Go To Mantra

भ॒द्रं नो॒ अपि॑ वातय॒ मनो॒ दक्ष॑मु॒त क्रतु॑म् । अधा॑ ते स॒ख्ये अन्ध॑सो॒ वि वो॒ मदे॒ रण॒न्गावो॒ न यव॑से॒ विव॑क्षसे ॥

English Transliteration

bhadraṁ no api vātaya mano dakṣam uta kratum | adhā te sakhye andhaso vi vo made raṇan gāvo na yavase vivakṣase ||

Mantra Audio
Pad Path

भ॒द्रम् । नः॒ । अपि॑ । वा॒त॒य॒ । मनः॑ । दक्ष॑म् । उ॒त । क्रतु॑म् । अध॑ । ते॒ । स॒ख्ये । अन्ध॑सः । वि । वः॒ । मदे॑ । रण॑न् । गावः॑ । न । यव॑से । विव॑क्षसे ॥ १०.२५.१

Rigveda » Mandal:10» Sukta:25» Mantra:1 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:11» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:2» Mantra:1


Reads 476 times

BRAHMAMUNI

इस सूक्त में सोम शब्द से परमात्मा के गुणों का उपदेश है।

Word-Meaning: - (नः-मनः दक्षम्) हे शान्तस्वरूप परमात्मन् ! तू हमारे मन को तथा प्राणबल को (उत क्रतुं भद्रम्-अपि वातय) और ज्ञानेन्द्रियों के बल को एवं कर्मेन्द्रियों के व्यापार को कल्याणमार्ग के प्रति चला (अध) पुनः (ते-अन्धसः सख्ये) तुझ शान्तस्वरूप परमात्मा के मित्रभाव में (रणन्) रममाण होवें। (वः-मदे वि) तेरे हर्षप्रद स्वरूप में विशेषरूप से बढ़ते रहें। (गावः-नः यवसे) गौवें जैसे घास में रमती हैं। (विवक्षसे) तू महान् है ॥१॥
Connotation: - परमात्मा के मित्रभाव में रहने पर वह हमारे मन, प्राणबल और इन्द्रियों के बल को कल्याणमार्ग की ओर चलाता है। उसके आश्रय पर ऐसे आनन्द में रमण करते हैं, जैसे गौवें घास के अन्दर रमण करती हैं ॥१॥
Reads 476 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

भद्र-दक्ष-क्रतु

Word-Meaning: - [१] हे प्रभो! (नः) = हमारे (मनः) = मन को (भद्रम्) = कल्याण की (अपि) = ओर (वातय) = प्रेरित कीजिये। हमारा मन सदा शुभ कर्मों में ही प्रवृत्त हो। दुरितों से दूर, भद्र के समीप हम सदा रहें । [२] (दक्षम्) = हमारे मन को दक्ष उन्नति की ओर आप प्रेरित करिये। हमारा यह मन कभी अवनति की ओर न जाये । अथवा कार्यों को हम दक्षता से करनेवाले हों, हमारे कार्यों में अनाड़ीपन न टपके । कर्मों को कुशलता से करना ही तो योग है। हम इस योग को सिद्ध कर सकें। [३] (उत) = और (क्रतुम्) = हमारे मनों को आप यज्ञ की ओर प्रेरित करिये। 'यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म ' यज्ञ ही श्रेष्ठतम कर्म है। हमारा मन सदा इन उत्तम यज्ञात्मक कर्मों में प्रवृत्त रहे। एवं 'भद्र, दक्ष व क्रतु' ये हमारे ध्येय बन जायें। [४] (अधा) = अब मन की इस साधना के बाद (ते सख्ये) = आपकी मित्रता में तथा (अन्धसः) = आध्यानीय सोम [वीर्य] के (वि-मदे) = विशिष्ट मद [= हर्ष] में (वः रणन्) = हमारी इन्द्रियाँ आपके ही नामों का उच्चारण करें। इन इन्द्रियों का आपके स्तवन की ओर इस प्रकार रुझान हो कि (न गावः यवसे) = जिस प्रकार गौवें चारे की ओर झुकाव वाली होती हैं। गौवों का अपने हरे-भरे चारे की ओर झुकाव स्वाभाविक है, इसी प्रकार हमारी इन्द्रियाँ स्वभावतः आप की ओर झुकें। [५] यह सब हम इसलिये चाहते हैं कि (विवक्षसे) = विशिष्ट उन्नति की साधना कर सकें । उन्नति का मार्ग यही है कि हम प्रकृति- प्रवण न होकर आप की ओर झुकाव वाले हों। यह आपके नामों का उच्चारण हमारे सामने हमारे जीवन के लक्ष्य को स्थापित करेगा और हम निरन्तर उन्नतिपथ पर आगे बढ़नेवाले होंगे ।
Connotation: - भावार्थ - हमारा मन 'भद्रता, दक्षता व क्रतु' की ओर प्रेरित हो। हम प्रभु के मित्र हों, सोम का रक्षण करें और हमारी इन्द्रियाँ प्रभु नामों का उच्चारण करें जिससे हम उन्नत ही उन्नत होते चलें।
Reads 476 times

BRAHMAMUNI

अत्र सूक्ते सोमशब्देन परमात्मगुणा उपदिश्यन्ते।

Word-Meaning: - (नः मनः-दक्षम्-उत क्रतुं भद्रम्-अपि वातय) हे सोम शान्तस्वरूप परमात्मन् ! त्वमस्माकं मनोऽन्तःकरणं तथा प्राणबलं “दक्षो बलनाम” [निघ० २।८] ‘प्राणा वै दक्षः’ [जै० ३।६२] ज्ञानेन्द्रियबलं, एवं कर्म-कर्मेन्द्रियपरिवर्त्तनं भद्रं कल्याणमार्गं प्रति चालय (अध) अनन्तरौ (ते-अन्धसः सख्ये) तव सोमस्य “अन्धः सोमः” [काठ० ३४।१४] शान्तस्वरूपस्य परमात्मनो मित्रभावे वर्त्तमाना वयम् (रणन्) रममाणाः स्याम (वः-मदे वि) तव हर्षप्रदस्वरूपे विशिष्टं वर्त्तेमहि। (गावः नः-यवसे) यथा गावो घासे वर्तन्ते। (विवक्षसे) त्वं महान् असि ॥१॥
Reads 476 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O Soma, lord of peace and bliss, inspire our mind, skill and wisdom, and our yajnic actions to move in the direction of goodness and piety, so that, living in your love and friendship, we may enjoy food and life’s delicacies like cows enjoying their favourite grass and thus partake of your divine joy in life here itself. O Soma, you are great and glorious indeed.