Go To Mantra

प॒रि॒क्षिता॑ पि॒तरा॑ पूर्व॒जाव॑री ऋ॒तस्य॒ योना॑ क्षयत॒: समो॑कसा । द्यावा॑पृथि॒वी वरु॑णाय॒ सव्र॑ते घृ॒तव॒त्पयो॑ महि॒षाय॑ पिन्वतः ॥

English Transliteration

parikṣitā pitarā pūrvajāvarī ṛtasya yonā kṣayataḥ samokasā | dyāvāpṛthivī varuṇāya savrate ghṛtavat payo mahiṣāya pinvataḥ ||

Pad Path

प॒रि॒ऽक्षिता॑ । पि॒तरा॑ । पू॒र्व॒जाव॑री॒ इति॑ पूर्व॒ऽजाव॑री । ऋ॒तस्य॑ । योना॑ । क्ष॒य॒तः॒ । सम्ऽओ॑कसा । द्यावा॑पृथि॒वी इति॑ । वरु॑णाय । सव्र॑ते॒ इति॒ सऽव्र॑ते । घृ॒तऽव॑त् । पयः॑ । म॒हि॒षाय॑ । पि॒न्व॒तः॒ ॥ १०.६५.८

Rigveda » Mandal:10» Sukta:65» Mantra:8 | Ashtak:8» Adhyay:2» Varga:10» Mantra:3 | Mandal:10» Anuvak:5» Mantra:8


Reads 328 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (परिक्षिता) सीमा पर रहनेवाले जगत् के ऊपर-नीचे वर्तमान (पितरा) पालक-रक्षक (पूर्वजावरी) पूर्व उत्पन्न हुए-हुए (समोकसा) समान स्थानवाले (ऋतस्य योना) प्राप्त जगत् के परमात्मा में वर्तमान (द्यावापृथिवी) द्युलोक और पृथिवीलोक (सव्रते) समान कर्मवाले (वरुणाय महिषाय) वरणीय प्राणवान् जीव के लिए (घृतवत्-पयः पिन्वतः) तेजस्वी रस सींचते हैं ॥८॥
Connotation: - जगत् की सीमा पर ऊपर नीचे द्युलोक और पृथिवीलोक परमात्मा के आश्रय से वर्तमान हैं। समस्त प्राणिमात्र के लिए वे तेजस्वी जीवनधारक रस को सींचते हैं ॥८॥
Reads 328 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

घृतवत् पयः

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के अनुसार जब हम अपने जीवन को उत्तम बनाते हैं तो (द्यावापृथिवी) = अर्थात् सम्पूर्ण जगत् हमारे लिये (आप्यायन) = वृद्धि का कारण बनता है। ये (परिक्षिता) = चारों ओर स निवास देनेवाले (पितरा) = द्युलोकरूप पिता तथा पृथिवीरूप माता (पूर्वजावरी) = सब से प्रथम होनेवाले [= इनके हो जाने पर ही सब वनस्पतियों व प्राणियों के उत्पादन का सम्भव होता है] (समोकसा) = समान निवास स्थानवाले [ दोनों का निवास प्रभु में है] ऋतस्य योना ऋत के उत्पत्ति-स्थान उस प्रभु में (क्षयतः) = निवास करते हैं । द्यावापृथिवी को भी आधार देनेवाले वे प्रभु हैं। प्रभु दोनों का ही समानरूप से निवास स्थान हैं । ब्रह्माण्ड को जन्म देते समय प्रथम इन्हीं का निर्माण होता है [पूर्वजावरी] । द्युलोक वृष्टि के द्वारा पृथिवी में अन्नादि की उत्पत्ति का कारण है और इस प्रकार लोक पिता है तो पृथिवी माता है । [२] ये (द्यावापृथिवी) = द्युलोक व पृथिवीलोक (सव्रते) = समान व्रतवाले हैं। देखने में इनके कर्म अलग-अलग प्रतीत होते हैं, परन्तु इनके कर्म एक दूसरे के लिये पूरक होकर जीव के हित का साधन करनेवाले हैं। इस प्रकार जीवहित रूप समान व्रतवाले होते हुए ये वरुणाय - द्वेष का निवारण करनेवाले और अतएव श्रेष्ठ जीवनवाले के लिये तथा (महिषाय) = [मह पूजायाम्] प्रभु का पूजन करनेवाले के लिये (घृतवत् पयः) = मलों के क्षरण व दीप्तिवाले आप्यायन को, वृद्धि को (पिन्वतः) = प्राप्त कराते हैं । घृतवाले पय से उसे सिक्त कर देते हैं । सब प्रकार के ओषधि वनस्पति उसे इस प्रकार का रस प्राप्त कराते हैं और पशु उसे दूध प्राप्त कराते हैं कि उसके शरीर में मलों का संचय न होकर मल-क्षरण का कार्य ठीक से होता रहता है और इस प्रकार जहाँ उसका शरीर स्वस्थ बनता है वहाँ उसका मस्तिष्क भी ज्ञानदीप्त बना रहता है ।
Connotation: - भावार्थ - वरुण व महिष के लिये, द्वेष से ऊपर उठे हुए प्रभु के पुजारी के लिये द्युलोक व पृथिवीलोक शरीर व मस्तिष्क के स्वास्थ्य को प्राप्त कराते हैं । इसका शरीर निर्मल बनता है, मस्तिष्क दीप्त होता है ।
Reads 328 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (परिक्षिता) परितः सीमातो निवसन्तौ (पितरा) पालकौ (पूर्वजावरी) पूर्वजायमानौ (समोकसा) समानस्थानकौ (ऋतस्य योना) प्राप्तस्य जगतो योनौ-परमात्मनि वर्तमानौ (द्यावापृथिवी) द्युलोकपृथिवीलोकौ (सव्रते) समानकर्माणौ (वरुणाय महिषाय) वरणीयाय प्राणवते जीवाय “वरुणः-वरो जीवः” [ऋ० २।२८।८ दयानन्दः] ‘मतुब्लोपश्छान्दसः’ ”प्राणा वै महिषाः” [काठ० २७।१६] (घृतवत्-पयः पिन्वतः) तेजस्विरसं सिञ्चतः ॥८॥
Reads 328 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Extending and expanding, all embracing, each in its own sphere but both abiding together in the same one space, heaven and earth, earliest parents of life, rest in the original cause of cosmic evolution and both, dedicated to the law of divinity, replete with the waters of life, create and augment living energy for the great Varuna, pranic spirit of life.