Go To Mantra
Viewed 501 times

यु॒वां मृ॒गेव॑ वार॒णा मृ॑ग॒ण्यवो॑ दो॒षा वस्तो॑र्ह॒विषा॒ नि ह्व॑यामहे । यु॒वं होत्रा॑मृतु॒था जुह्व॑ते न॒रेषं॒ जना॑य वहथः शुभस्पती ॥

English Transliteration

yuvām mṛgeva vāraṇā mṛgaṇyavo doṣā vastor haviṣā ni hvayāmahe | yuvaṁ hotrām ṛtuthā juhvate nareṣaṁ janāya vahathaḥ śubhas patī ||

Mantra Audio
Pad Path

यु॒वाम् । मृ॒गाऽइ॑व । वा॒र॒णा । मृ॒ग॒ण्यवः॑ । दो॒षा । वस्तोः॑ । ह॒विषा॑ । नि । ह्व॒या॒म॒हे॒ । यु॒वम् । होत्रा॑म् । ऋ॒तु॒ऽथा । जुह्व॑ते । न॒रा॒ । इष॑म् । जना॑य । व॒ह॒थः॒ । शु॒भः॒ । प॒ती॒ इति॑ ॥ १०.४०.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:40» Mantra:4 | Ashtak:7» Adhyay:8» Varga:18» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:3» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (युवाम्) हे स्थविर-वृद्ध स्त्री-पुरुषों ! तुम (मृगा-इव वारणा) गृहस्थ में जानेवाले उनके दुखों के निवारक (मृगण्यवः) तुम दोनों की खोज करनेवाले हम नवगृहस्थ (दोषा वस्तोः) दिन-रात (हविषा नि ह्वयामहे) उत्तम ग्रहण करने योग्य वस्तु के द्वारा तुम्हारा सत्कार करते हैं (युवां नरा) तुम नेता (शुभस्पती) कल्याणस्वामी-कल्याणप्रद (जनाय) जनमात्र के लिए (इषं वहथः) इष्ट सुख अन्न आदि को प्राप्त कराते हो (होत्राम्-ऋतुथा जुह्वते) सारे गृहस्थ तुम दोनों के लिए समय-समय पर सत्कार, उपहार देते हैं ॥४॥
Connotation: - वृद्ध गृहस्थ जन नवगृहस्थों के घरों में पहुँचें। उन्हें गृहस्थ-संचालन के अपने अनुभवों से अवगत कराएँ। नवगृहस्थ भी वृद्ध स्त्री-पुरुषों को समय–समय पर आमन्त्रित करें, उनका उपहार एवं सत्कार से स्वागत करें ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

मृगा- वारणा

Word-Meaning: - [१] (युवम्) = आप दोनों (मृगा इव) = मृगों के समान हो 'मृग = to hurt, chese, pwrsue', दोषों का शिकार करनेवाले हो । (वारणा) = दोषों का निवारण करके शरीर को स्वस्थ बनाते हो । [२] (मृगण्यवः) = ' मृग अन्वेषणे ' = आत्मतत्त्व का अन्वेषण करनेवाले हम (दोषा वस्तोः) = दिन-रात (हविषा) = दानपूर्वक अदन से (निह्वयामहे) = आपको पुकारते हैं । प्राणापान की साधना के लिये युक्ताहारविहार होना आवश्यक है। त्यागपूर्वक अदन प्राणसाधना के लिये पथ्य के समान है। इस साधना से सब मलों का विनाश होकर प्रभु का दर्शन होता है । [३] हे प्राणापानो ! (युवम्) = आप दोनों (ऋतुथा) = समय-समय पर (होत्राम्) = दानपूर्वक यज्ञशेषरूप भोजन को (जुह्वते) = शरीर की वैश्वानर अग्नि में आहुत करते हो । हे (नरा) = नेतृत्व करनेवाले प्राणापानो! आप (जनाय) = लोगों के लिये (इषम्) = अन्न को (वहथः) = प्राप्त कराते हो । प्राणापान से युक्त होकर ही वैश्वानर अग्नि अन्न का पाचन करती है एवं अन्न को प्राप्त कराके व उसका ठीक से पाचन करके, हे प्राणापानो! आप (शुभस्पती) = सब शुभ बातों के रक्षण करनेवाले हो । प्राणापान ही शरीर को शुभ बनाते हैं ।
Connotation: - भावार्थ - प्राणापान शरीर को निर्दोष बनाते हैं, प्रभु का दर्शन करते हैं, अन्न का ठीक से पाचन करते हैं और शरीर में सब शुभों का रक्षण करते हैं ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (युवाम्) हे अश्विनौ स्थविरौ स्त्रीपुरुषौ ! (मृगा-इव वारणा) गृहस्थेषु गन्तारौ दुःखनिवारकौ-एव, “इवोऽपि दृश्यते पादपूरणः” [निरु० १।११] (मृगण्यवः) युवामन्वेषका वयं नवगृहस्थाः ‘मृग अन्वेषणे’ [चुरादिः] (दोषा वस्तोः) नक्तं दिवा (हविषा निह्वयामहे) उत्तमग्रहणयोग्येन वस्तुना निमन्त्रयामहे-सत्कुर्मः (युवम्) युवाम् (नरा) नेतारौ (शुभस्पती) कल्याण-स्वामिनौ-कल्याणप्रदौ (जनाय) जनमात्राय (इषं वहथः) इष्टं सुखमन्नादिकं वा प्रापयथः (होत्राम्-ऋतुथा जुह्वते) सर्वे गृहस्था युवाभ्यां समये समये प्रशंसां ददति प्रशंसां कुर्वन्ति ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Looking and searching for you as seekers and saviours, we invoke and invite you with homage day and night. All house holders invoke you and offer you homage of havi according to the seasons, and you, leading lights for humanity, treasure holds of good and promoters of the auspicious, bring food and energy for the people.