Go To Mantra
Viewed 664 times

चक्षु॑षः पि॒ता मन॑सा॒ हि धीरो॑ घृ॒तमे॑ने अजन॒न्नन्न॑माने । य॒देदन्ता॒ अद॑दृहन्त॒ पूर्व॒ आदिद्द्यावा॑पृथि॒वी अ॑प्रथेताम् ॥

English Transliteration

cakṣuṣaḥ pitā manasā hi dhīro ghṛtam ene ajanan nannamāne | yaded antā adadṛhanta pūrva ād id dyāvāpṛthivī aprathetām ||

Pad Path

चक्षु॑षः । पि॒ता । मन॑सा । हि । धीरः॑ । घृ॒तम् । ए॒ने॒ । अ॒ज॒न॒त् । नम्न॑माने॒ इति॑ । य॒दा । इत् । अन्ताः॑ । अद॑दृहन्त । पूर्वे॑ । आत् । इत् । द्यावा॑पृथि॒वी इति॑ । अ॒प्र॒थे॒ता॒म् ॥ १०.८२.१

Rigveda » Mandal:10» Sukta:82» Mantra:1 | Ashtak:8» Adhyay:3» Varga:17» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:6» Mantra:1


BRAHMAMUNI

इस सूक्त में जगद्रचयिता परमात्मा की स्तुति मोक्ष देनेवाली है, समस्त पदार्थों का ज्ञान करने के लिये वेद पढ़ना आवश्यक है, परमात्मा के जानने में मनुष्य की वासना बाधक है आदि विषय हैं।

Word-Meaning: - (मनसा हि धीरः) ज्ञान से ध्यानवान् या दृढ (चक्षुषः-पिता) सूर्य का उत्पादक (एने नम्नमाने) इन दोनों परिणत हुओं के प्रति (घृतम्-अजनत्) तेज को उत्पन्न करता है (यदा-इत्) जब ही (अन्ताः-अदृहन्त) बाह्य प्रदेश दृढ हो जाते हैं (आत्-इत्) अनन्तर ही (द्यावापृथिवी) ऊपर नीचेवाले स्तर (अप्रथेताम्) विस्तृत होते हैं ॥१॥
Connotation: - उस सर्वज्ञ परमात्मा ने जैसे ही सूर्य को उत्पन्न कर तेज को ऊपर नीचेवाले प्रदेशों में फैलाया, तो द्युलोक और पृथिवीलोक प्रकाशित और विस्तृत होते हैं ॥१॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

द्यावापृथिवी की दृढ़ता

Word-Meaning: - [१] (चक्षुषः पिता) = चक्षु आदि इन्द्रियों का यह रक्षक होता है, (मनसा) = मन के दृष्टिकोण से (हि) = निश्चयपूर्वक (धीरः) = धैर्यवाला अथवा [धियि रमते] ज्ञान में रमण करनेवाला होता है । इस प्रकार इन्द्रियों को विषयों में प्रसक्त न होने देने के द्वारा तथा मन में धैर्य व ज्ञानवाला होता हुआ यह विश्वकर्मा (एने) = इन (नम्नमाने) = नमन व विनीततावाले मस्तिष्क व शरीर रूप द्यावापृथिवी को (घृतं अजनत्) = ज्ञान से दीप्त तथा मलक्षरण द्वारा स्वस्थ बनाता है। [२] (पूर्वे) = अपने पूरण करनेवाले लोग (यदा इत्) = जब निश्चय से (अन्ता) = इन शरीर व मस्तिष्क रूप अन्तों को [एक अन्त पृथिवीलोक व शरीर है, दूसरा अन्त द्युलोक व मस्तिष्क है] (अददृहन्त) = दृढ़ बनाते हैं (आत् इत्) = तब ही द्यावापृथिवी ये मस्तिष्क व शरीर (अप्रथेताम्) = विस्तृत होते हैं। शरीर व मस्तिष्क की शक्तियों के विकास के लिये आवश्यक है कि ये दृढ़ हों । दृढ़ता जीवन है, इनकी अन्य शक्तियों के विस्तार का भवन इस दृढ़तारूप नींव पर ही बनता है । इनकी दृढ़ता का साधन जितेन्द्रियता व विचारशीलता है ।
Connotation: - भावार्थ- हम जितेन्द्रिय धीर बनकर द्यावापृथिवी को, मस्तिष्क व शरीर को दीप्त व स्वस्थ बनाएँ। ये दृढ़ होंगे तभी इनकी शक्तियों का ठीक विकास होगा ।

BRAHMAMUNI

अत्र सूक्ते जगद्रचयितुः परमात्मनः स्तुतिर्मोक्षदा भवति समस्तपदार्थानां ज्ञानाय वेदाध्ययनमावश्यकं परमात्मज्ञाने बाधकं वासनेत्येवमादयो विषयाः सन्ति।

Word-Meaning: - (मनसा हि धीरः) मननेन ज्ञानेन ध्यानवान् दृढो वा (चक्षुषः-पिता) सूर्यस्य जनक उत्पादयिता “सूर्यश्चक्षुः [तै० ७।५।२१।१] “तद्यत्तच्चक्षुरादित्यः सः” [जै० उ० १।९।१।७] (एने नम्नमाने घृतम्-अजनत्) एते उभे परिणममाने प्रति तेजो जनयति (यदा-इत्-अन्ताः-अदृहन्त) यदा हि बाह्यप्रदेशा दृढा भवन्ति (आत्-इत्) अनन्तरमेव (द्यावापृथिवी अप्रथेताम्) द्युलोकः पृथिवीलोकश्च-उपर्यधःस्तरौ विस्तृतौ भवतः ॥१॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - The creator, protector and promoter of the light of the eye and sensitivity of mind, constant and inviolable, by his own will and resolution manifests the plasticity of nature’s potential, Ahankara, from Mahat, and then the double plastic potential of psychic and material forms, mind and senses on the one hand and tanmatras, subtle materials, on the other. And when these basic bounds are shaped and confirmed, then these tangible forms of intelligential and material existence, heavens and earths grow, extend and expand.