Go To Mantra
Viewed 404 times

स रोरु॑वद्वृष॒भस्ति॒ग्मशृ॑ङ्गो॒ वर्ष्म॑न्तस्थौ॒ वरि॑म॒न्ना पृ॑थि॒व्याः । विश्वे॑ष्वेनं वृ॒जने॑षु पामि॒ यो मे॑ कु॒क्षी सु॒तसो॑मः पृ॒णाति॑ ॥

English Transliteration

sa roruvad vṛṣabhas tigmaśṛṅgo varṣman tasthau varimann ā pṛthivyāḥ | viśveṣv enaṁ vṛjaneṣu pāmi yo me kukṣī sutasomaḥ pṛṇāti ||

Mantra Audio
Pad Path

सः । रोरु॑वत् । वृ॒ष॒भः । ति॒ग्मऽशृ॑ङ्गः । वर्ष्म॑न् । त॒स्थौ॒ । वरि॑मन् । आ । पृ॒थि॒व्याः । विश्वे॑षु । ए॒न॒म् । वृ॒जने॑षु । पा॒मि॒ । यः । मे॒ । कु॒क्षी इति॑ । सु॒तऽसो॑मः । पृ॒णाति॑ ॥ १०.२८.२

Rigveda » Mandal:10» Sukta:28» Mantra:2 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:20» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:2» Mantra:2


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सः-वृषभः-तिग्मशृङ्गः-रोरुवत्) वह तीक्ष्ण शक्तिवाला-चेतनावाला आत्मा या तीक्ष्ण शस्त्रवाला राजा शरीर में चेतनता का वर्षक, राष्ट्र में सुख का वर्षक भलीभाँति घोषित करता है कि मैं आया-प्राप्त हुआ (पृथिव्याः-वरिमन् वर्ष्मन्-आतस्थौ) शरीर के अतिश्रेष्ठ जीवनरसवर्षक हृदयप्रदेश में विराजमान होता है या राष्ट्रभूमि के सुखवर्षक राज-आसन पर विराजमान होता है। यह परोक्षदृष्टि से आत्मा या राजा का कथन है। अब अध्यात्म दृष्टि से कहा जाता है (यः-मे कुक्षी सुतसोमः पृणाति) जो शरीर में वर्त्तमान उपासनारस को तय्यार करनेवाला प्राण मेरे दो पार्श्वों भोग और अपवर्ग को पूर्ण करता है अथवा राष्ट्र में वर्तमान उपहार देनेवाला राष्ट्रमन्त्री मेरे सभा सेना दो पार्श्वों को पूर्ण करता है (विश्वेषु वृजनेषु एनं पामि) सारे बलप्रसङ्गों में इसकी मैं आत्मा या राजा रक्षा करता हूँ ॥२॥
Connotation: - शरीर के अन्दर चेतनाशक्तिमान् आत्मा चेतनत्व की अङ्गों में वृष्टि करता हुआ अपने को घोषित करता है-सिद्ध करता है। शरीर के अन्दर सर्वश्रेष्ठ हृदयप्रदेश में विराजमान रहता है। जीवन प्राण उसके भोग और अपवर्ग में साधन बनता है, ऐसे साधनरूप प्राण की वह रक्षा करता है तथा राष्ट्र में शस्त्रशक्तिमान् सुखवर्षक राजा राष्ट्रवासी प्रजाओं में सुख की वृष्टि करता हुआ अपने को प्रसिद्ध करता है। राष्ट्रभूमि के राजशासन पद पर विराजमान होता है। उसका राजमन्त्री सभाभाग और सेनाभाग को परिपुष्ट बनाता है। ऐसे राजमन्त्री की वह रक्षा करता है ॥२॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

