Go To Mantra

इन्द्रो॑ व॒लं र॑क्षि॒तारं॒ दुघा॑नां क॒रेणे॑व॒ वि च॑कर्ता॒ रवे॑ण । स्वेदा॑ञ्जिभिरा॒शिर॑मि॒च्छमा॒नोऽरो॑दयत्प॒णिमा गा अ॑मुष्णात् ॥

English Transliteration

indro valaṁ rakṣitāraṁ dughānāṁ kareṇeva vi cakartā raveṇa | svedāñjibhir āśiram icchamāno rodayat paṇim ā gā amuṣṇāt ||

Pad Path

इन्द्रः॑ । व॒लम् । र॒क्षि॒तार॑म् । दुघा॑नाम् । क॒रेण॑ऽइव । वि । च॒क॒र्त॒ । रवे॑ण । स्वेदा॑ञ्जिऽभिः । आ॒ऽशिर॑म् । इ॒च्छमा॑नः । अरो॑दयत् । प॒णिम् । आ । गाः । अ॒मु॒ष्णा॒त् ॥ १०.६७.६

Rigveda » Mandal:10» Sukta:67» Mantra:6 | Ashtak:8» Adhyay:2» Varga:15» Mantra:6 | Mandal:10» Anuvak:5» Mantra:6


Reads 421 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्रः) शासक (दुघानां रक्षितारं वलम्) दोहनयोग्य गौओं के समान प्रजाओं के अवरोधक घेरनेवाले राज्यकर से हटानेवाले को, स्वाधीन करनेवाले को (करेण-इव रवेण विचकर्त) शस्त्रयुक्त हाथ के समान घोषणामात्र से विच्छिन्न करता है, तथा (स्वेदाञ्जिभिः) सुवेदित-प्रसिद्ध की हुई साधन शक्तियों से (आशिरम्-इच्छमानः) प्रजाओं को चाहता हुआ प्रजाओं का हित चाहता हुआ (पणिम्-अरोदयत्) जुआरी जन को दण्ड देकर रुलाता है (अमुष्णात्-गाः-आ) चोरी न कर सके, इसलिए प्रतिकार या प्रतिबन्ध के लिए दण्डविधान से पृथिव्यादि पदार्थों को आरक्षित करे या करता है ॥६॥
Connotation: - शासक को अपना प्रभाव राष्ट्र में ऐसा बढ़ाना चाहिए कि प्रजा को बहकानेवाला, राज्य कर से रोकनेवाला कोई हो, तो उसे घोषणा मात्र से आतङ्कित कर दे। जुआरियों को दण्ड दे और राष्ट्र में ऐसा प्रबन्ध और प्रतिबन्ध की व्यवस्था बनाये रखे, जिससे कोई चोरी भी न कर सके ॥६॥
Reads 421 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

