Go To Mantra
Viewed 418 times

प॒रा॒वतो॒ ये दिधि॑षन्त॒ आप्यं॒ मनु॑प्रीतासो॒ जनि॑मा वि॒वस्व॑तः । य॒याते॒र्ये न॑हु॒ष्य॑स्य ब॒र्हिषि॑ दे॒वा आस॑ते॒ ते अधि॑ ब्रुवन्तु नः ॥

English Transliteration

parāvato ye didhiṣanta āpyam manuprītāso janimā vivasvataḥ | yayāter ye nahuṣyasya barhiṣi devā āsate te adhi bruvantu naḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

प॒रा॒ऽवतः॑ । ये । दिधि॑षन्ते । आप्य॑म् । मनु॑ऽप्रीतासः । जनि॑म । वि॒वस्व॑तः । य॒यातेः॑ । ये । न॒हु॒ष्य॑स्य । ब॒र्हिषि॑ । दे॒वाः । आस॑ते । ते । अधि॑ । ब्रु॒व॒न्तु॒ । नः॒ ॥ १०.६३.१

Rigveda » Mandal:10» Sukta:63» Mantra:1 | Ashtak:8» Adhyay:2» Varga:3» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:5» Mantra:1


BRAHMAMUNI

इस सूक्त में जीवन्मुक्तों से पढ़कर सर्वकार्यसिद्धि करनी चाहिए, अभ्युदय निःश्रेयस का मार्ग जाना जाता है, जीवनयात्रा निर्दोष चलाई जाती है, इत्यादि विषय हैं।

Word-Meaning: - (ये मनुप्रीतासः) जो मननशील मनुष्य से प्रेम करनेवाले महाविद्वान् (परावतः) दूर से भी आए (आप्य जनिम दिधिषन्त) प्राप्तव्य ब्रह्मचारी नवबालक को उपदेश करते हैं (विवस्वतः-ययातेः-नहुष्यस्य) विशेषरूप से विद्याओं में बसनेवाले यत्नशील तथा संसारबन्धन को दहन करने में कुशल विद्वान् के (बर्हिषि) आसन पद पर (आसते) विराजते हैं (ते नः-अधि ब्रुवन्तु) वे हमें शिष्यरूप स्वीकार कर उपदेश दें ॥१॥
Connotation: - विद्याओं में निष्णात यत्नशील वैराग्यवान् महाविद्वान् उच्च पद पर विराजमान दूर से प्राप्त ब्रह्मचारी को प्रीति से शिष्य बनाकर पढ़ावें और उपदेश संसार को देवें ॥१॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

उपदेष्टा लोगों के कर्त्तव्य

Word-Meaning: - (ये) = जो (मनु-प्रीतासः) = विचारवान् मनुष्यों को प्रेम करनेवाले होकर (परावतः) = दूर-दूर देश से आकर (आष्यम् दिधिषन्ते) = आप्तजनों के बीच दीक्षादि धारण करते हैं और जो (विवस्वतः) = धन सम्पन्न जनों वा विविध ब्रह्मचारियों के स्वामी गुरु से (जनिषं दिधिषन्ते) = उत्तम कोटि का विद्याजन्म, द्विजत्व धारण करते हैं और (ययातेः) = यत्नशील वा दुष्टों के दमन करनेवाले के (बर्हिषि) = वृद्धियुक्त आसन पर (आसते) = विराजते हैं, (ते देवा:) = वे विद्या, ज्ञान धनादि के दाता और तेजस्वी, ज्ञानप्रकाशक जन (नः अधि ब्रुवन्तु) = हमें उपदेश करें और हम पर शासन करें।
Connotation: - भावार्थ - हमें प्रबुद्ध जन ही उपदेश करें।

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - May those divinities of humanity and bounties of nature that love humanity and come from afar anxious to meet and talk to the children of light under the sun, those who join the yajna on the vedi of dynamic and aspiring humanity bound and dedicated to karma across time through birth and death, may they all speak to us of the light divine and eternal wisdom.