Go To Mantra
Viewed 393 times

म॒न्द्रं होता॑रमु॒शिजो॒ नमो॑भि॒: प्राञ्चं॑ य॒ज्ञं ने॒तार॑मध्व॒राणा॑म् । वि॒शाम॑कृण्वन्नर॒तिं पा॑व॒कं ह॑व्य॒वाहं॒ दध॑तो॒ मानु॑षेषु ॥

English Transliteration

mandraṁ hotāram uśijo namobhiḥ prāñcaṁ yajñaṁ netāram adhvarāṇām | viśām akṛṇvann aratim pāvakaṁ havyavāhaṁ dadhato mānuṣeṣu ||

Mantra Audio
Pad Path

म॒न्द्रम् । होता॑रम् । उ॒शिजः॑ । नमः॑ऽभिः । प्राञ्च॑म् । य॒ज्ञम् । ने॒तार॑म् । अ॒ध्व॒राणा॑म् । वि॒शाम् । अ॒कृ॒ण्व॒न् । अ॒र॒तिम् । पा॒व॒कम् । ह॒व्य॒ऽवाह॑म् । दध॑तः । मानु॑षेषु ॥ १०.४६.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:46» Mantra:4 | Ashtak:8» Adhyay:1» Varga:1» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:4» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (मानुषेषु दधतः-उशिजः) मनुष्यों के मध्य में जो अपने अन्दर धारण करने के हेतु कामना रखनेवाले (मन्द्रं होतारम्) हर्षित करनेवाले तथा स्वीकार करनेवाले (यज्ञम्) सङ्गमनीय (अध्वराणां नेतारम्) अध्यात्ममार्ग में रमण करनेवालों के नेता (विशाम्-अरतिम्) मनुष्यादि प्रजाओं के स्वामी (पावकम्) पवित्रकारक (हव्यवाहम्) स्तुतिप्रार्थनोपहार के स्वीकार करनेवाले परमात्मा को (प्राञ्चम्-अकृण्वन्) साक्षात् करते हैं ॥४॥
Connotation: - मनुष्यों में जो परमात्मा को अपने अन्दर धारण करने के अत्यन्त इच्छुक होते हैं और पवित्र आचरणवाले तथा श्रद्धा से उपासना करते हैं, वे ही प्राणिमात्र के स्वामी हर्षित करनेवाले परमात्मा का साक्षात्कार करते हैं ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्रभु का प्रसादन

Word-Meaning: - [१] (उशिजः) = मेधावी, प्रभु प्राप्ति की प्रबल कामनावाले लोग, (नमोभिः) = नमस्कार व नम्रता के द्वारा (अकृण्वन्) = प्रभु को प्रसन्न करते हैं अथवा प्रभु को अपना बनाते हैं । ये मेधावी लोग प्रभु को तभी अपना पाते हैं जब ये (मानुषेषु दधतः) = मनुष्यों में अपने को स्थापित करते हैं। मानवहित के लिये अपने को अर्पित करनेवाले लोग ही प्रभु के सच्चे भक्त होते हैं और प्रभु प्राप्ति के अधिकारी बनते हैं। [२] उस प्रभु को पाते हैं जो कि (मन्द्रम्) = आनन्दस्वरूप हैं तथा भक्तों को आनन्दित करनेवाले हैं। (होतारम्) = सब कुछ देनेवाले हैं । सब आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कराके ही तो वे हमारे जीवनों को आनन्दित करते हैं । (प्राञ्चम्) = [ प्र अञ्च] सब आवश्यक साधन प्राप्त कराके वे हमें आगे ले चलनेवाले हैं । (यज्ञम्) = पूजनीय हैं, संगतिकरण योग्य हैं तथा अर्पणीय हैं, प्रभु के प्रति अपना अर्पण करके ही मनुष्य अपने कल्याण को सिद्ध करता है। विशां अध्वराणां नेतारम्-प्रजाओं के सब हिंसारहित यज्ञात्मक श्रेष्ठ कर्मों का वे प्रणयन करनेवाले हैं, प्रभु कृपा से ही सब यज्ञ पूर्ण हुआ करते हैं । (अरतिम्) = वे कहीं भी रति व रागवाले नहीं है। (पावकम्) = अपने भक्तों के जीवनों को पवित्र करनेवाले हैं। (हव्यवाहम्) = सब हव्य पदार्थों के वे प्राप्त करानेवाले हैं। हमें कर्मानुसार सब उत्तम वस्तुओं के देनेवाले हैं। इस प्रभु को मेधावी पुरुष मानवहित में लगकर नम्रतापूर्वक चलते हुए धारण करते हैं। प्रभु भक्त बनने के लिये 'सर्वभूतहितेरत' होना आवश्यक है ।
Connotation: - भावार्थ - हम 'उशिक्' बनकर, मानवहित के कर्मों में अपने को स्थापित करते हुए, प्रभु को प्रसन्न करनेवाले होते हैं।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (मानुषेषु दधतः-उशिजः) मनुष्येषु मनुष्याणां मध्ये ये दधानाः स्वान्तरे धारणहेतवे कामयमानाः स्तोतारः (मन्द्रं होतारम्) हर्षयितारमादातारं स्वीकर्तारम् (यज्ञम्) यजनीयं सङ्गमनीयम् (अध्वराणां नेतारम्) अध्यात्ममार्गे रममाणानां नेतारम् (विशाम्-अरतिम्) समस्तमनुष्यादिप्रजानां स्वामिनम् (पावकम्) पवित्रकारकम् (हव्यवाहम्) स्तुतिप्रार्थनोपहारस्य स्वीकर्तारं परमात्मानम् (प्राञ्चम्-अकृण्वन्) साक्षात् कुर्वन्ति ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Earnest men of love, passion and faith among people hold at heart and with homage serve Agni, the power that is joyous, yajnic creator giver and organiser, foremost leader directly realised, worthy of love and reverence, leading power of creative programmes of love and non-violence, cleanser and purifier, harbinger of holy materials for social development. They hold Agni at heart and create and exalt it as the prime power among the people.