सुतसोम का रक्षण

Word-Meaning: - [१] (स) = वह, गत मन्त्र के अनुसार जौ व गोदुग्ध का प्रयोग करनेवाला तथा चित्तवृत्ति के निरोध का अभ्यासी पुरुष, (रोरुवद्) = खूब ही प्रभु के नामों का उच्चारण करता है। इस नामोच्चारण से वह अपने में प्रभु की शक्ति के संचार को करता हुआ (वृषभ:) = शक्तिशाली बनता है औरों पर सुखों की वर्षा करनेवाला होता है। (तिग्मशृंगः) = तीक्ष्ण ज्ञान की रश्मियोंवाला होता है, इसकी इन प्रचण्ड ज्ञानरश्मियों में सब मल भस्मीभूत हो जाते हैं । अब यह (पृथिव्याः) = अन्तरिक्ष के, हृदयान्तरिक्ष के (वर्ष्मन्) = वरिष्ठ उन्नत प्रदेश में, द्वेषादि मलों के विध्वंस से निर्मल बने हुए प्रदेश में तथा (वरिमन्) = विशाल प्रदेश में (आतस्थौ) = सर्वथा स्थित होता है । यह अपने हृदय को निर्मल व विशाल बनानेवाला होता है। इसका शरीर शक्तिशाली बना है [वृषभ:], मस्तिष्क- ज्ञानरश्मियों से उज्ज्वल, हृदय उत्कृष्ट व विशाल । [२] प्रभु कहते हैं कि इस प्रकार के जीवनवाला (यः) = जो कोई भी (सुतसोम:) = अपने अन्दर (सोम) = वीर्य को उत्पन्न करनेवाला मे कुक्षी मेरी इन कोखों को (पृणाति) = पालित व सुरक्षित करता है, अर्थात् मेरे दिये हुए इस शरीर की कोखों में सोमरक्षण के द्वारा किसी प्रकार के रोग को उत्पन्न नहीं होने देता। (एनम्) = इसको (विश्वेषु) = सब वृजनेषु संग्रामों में (पामि) = मैं सुरक्षित करता हूँ । काम-क्रोधादि शत्रुओं के साथ चलनेवाले संग्रामों में इसे हारने नहीं देता ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु सुतसोम पुरुष का रक्षण करते हैं ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सः वृषभः तिग्मशृङ्गः-रोरुवत्) स तीक्ष्णशक्तिकश्चेतनावान्-आत्मा यद्वा तीक्ष्णशासको राजा शरीरे चेतनत्ववर्षकः, राष्ट्रे सुखवर्षकः-भृशं घोषयति-यदहमागतः (पृथिव्याः वरिमन् वर्ष्मन् आतस्थौ) शरीरस्य “यच्छरीरं पुरुषस्य सा पृथिवी” [ऐ० आ० २।३।३] यद्वा राष्ट्रभूमेः सुखवर्षकेऽतिश्रेष्ठे “वरिमन् अतिशयेन श्रेष्ठः” [ऋ० ६।६३।११ दयानन्दः] हृदयप्रदेशे राजासने वा तिष्ठति। इति परोक्षेणेन्द्र उक्तः। अथाध्यात्मभावेनोच्यते (यः मे कुक्षी सुतसोमः पृणाति) यः शरीरे प्राणो वसुक्रो मम कुक्षी-उभे पार्श्वे भोगापवर्गौ-उपासनारसो सम्पादितो येन स पूरयति यद्वा राष्ट्रे सभासेने-उभे पार्श्वे दत्तोपहारः पूरयति (विश्वेषु वृजनेषु-एनं पामि) सर्वेषु बलप्रसङ्गेषु “वृजनं बलनाम” [निघ० २।९] एतमहमात्मा राजा वा रक्षामि ॥२॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Indra: I, mighty ruling power, harbinger of showers of plenty and prosperity, commanding sharpest forces of defence and offence, abide on top of the mighty expanse of the earth. Whoever the maker of soma that offers me homage and hospitality to my pleasure and satisfaction, I defend, protect and promote in all battles of life.