Go To Mantra

त्वां य॒ज्ञेष्वी॑ळ॒तेऽग्ने॑ प्रय॒त्य॑ध्व॒रे । त्वं वसू॑नि॒ काम्या॒ वि वो॒ मदे॒ विश्वा॑ दधासि दा॒शुषे॒ विव॑क्षसे ॥

English Transliteration

tvāṁ yajñeṣv īḻate gne prayaty adhvare | tvaṁ vasūni kāmyā vi vo made viśvā dadhāsi dāśuṣe vivakṣase ||

Mantra Audio
Pad Path

त्वाम् । य॒ज्ञेषु॑ । ई॒ळ॒ते॒ । अग्ने॑ । प्र॒ऽय॒ति । अ॒ध्व॒रे । त्वम् । वसू॑नि । काम्या॑ । वि । वः॒ । मदे॑ । विश्वा॑ । द॒धा॒सि॒ । दा॒शुषे॑ । विव॑क्षसे ॥ १०.२१.६

Rigveda » Mandal:10» Sukta:21» Mantra:6 | Ashtak:7» Adhyay:7» Varga:5» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:2» Mantra:6


Reads 430 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अग्ने) हे अग्रणायक परमात्मन् ! (यज्ञेषु प्रयति-अध्वरे) यजनीय प्रसङ्गों-श्रेष्ठ कर्मों में प्रवर्तमान अध्यात्मसाधक ध्यान में (त्वाम्-ईळते) साधारण जन तेरी स्तुति करते हैं (त्वं दाशुषे) उन साधारण जनों में जो अपने आत्मा को तेरे लिए दे देते हैं-समर्पित कर देते हैं, ऐसे जनों के लिए तू (विश्वा काम्या वसूनि दधासि)  संसार में बसाने की हेतु सारी कमनीय वस्तुएँ दान करता है (वः-मदे वि) तुझे हर्ष के निमित्त विशिष्टरूप से वरते हैं (विवक्षसे) तू विशिष्ट महान् है ॥६॥
Connotation: - यजनीय श्रेष्ठ कर्मों में, ध्यान में परमात्मा की साधारण जन स्तुति करते हैं-श्रेष्ठ कर्मों की सिद्धि के लिए, परन्तु जो उसमें अपने आत्मा को सपर्पित कर देता है, उसके लिए वह परमात्मा समस्त सुख की वस्तुएँ प्रदान करता है, अतः हर्ष व आनन्द के निमित्त उसको वरना चाहिए ॥६॥
Reads 430 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

यज्ञों उपासन द्वारा प्रभु का

Word-Meaning: - [१] हे (अग्ने) = अग्रेणी प्रभो ! (त्वाम्) = आपको ही (प्रयति) = प्रकर्षेण गति वाले (अध्वरे) = हिंसारहित जीवनयज्ञ में (यज्ञेषु) = इन 'देवपूजा-संगतिकरण व दान' रूप श्रेष्ठतम कर्मों में (ईडते) = दाश्वान् पुरुष उपासित करते हैं । दाश्वान् पुरुष वह है जो कि प्रभु से दिये जानेवाले धनों को सदा लोकहित के लिये देता है। यह अपने जीवन को क्रियाशील व हिंसारहित बनाता है एवं इसका जीवन निरन्तर चलनेवाला अध्वर ही होता है। इस जीवन में यह 'बड़ों का आदर, परस्पर प्रेम तथा दान' आदि यज्ञिय वृत्तियों को अपनाता है, ये वृत्तियाँ ही इसका प्रभु-उपासन हो जाती हैं। [२] (त्वम्) = हे प्रभो ! आप भी (दाशुषे) = इस दाश्वान् पुरुष के लिये (विश्वा) = सब काम्या कमनीय, चाहने योग्य (वसूनि) = धनों को दधासि धारण करते हैं । [३] इन कमनीय धनों को प्राप्त करके यह दाश्वान् पुरुष (वः) = आपकी (विमदे) = प्राप्ति के आनन्द में (विवक्षसे) = विशिष्ट उन्नति के लिये होता है । संसार में निवास के लिये आवश्यक, अतएव कमनीय धनों के बिना किसी प्रकार की उन्नति का सम्भव नहीं होता । इन धनों के द्वारा भौतिक- स्वास्थ्य का साधन करके एक भक्त ध्यान में प्रभु प्राप्ति के अद्भुत आनन्द का प्रात:सायं अनुभव करता है और जीवन में विशिष्ट उन्नति के लिये समर्थ होता है ।
Connotation: - भावार्थ- हम यज्ञों द्वारा प्रभु का उपासन करें। प्रभु कृपा से हम कमनीय वसुओं को प्राप्त करके भौतिक स्वास्थ्य का साधन करें और अध्यात्म क्षेत्र में आगे बढ़ें।
Reads 430 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अग्ने) हे अग्रणायक परमात्मन् ! (यज्ञेषु प्रयति-अध्वरे) यजनीयप्रसङ्गेषु श्रेष्ठकर्मसु प्रवर्तमानेऽध्यात्महितसाधके ध्याने (त्वाम्-ईडते) त्वां स्तुवन्ति लौकिका जनाः (त्वं दाशुषे) तेषु जनेषु यः खलु दाश्वान् स्वात्मानं तुभ्यं दत्तवान् तस्मै ह्यात्मसमर्पिणे त्वम् (विश्वा काम्या वसूनि दधासि) समस्तानि कमनीयानि संसारे वासहेतूनि वस्तूनि धारयसि तस्मै दानाय (वः-मदे वि) त्वां हर्षनिमित्ताय विशिष्टं वृणुयाम (विवक्षसे) त्वं विशिष्टो महानसि ॥६॥
Reads 430 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Agni, light, energy and power of life, people value and adore you in their corporate programmes of creation and development at every stage of the noble creative process. You, indeed, bear and bring for the people of creativity and generosity all the wealth and power they desire, since in all matters of joy and celebration for yourself and for them you are always waxing great and glorious.