Go To Mantra
Viewed 434 times

स॒म॒ना तूर्णि॒रुप॑ यासि य॒ज्ञमा नास॑त्या स॒ख्याय॑ वक्षि । व॒साव्या॑मिन्द्र धारयः स॒हस्रा॒श्विना॑ शूर ददतुर्म॒घानि॑ ॥

English Transliteration

samanā tūrṇir upa yāsi yajñam ā nāsatyā sakhyāya vakṣi | vasāvyām indra dhārayaḥ sahasrāśvinā śūra dadatur maghāni ||

Pad Path

स॒म॒ना । तूर्णिः॑ । उप॑ । या॒सि॒ । य॒ज्ञम् । आ । नास॑त्या । स॒ख्याय॑ । व॒क्षि॒ । व॒साव्या॑म् । इ॒न्द्र॒ । धा॒र॒यः॒ । स॒हस्रा॑ । अ॒श्विना॑ । शू॒र॒ । द॒द॒तुः॒ । म॒घानि॑ ॥ १०.७३.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:73» Mantra:4 | Ashtak:8» Adhyay:3» Varga:3» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:6» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्र) हे राजन् ! (समना) संग्राम में (तूर्णिः) शीघ्रकारी होता हुआ (यज्ञम्-उप-आयासि ) सेना के सङ्गम को प्राप्त हो (सख्याय नासत्या वक्षि) मित्रभाव के लिये-सहयोग के लिये असत्यव्यवहाररहितों सभावर्ग, सेनावर्गों को तू प्राप्त होता है (वसाव्यां धारयः) अत्यन्त धनप्राप्ति-विजयप्राप्ति के सम्बन्ध में निश्चय कर (अश्विना) जैसे वे सभावर्ग और सेनावर्ग दोनों तेरे साथ व्याप्त प्राप्त होनेवाले (सहस्रा मघानि) बहुत धनों को (ददतुः) देते हैं ॥४॥
Connotation: - राजा संग्राम के लिये सभावर्ग और सेनावर्गों के साथ सहमति और संगति प्राप्त करके विजय पाता है ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

संग्राम द्वारा प्रभु का उपासन

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के अनुसार प्राणसाधना के द्वारा (समना) = संग्राम में (तूर्णिः) = काम-क्रोधादि शत्रुओं का संहार करता हुआ शूर हे वीर पुरुष ! तू (यज्ञाम्) = उस उपास्य प्रभु को (उपयासि) = समीपता से प्राप्त होता है। इस संग्राम में विजय के लिये ही तू (नासत्या) = प्राणापान को (सख्याय) = मित्रता के लिये (आवक्षि) = सर्वथा धारण करता है। प्राणायाम के द्वारा प्राणापान की साधना ही तो चित्तवृत्ति के निरोध के लिये हमें क्षम बनाती है । [२] हे (इन्द्र) = जितेन्द्रिय पुरुष ! तू इस प्राणसाधना से (सहस्त्रा) = अनेकों (वसाव्यम्) = वसु समूहों को (धारयः) = धारण करता है। निवास को उत्तम बनाने के लिये आवश्यक तत्त्व वसु हैं। यह प्राणसाधक इन वसुओं को प्राप्त करता है । [३] हे शूर ! (अश्विना) = ये प्राणापान (मघानि) = सब ऐश्वर्यों को (ददतुः) = देते हैं। शरीर को ये 'स्वास्थ्य' प्रदान करते हैं, मन को 'नैर्मल्य' प्राप्त कराते हैं और बुद्धि में 'तीव्रता' का आधान करते हैं । ये तीन ही महत्त्वपूर्ण ऐश्वर्य हैं, ये ही हमें ईश्वर का रूप बनाते हैं।
Connotation: - भावार्थ- संग्राम में कामादि का पराभव करके ही हम प्रभु को उपासित करते हैं । प्राणसाधना हमें उन सब वसुओं को प्राप्त कराती है जिनसे कि जीवन सुन्दर बनता है ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्र) राजन् ! (समना) सङ्ग्रामे “समनं सङ्ग्रामनाम” [निघ० २।१७] आकारादेशश्छान्दसः (तूर्णिः) त्वरमाणः सन् (यज्ञम्-उप-आयासि) सेना सङ्गतिं प्राप्नोषि (सख्याय नासत्या वक्षि) सखिभावाय सहयोगाय-असत्यव्यवहाररहितौ सभासेनावर्गौ प्रापयसि (वसाव्यां धारयः) अतिशयेन वसुप्राप्तौ विजयप्राप्तौ निर्धारय निश्चिनुहि (अश्विना सहस्रा मघानि ददतुः) यथा तौ त्वया सह व्याप्नुवन्तौ बहूनि धनानि प्रयच्छतः ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Going fast forward in the struggle of life, you move close by the ways of yajna, holding on to the common creative values of corporate life and bringing all complementary forces of the system together for friendship ever in action for advancement. Indra, brave hero and ruler, hold and manage the wealth of the nation while the Ashvins, complementary forces of the system, create and contribute a thousand forms of honour, wealth and all round prosperity to the commonwealth.