Go To Mantra
Viewed 380 times

उप॑ ह्वये सु॒हवं॒ मारु॑तं ग॒णं पा॑व॒कमृ॒ष्वं स॒ख्याय॑ श॒म्भुव॑म् । रा॒यस्पोषं॑ सौश्रव॒साय॑ धीमहि॒ तद्दे॒वाना॒मवो॑ अ॒द्या वृ॑णीमहे ॥

English Transliteration

upa hvaye suhavam mārutaṁ gaṇam pāvakam ṛṣvaṁ sakhyāya śambhuvam | rāyas poṣaṁ sauśravasāya dhīmahi tad devānām avo adyā vṛṇīmahe ||

Mantra Audio
Pad Path

उप॑ । ह्व॒ये॒ । सु॒ऽहव॑म् । मारु॑तम् । ग॒णम् । पा॒व॒कम् । ऋ॒ष्वम् । स॒ख्याय॑ । श॒म्ऽभुव॑म् । रा॒यः । पोष॑म् । सौ॒श्र॒व॒साय॑ । धी॒म॒हि॒ । तत् । दे॒वाना॑म् । अवः॑ । अ॒द्य । वृ॒णी॒म॒हे॒ ॥ १०.३६.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:36» Mantra:7 | Ashtak:7» Adhyay:8» Varga:10» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:3» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सुहवं पावकम्) सुन्दर आह्वान करने योग्य पवित्रकारक (शम्भुवम्) कल्याणकारक (ऋष्वम्) महान् (मारुतं गणम्) जीवन्मुक्त विद्वानों के मण्डल को (सख्याय-उपह्वये) मित्रता के लिये अपने समीप आमन्त्रित करता हूँ (रायस्पोषम्) ज्ञानधन के पोषक (सौश्रवसाय) उत्तम श्रवण करानेवाले का (धीमहि) मन में चिन्तन करें-संकल्प करें। आगे पूर्व के समान ॥७॥
Connotation: - ऊँचे विद्वान्, जीवन्मुक्त, पवित्रकारक, कल्याणसाधक, ज्ञानधन के वर्द्धक तथा उपदेश देनेवाले महानुभावों की मित्रता और उनसे उपदेश का लाभ लेना चाहिये ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

मारुतगण का आह्वान

Word-Meaning: - [१] (मारुतं गणम्) = प्राणों के गण को (उपह्वये) = पुकारता हूँ, अर्थात् प्राणायामादि के द्वारा मैं इन प्राणों की साधना करता हूँ। जो प्राण (सुहवम्) = उत्तम पुकारवाले हैं, अर्थात् जिनका आराधन कल्याण ही कल्याण करनेवाला है। (पावकम्) = ये प्राण पवित्र करनेवाले हैं, प्राणायाम से दोषों का दहन होकर इन्द्रियाँ निर्मल हो जाती हैं। (ऋष्वम्) = यह मारुतगण दर्शनीय है व महान् है [great, high, noble] प्राणसाधना से शरीर स्वस्थ व सुन्दर बनता है और मनुष्य उन्नत होकर महान् बनता है । (शंभुवम्) = यह मारुतगण शान्ति को जन्म देता है, इस प्राणसाधना से मानस शान्ति प्राप्त होती है। इस प्रकार यह मारुतगण (सख्याय) = उस प्रभु के साथ हमारी मित्रता के लिये साधन बनता है । [२] इस प्राणसाधना के द्वारा हम (रायस्पोषम्) = धनों के पोषण को भी (धीमहि) = धारण करते हैं। और यह (रायस्पोष) = हमारे (सौश्रवसाय) = उत्तम यश के लिये हो । प्राणसाधना से शक्ति की भी वृद्धि होती है और मानस पवित्रता भी प्राप्त होती है । शक्ति वृद्धि से हमारी धनार्जन की क्षमता बढ़ती है और मानस पवित्रता से हम उस धन का ठीक उपयोग व यज्ञ में विनियोग करते हैं। इसलिए यह धन हमारे यश का कारण बनता है । [३] इस प्रकार यज्ञों को करते हुए हम (देवानाम्) = देवों के (तद् अवः) = उस रक्षण को (अद्या) = आज (वृणीमहे) = वरते हैं। यज्ञों के द्वारा दिव्यता का अपने में वर्धन करते हैं ।
Connotation: - भावार्थ- प्राणसाधना हमारे जीवन को पवित्र व सशक्त बनाये। हम धनार्जन की क्षमतावाले बनें और उस धन का यज्ञों में विनियोग करके यशस्वी हों ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सुहवं पावकम्) शोभनह्वातव्यं पवित्रकारकम् (शम्भुवम्) शम्भावयितारं (ऋष्वम्) महान्तम् “ऋष्व महन्नाम” [निघं० ३।३] (मारुतं गणम्) जीवनमुक्तानां वृन्दम् “मरुतो देवविशः” [श० २।५।१।१२] (सख्याय-उपह्वये) सखित्वाय-उपमन्त्रये (रायस्पोषम्) ज्ञानधनस्य पोषकम् (सौश्रवसाय) शोभनश्रवणस्य श्रावयितारम् “द्वितीयार्थे चतुर्थी व्यत्ययेन” (धीमहि) ध्यायेम (तद्देवाना०) अग्रे पूर्ववत् ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - I invoke and call upon the band of Maruts, vibrant winds of nature and dynamic sages and pioneers of humanity, worthy of service and adoration, pure and purifying and harbingers of peace and well being, all heroic and sublime. I invoke them to win their love and friendship. We study and meditate upon wealth, energy and enrichment for participation in their grace and glory.$This is the protective and promotive favour of the divinities we choose to pray for today.