Go To Mantra
Viewed 393 times

त्रिर्या॑तु॒धान॒: प्रसि॑तिं त एत्वृ॒तं यो अ॑ग्ने॒ अनृ॑तेन॒ हन्ति॑ । तम॒र्चिषा॑ स्फू॒र्जय॑ञ्जातवेदः सम॒क्षमे॑नं गृण॒ते नि वृ॑ङ्धि ॥

English Transliteration

trir yātudhānaḥ prasitiṁ ta etv ṛtaṁ yo agne anṛtena hanti | tam arciṣā sphūrjayañ jātavedaḥ samakṣam enaṁ gṛṇate ni vṛṅdhi ||

Pad Path

त्रिः । या॒तु॒ऽधानः॑ । प्रऽसि॑तिम् । ते॒ । ए॒तु॒ । ऋ॒तम् । यः । अ॒ग्ने॒ । अनृ॑तेन । हन्ति॑ । तम् । अ॒र्चिषा॑ । स्फू॒र्जय॑न् । जा॒त॒ऽवे॒दः॒ । स॒म्ऽअ॒क्षम् । ए॒न॒म् । गृ॒ण॒ते । नि । वृ॒ङ्धि॒ ॥ १०.८७.११

Rigveda » Mandal:10» Sukta:87» Mantra:11 | Ashtak:8» Adhyay:4» Varga:7» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:7» Mantra:11


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (जातवेदः-अग्ने) हे प्रसिद्ध अवसर के वेत्ता ! आग्नेय-अस्त्रवाले नायक ! (सः-यातुधानः) वह पीड़ाधारक दुष्टजन (त्रिः प्रसितिम्-एतु) तीन प्रकारवाली बन्धनी को-हाथ पैर गलेवाली को प्राप्त हो (यः-अनृतेन ऋतं हन्ति) जो अपने पापाचरण से सदाचरण को नष्ट करता है (तम्-एनम्-अर्चिषा स्फूर्जयन्) उस इस को तेज से ताड़ता हुआ (गृणते समक्षं निवृङ्धि) दुःख कहते हुए प्रजागण के लिये उसके समक्ष प्राणों से वियुक्त कर ॥११॥
Connotation: - प्रजागण के पीड़क दुष्ट पापी को और जो अपने पापाचरण द्वारा सदाचरण की हत्या करे, उसे तीन बन्धनियों-हाथ पैर गले में हथकड़ी बेड़ी गलफाँसी में बाँधकर सबके सम्मुख प्राणों से वियुक्त करे ॥११॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

अध्यापन व उपदेश द्वारा परिवर्तन

Word-Meaning: - [१] हे (अग्ने) = राष्ट्र के अग्रेणी राजन् ! (यः) = जो (यातुधानः) प्रजा-पीड़क व्यक्ति (अनृतेन) = अनृत से (ऋतं हन्ति) = ऋत को नष्ट करता है, वह (त्रिः) = तीन बार (ते) = तेरे (प्रसितिम्) = बन्धन में (एतु) = प्राप्त हो । प्रथम बार उसे 'वाग्दण्ड' देकर छोड़ दिया जाए। दूसरी बार उसके लिये 'धिग्दण्ड' का प्रयोग हो । फिर तीसरी बार 'अर्थदण्ड व वधदण्ड' के योग्य उसे समझा जाये । [२] हे (जातवेदः) = राष्ट्र में ज्ञान का प्रसार करनेवाले राजन् ! (तम्) = उस यातुधान को (अर्चिषा) = ज्ञान की ज्वाला से (स्फूर्जयन्) = दीप्त करते हुए [स्फुर्ज् = to sline] (गृणते समक्षम्) = स्तोता व उपदेष्टा के सामने (एनम्) = इसको निवृद्धि-निश्चय से पवित्र करने का प्रयत्न कर [ वृणक्ति to purify ] । इस मन्त्र भाग से यह स्पष्ट है कि राजा ने जेल में इन अपराधियों के सुधार का पूर्ण प्रयत्न करना है और इस प्रयत्न में मुख्य बात यह है कि जेल में उनके ज्ञान के मापक को ऊँचा करने का प्रयत्न किया जाये और वहाँ उपदेष्टा की व्यवस्था करके इनके जीवन को पवित्र करने का प्रबन्ध हो । 'अध्यापन व उपदेश' अपराधी की मनोवृत्ति को परिवर्तित करने में बड़े सहायक होंगे।
Connotation: - भावार्थ-कैदियों के लिये अध्यापन व उपदेश की व्यवस्था करके उनके जीवन को परिवर्तित करने की अत्यन्त आवश्यकता है।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (जातवेदः-अग्ने) हे प्रसिद्धावसरस्य वेत्तः ! आग्नेयास्त्रवन् नायक ! (सः-यातुधानः) स यातनाधारको दुष्टजनः (त्रिः प्रसितिम्-एतु) त्रिप्रकारां बन्धनीं प्राप्नोतु (यः-अनृतेन-ऋतं हन्ति) यः स्वकीयपापाचरणेन सदाचरणं नाशयति (तम्-एनम्-अर्चिषा स्फूर्जयन्) तमेतं तेजसा ताडयन् (गृणते समक्षं निवृङ्धि) दुःखं कथयते प्रजागणाय तत्समक्षं प्राणैर्वियोजय ॥११॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Agni, all knowing Jataveda, brilliant ruler, whoever violates the law of truth with the force of untruth, must suffer threefold shackles of your law and power, justice, punishment and deterrence. Crashing on him with the light and power of truth, crushing him down openly before the law abiding and socially dedicated people, root out the evil and the violent.