for the sake of the whole world, and the sun, radiating, lights up the bright dawns and dispels the darkness of the night with its light, unveiling the day.