Go To Mantra
Viewed 467 times

प्रेर॑य॒ सूरो॒ अर्थं॒ न पा॒रं ये अ॑स्य॒ कामं॑ जनि॒धा इ॑व॒ ग्मन् । गिर॑श्च॒ ये ते॑ तुविजात पू॒र्वीर्नर॑ इन्द्र प्रति॒शिक्ष॒न्त्यन्नै॑: ॥

English Transliteration

preraya sūro arthaṁ na pāraṁ ye asya kāmaṁ janidhā iva gman | giraś ca ye te tuvijāta pūrvīr nara indra pratiśikṣanty annaiḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

प्र । ई॒र॒य॒ । सूरः॑ । अर्थ॑म् । न । पा॒रम् । ये । अ॒स्य॒ । काम॑म् । ज॒नि॒धाःऽइ॑व । ग्मन् । गिरः॑ । च॒ । ये । ते॒ । तु॒वि॒ऽजा॒त॒ । पू॒र्वीः । नरः॑ । इ॒न्द्र॒ । प्र॒ति॒ऽशिक्ष॑न्ति । अन्नैः॑ ॥ १०.२९.५

Rigveda » Mandal:10» Sukta:29» Mantra:5 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:22» Mantra:5 | Mandal:10» Anuvak:2» Mantra:5


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (तुविजात-इन्द्र) हे बहुत गुणों से प्रसिद्ध ऐश्वर्यवन् परमात्मन् ! सूर्य जैसे रश्मि को प्रेरित करता है, वैसे मुझ प्रार्थी मुमुक्षु को मोक्ष के प्रति प्रेरित कर (ये) जो मुमुक्षुजन (अस्य कामं जनिधाः-इव ग्मन्) इस मोक्ष के काम को भार्या के धारण करनेवाले गृहस्थ जैसे गृहस्थाश्रम को प्राप्त होते हैं, वैसे उपासक जन मोक्ष को प्राप्त होते हैं (च) और (गिरः-पूर्वीः) श्रेष्ठ स्तुतियाँ (ते) तेरे लिये (ये नरः) जो मुमुक्षुजन (अन्नैः प्रतिशिक्षन्ति) उपासनारस को प्रदान करते हैं ॥५॥
Connotation: - परमात्मा की स्तुति करनेवाले तथा उपासनारसों को भेंट देनेवाले उपासक जन अपने अभीष्ट मोक्ष को प्राप्त होते हैं, जैसे गृहस्थजन गृहस्थाश्रम के सुख को प्राप्त होते हैं ॥५॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

भवसागर के पार

Word-Meaning: - [१] हे प्रभो ! आप (सूरः न) = सूर्य के समान हैं, 'आदित्यवर्णम्' शब्द से आपका स्मरण होता है। सूर्य की तरह ही आप हमारे हृदयाकाशों को प्रकाशित करनेवाले तथा कर्मों में प्रेरित करनेवाले हैं। आप (अर्थम्) = धर्म, अर्थ, काम व मोक्षरूप पुरुषार्थों की (प्रेरय) = प्रेरणा दीजिये तथा इन पुरुषार्थों के द्वारा (पारं) = प्रेरय - इस भवसागर व अश्मन्वती नदी के पार प्राप्त कराइये । धर्मपूर्वक धन को कमाकर उचित आनन्दों का सेवन करते हुए ही हम मोक्ष के अधिकारी हो सकते हैं। यही मार्ग है, भवसागर को तैरने का । [२] प्रभु उन व्यक्तियों को भवसागर से तैराते हैं (ये) = जो (अस्य) = इस प्रभु की (कामम्) = कामना को, इच्छा को, (जनिधा इव) = विकास को धारण करनेवाले की तरह (ग्मन्) = प्राप्त होते हैं, अर्थात् प्रभु की कामना के अनुसार कर्मों को करते हैं। प्रभु ने वेद में जिस प्रकार आदेश दिया है, उसी प्रकार जो अपना आचरण बनाते हैं वे ही व्यक्ति प्रभु के प्रिय होते हैं और इन्हें ही प्रभु भवसागर से तैरानेवाले होते हैं। ये व्यक्ति की (जनि) = विकास का (धा) = धारण करते हैं । 'जनिधा' का अर्थ पत्नी का धारण करनेवाला, अर्थात् पति भी है। यहाँ 'परीमे गाम् अनेषत' इन वेद शब्दों के अनुसार वेदवाणी से परिणय करनेवाले ये वेदवाणी के पति ही 'जनिधा' हैं । वेदोपदिष्ट कर्मों के करने से ये सचमुच 'जनिधा' होते हैं । [३] हे (तुविजात) = इस महान् ज्ञान को उत्पन्न करनेवाले, (इन्द्र) = प्रभो ! ये (च नरः) = और जो लोग (ते) = आपकी (पूर्वीः) = हमारे जीवनों का पूरण करनेवाली (गिरः) = वेदवाणियों को (अन्नैः) = सात्त्विक अन्नों के सेवन के द्वारा, शुद्ध अन्तःकरणवाले होकर (प्रतिशिक्षन्ति) = एक-एक करके सीखते हैं, उन्हें आप पारं प्रेरय= भवसागर के पार प्राप्त कराइये ।
Connotation: - भावार्थ- हम सात्त्विक अन्नों के सेवन से वेदवाणियों को शुद्ध अन्तःकरणों से समझें । वेदोपदिष्ट प्रभु की इच्छाओं के अनुसार कार्य करें। प्रभु हमें भवसागर से पार उतारेंगे ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (तुविजात-इन्द्र) बहुगुणप्रसिद्ध-ऐश्वर्यवन् परमात्मन् (सूरः न-अर्थं पारं प्रेरय) सूर्यो यथा रश्मिं प्रेरयति तथा त्वमर्थमर्थवन्तमर्थिनं मुमुक्षुं पारं मोक्षं प्रति प्रेरय (ये) ये मुमुक्षवः (अस्य कामं जनिधाः-इव ग्मन्) अस्य मोक्षस्य कामं धारयन्तो भार्या धारयन्तो गृहस्था इव गृहस्थाश्रमं प्राप्नुवन्ति तद्वदुपासकाः सन्ति (च) अथ च (गिरः पूर्वीः) स्तुतीः श्रेष्ठाः (ते) तुभ्यम् (ये नरः) ये मुमुक्षवो जनाः (अन्नैः प्रतिशिक्षन्ति) उपासनारसान् “द्वितीयार्थे तृतीया व्यत्ययेन” प्रयच्छन्ति ॥५॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Indra, like the sun that leads from darkness to light, inspire and lead humanity to the attainment of their desire for freedom across the world, all who entertain this ambition like their love for home life earlier. O lord of infinite manifestation, bless all those people who adore you with songs of universal exhortation, who guide others to sing and pray with universal voice, and who offer homage to divinity with foods and charity in various forms.