करेण-रवेण

Word-Meaning: - [१] 'वल' वृत्र का ही दूसरा नाम है, यह ज्ञान पर परदे के रूप में [वल - veil] आया रहता है । इस (वृत्र) = काम के प्रबल होने पर ज्ञानेन्द्रियाँ अपना कार्य ठीक से नहीं करती। मानो यह वृत्र उन्हें चुरा ले जाता है और कहीं गुफा में छिपा रखता है। यहाँ इसी भाव को 'दुधानां रक्षितारम्' इन शब्दों से कहा गया है। ज्ञान का दोहन करनेवाली ज्ञानेन्द्रियाँ 'दुघ' हैं, 'वल' उनको छिपा रखता है, सो इनका रक्षिता कहलाया है । 'इन्द्र' - जितेन्द्रिय पुरुष वल को नष्ट करके इन इन्द्रियरूप गौओं को फिर वापिस ले आता है। वल के नष्ट करने का साधन 'करेण+रवेण' है, कर्मशील बनना और प्रभु के नामों का उच्चारण करना। क्रियाशीलता के अभाव में अशुभ- वृत्तियाँ पनपती हैं और प्रभु विस्मरण से उन कर्मों का गर्व हो जाने का भय बना रहता है। अहंकार भी 'वल' का ही दूसरा रूप है यह भी ज्ञान को नष्ट करनेवाला है । (इन्द्रः) = एक जितेन्द्रिय पुरुष (दुघानाम्) = ज्ञानरूप दुग्ध का दोहन करनेवाली इन्द्रियरूप गौवें के (रक्षितारम्) = चुराकर कहीं गुफा में रखनेवाले (वलम्) = वृत्रासुर को (करेण इव रवेण) = जैसे हाथ से उसी प्रकार रव से (विचकर्त) = काट डालता है। 'कर' का भाव क्रियाशीलता है, रव का नामोच्चारण क्रियाशील बनकर प्रभु नाम-स्मरण करता हुआ यह वासना को विनष्ट करता है और इस प्रकार इन्द्रियों का रक्षण करनेवाला बनता है । [२] यह (स्वेदाञ्जिभि:) = [अञ्जि = आभरण] पसीने रूप आभूषणों से (आशिरम्) = [ श्रियं = आश्रयणं] श्री को (इच्छमानः) = चाहता हुआ (पणिम्) = लोभवृत्ति को [वणिये की वृत्ति को ] (अरोदयत्) = रुलाता है और (गाः) = ज्ञानेन्द्रिय रूप गौवों को (अयुष्णात्) = [ आजहार सा० ] फिर वापिस ले आता है । लोभवृत्ति में मनुष्य कम से कम श्रम से अधिक से अधिक धन को लेना चाहता है, इस लोभ से उसकी बुद्धि मलिन हो जाती है इसीलिए यहाँ मन्त्र का ऋषि 'अयास्य' गहरे पसीने की कमाई को ही चाहता है, स्वेद उसका आभूषण ही बन जाता है। इस प्रकार यह लोभवृत्ति को नष्ट कर देता है, मानो उसे रुलाता है। श्रम से ही धन की कामना करता हुआ यह अपनी इन्द्रियों को स्वस्थ रखता है।
Connotation: - भावार्थ - वासना हमारी इन्द्रियरूप गौवों को चुरा लेती है। श्रम से ही धनार्जन की इच्छा करते हुए हम ज्ञानेन्द्रियों को स्वस्थ रखते हैं।
Reads 421 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्रः) शासकः (दुघानां रक्षितारं वलम्) दोहनयोग्यानां गवामिव प्रजानामवरोधकं वलयितारमावरकमिव राज्यकराद् वारयितारं स्वाधीने कर्त्तारं (करेण-इव रवेण विचकर्त) शस्त्रयुक्तेन हस्तेन घोषणेन-घोषणमात्रेण चिच्छेद विच्छिनत्ति, तथा (स्वेदाञ्जिभिः) सुवेदिताभिः “स्वेदः-तद्यदब्रवीन्महद्वै यज्ञं सुवेदमविदामह इति तस्मात् सुवेदोऽभवत्तं वा एतं सुवेदं सन्तं स्वेद इत्याचक्षते” [गो० १।१।१] साधनशक्तिभिः (आशिरम्-इच्छमानः) प्रजाः-इच्छमानः “प्रजा वै पशव आशीः” [जै० १।१७४] (पणिम्-अरोदयत्) द्यूतकर्तारं जनम् “पणेः-द्यूतकर्तुः” [ऋ० ६।५३।३ दयानन्दः] दण्डं दत्त्वा रोदयति (अमुष्णात्-गाः-आ) चौर्यं न कुर्यात् तस्माच्चौर्यप्रतिकारार्थं दण्डविधानात् पृथिव्यादिपदार्थानारभेत “गोषु पृथिव्यादिपदार्थेषु” [ऋ० १।१९।५ दयानन्दः] ॥६॥
Reads 421 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Indra, mighty ruling soul, wishing to taste the sweetness of milk mixed with soma, i.e., divine ecstasy with vibrations of grace, removes the veil of darkness covering the light of knowledge and divine speech with an act of will as if with a stroke of thunder and lightning, throws the demon away lamenting, recovers and enjoys the light of knowledge with the voice of divinity and showers of bliss in a state of clairvoyance.