Go To Mantra
Viewed 400 times

इ॒यं न॑ उ॒स्रा प्र॑थ॒मा सु॑दे॒व्यं॑ रे॒वत्स॒निभ्यो॑ रे॒वती॒ व्यु॑च्छतु । आ॒रे म॒न्युं दु॑र्वि॒दत्र॑स्य धीमहि स्व॒स्त्य१॒॑ग्निं स॑मिधा॒नमी॑महे ॥

English Transliteration

iyaṁ na usrā prathamā sudevyaṁ revat sanibhyo revatī vy ucchatu | āre manyuṁ durvidatrasya dhīmahi svasty agniṁ samidhānam īmahe ||

Mantra Audio
Pad Path

इ॒यम् । नः॒ । उ॒स्रा । प्र॒थ॒मा । सु॒ऽदे॒व्य॑म् । रे॒वत् । स॒निऽभ्यः॑ । रे॒वती॑ । वि । उ॑च्छतु । आ॒रे । म॒न्युम् । दुः॒ऽवि॒दत्र॑स्य । धी॒म॒हि॒ । स्व॒स्ति । अ॒ग्निम् । स॒म्ऽइ॒धा॒नम् । ई॒म॒हे॒ ॥ १०.३५.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:35» Mantra:4 | Ashtak:7» Adhyay:8» Varga:6» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:3» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इयं प्रथमा-उस्रा रेवती वि उच्छतु) यह प्रकृष्ट विस्तृत विकास करनेवाली पुष्टिमति-पुष्टिप्रदा या रेतस्वती-मनुष्य सनातन शक्तिवाली वधू घर में विशेषरूप से प्रभावशाली हो (सनिभ्यः-रेवत्-सुदेव्यम्) सेवन करनेवाले हम भागीदारों के लिये पुष्टिवाले ज्ञान और सन्तान को प्रदान करे (दुर्विदत्रस्य मन्युम्-आरे धीमहि) कठिनता से जानने योग्य परमात्मा के मननीय स्वरूप को समीपरूप में धारण करें (समिधानम्-अग्निं स्वस्ति-ईमहे) आगे अर्थ पूर्ववत् ॥४॥
Connotation: - घर में विकसित हुई उषा या प्राप्त होती हुई नव वधू घर एवं परिवार का विकास करती हुई आती है। घर में रहनेवाले पारिवारिक जनों के लिए प्रकाश और सन्तान को प्रदान करती है। उस द्वारा सन्ध्या आदि धर्माचरण से गृहस्थ परमात्मा की ओर चलता है ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

ऐश्वर्य व अक्रोध

Word-Meaning: - [१] उषा से ही प्रार्थना करते हैं कि (इयम्) = यह (रेवती) = उत्तम प्रकाशरूप धनवाली (उस्स्रा) = पापों का (उत्स्रावण) = दूरीकरण करनेवाली (प्रथमा) = हमारे जीवन में सर्वप्रथम स्थान रखनेवाली अथवा हमारे हृदयों का पवित्र भावनाओं के सञ्चार से विस्तार करनेवाली यह उषा (सनिभ्यः नः) = उत्तम संविभाग पूर्वक खानेवाले अथवा प्रभु-पूजन करनेवाले हमारे लिये (रेवत्) = ऐश्वर्य से युक्त सुदेव्यम् उत्तम दिव्यगुणों के लिये हितकर रूप में व्युच्छतु अन्धकार को दूर करनेवाली हो । उषा हमें ऐश्वर्य- सम्पन्न बनाये और ऐश्वर्य के साथ हमारे में दिव्यगुणों का सञ्चार करे। हम इस उषाकाल में प्रभु का पूजन करनेवाले हों हमारी वृत्ति सबके साथ बाँटकर खाने की हो । [२] (दुर्विदत्रस्य) = दुर्धन पुरुष के [विदत्र = धन] (मन्युम्) = क्रोध को (आरे) = अपने से दूर (धीमहि) = धारण करें। जिस प्रकार दुर्धन पुरुष क्रोध के वश हो जाते हैं, हम उस प्रकार दुर्धन न बनें। उषा हमें धन व ऐश्वर्य को प्राप्त कराये, परन्तु हम उस धन के मद में भोग-प्रवण जीवनवाले होकर क्रोध न करते रहें । [३] इन धनों का विनियोग हम यज्ञादि उत्तम कर्मों में करें। प्रतिदिन (समिधानं अग्निम्) = समिद्ध की जाती हुई अग्नि से हम (स्वस्ति) = उत्तम जीवन व कल्याण की (ईमहे) = याचना करते हैं। अग्निहोत्र से रोग दूर हों और सौमनस्य प्राप्त हो । स्वस्थ व सुमना बनकर हम स्वस्ति व उत्तम जीवनवाले हों ।
Connotation: - भावार्थ - उषा हमें धन व दिव्यगुण प्राप्त कराये। हम धनी हों, परन्तु क्रोधादि से कभी अभिभूत न हों। धनों का विनियोग यज्ञों में करें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इयं प्रथमा-उस्रा रेवती व्युच्छतु) एषा प्रतमा प्रकृष्टा विस्तृता उत्स्राविणी विकासयित्री पुष्टिमती पुष्टिप्रदा यद्वा वेतस्वती मनुष्यवती सन्तानशक्तिमती वधूः प्रकाशिता भवतु गृहे विशिष्टतया प्रभवतु (सनिभ्यः-रेवत्-सुदेव्यम्) सम्भाजकेभ्यो-ऽस्मभ्यं पुष्टिमत् सुदेवयोग्यं ज्ञानं सन्तानं च प्रयच्छ (दुर्विदत्रस्य मन्युम्-आरे धीमहि) दुर्विदत्रस्य परमात्मनो मननीयं स्वरूपं समीपं धारयेम (समिधानम्-अग्निं स्वस्ति-ईमहे) पूर्ववत् ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - This dawn, this maiden, this first moving power of the early day, blest with wealth and energy of rising life may, we pray, shine, bring us and illuminate divine gifts of life worthy of the holies for the friendly community of seekers. May we cast off the anger and malice of the unbearables and take in and internalise the love and enthusiasm of the most challenging discipline of life divine. We pray may the lighted fire and rising dawn bring all happiness and all round well being of life.