Go To Mantra
Viewed 441 times

ऋजी॒त्येनी॒ रुश॑ती महि॒त्वा परि॒ ज्रयां॑सि भरते॒ रजां॑सि । अद॑ब्धा॒ सिन्धु॑र॒पसा॑म॒पस्त॒माश्वा॒ न चि॒त्रा वपु॑षीव दर्श॒ता ॥

English Transliteration

ṛjīty enī ruśatī mahitvā pari jrayāṁsi bharate rajāṁsi | adabdhā sindhur apasām apastamāśvā na citrā vapuṣīva darśatā ||

Pad Path

ऋजी॑ती । एनी॑ । रुश॑ती । म॒हि॒ऽत्वा । परि॑ । ज्रयां॑सि । भ॒र॒ते॒ । रजां॑सि । अद॑ब्धा । सिन्धुः॑ । अ॒पसा॑म् । अ॒पःऽत॑मा । अश्वा॑ । न । चि॒त्रा । वपु॑षीऽइव । द॒र्श॒ता ॥ १०.७५.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:75» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:3» Varga:7» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:6» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ऋजीती) ऋजुगामी सरल (एनी) श्वेत (रुशती) शुभ्र (अदब्धा) अहिंसित (अपसाम्-अपस्तमा) वेगवालियों में अत्यन्त वेगवाली (अश्वा न) घोड़ी के समान (चित्रा) चायनीय (वपुषी-इव) रूपवती की भाँति (दर्शता) दर्शनीय (सिन्धुः) अन्तरिक्षस्थ समुद्ररूप (महित्वा) महत्त्व से (ज्रयांसि रजांसि) वेगयुक्त जलों को (परि भरते) सब ओर से धारण करता है ॥७॥
Connotation: - भाँति-भाँति की जलधाराओं को अन्तरिक्षस्थ जलसमूह धारण करता है, जो पृथिवी पर बरस कर लाभ पहुँचाता है ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

ऋजीती रुशती -

Word-Meaning: - [१] (ऋजीती) = [ऋजुना अतति] सरल मार्ग से चलने की वृत्ति जो (एनी) = श्वेतवर्णवाली है, जिसमें कहीं भी कलंक का चिह्न नहीं है, (रुशती) = जो कि अन्तः ज्ञानदीप्ति से देदीप्यमान है वह (महित्वा) = अपनी महिमा से हमारे अन्दर ज्रयांसि वेगवाले (रजांसि) = कर्मों को (परिभरते) = सब ओर से भरती है । ऋजीती का भाव सरल मार्ग से चलता है। इस सरल मार्ग से चलने में कहीं भी मलिनता नहीं आ पाती। यह मार्ग शुद्ध व श्वेत बना रहता है, कलंकित नहीं होता। इस मार्ग से चलने पर ही अन्ततः अन्तदर्शन दीप्ति की प्राप्ति होती है। इस ज्ञानदीप्ति से हमारे कार्य जहाँ पवित्र होते हैं वहाँ सबल व वेगवान् होते हैं । [२] इस प्रकार यह (सिन्धुः) = रेतःकण (अपसां अपसामा) = क्रियाशीलों में अत्यन्त क्रियाशील हैं। ये हमें शक्ति सम्पन्न करके अकर्मण्यता से ऊपर उठाते हैं । अदब्धा- ये कभी हिंसित नहीं होते, रोगादि का इन पर आक्रमण नहीं हो पाता । ये रोगों को आक्रान्त करके हमारी इस तनू [शरीर] को (अश्वा न चित्रा) = एक घोड़े की तरह अद्भुत शक्तिवाला बनाते हैं। और (वपुषी इव) = एक उत्तम उत्तम शरीरवाली युवति के समान (दर्शता) = सचमुच सौन्दर्य के कारण दर्शनीय हमारा शरीर होता है। ये सिन्धु दर्शनीय है, अर्थात् रेतःकण इस दर्शनीयता का जनक है।
Connotation: - भावार्थ - रेतः कणों के रक्षण का परिणाम यह है कि हम [क] सरल शुद्ध मार्ग से सब गतियों को करनेवाले होते हैं और हमें [ख] अन्तर्ज्ञान की शुभ्र - ज्योति प्राप्त होती है। इस प्रकार यह सिन्धु 'ऋजीती' है, 'रुशती' है।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ऋजीती) ऋजुगामिनी सरला (एनी) श्वेता (रुशती) शुभ्रा (अदब्धा) अहिंसिता (अपसाम्-अपस्तमा) कर्मवतीनां वेगवतीनां कर्मवत्तया वेगवत्तया (अश्वा न) वडवेव (चित्रा) चायनीया (वपुषी-इव) रूपवतीव (दर्शता) दर्शनीया (सिन्धुः) अन्तरिक्षस्थजलसमूहः “सिन्धुः-अन्तरिक्षस्थजलसमूहः” [ऋ० १।९८।३ दयानन्दः] समुद्ररूपा नदी (महित्वा) महत्त्वेन (ज्रयांसि रजांसि) वेगयुक्तानि जलानि (परि भरते) परितो धारयति ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Rjiti which moves peacefully, Eni which controls the white corpuscles, and Rushati which is bright and creates the body lustre, move by the energy and gandeur of the spiritual centre and communicate particles of energy and vitality across the system. Sindhu, the central stream of the spirit, undaunted, is the most dynamic of all dynamics, wornderful as a ray of light and beautiful as a youthful maiden