Go To Mantra

अवि॑न्द॒न्ते अति॑हितं॒ यदासी॑द्य॒ज्ञस्य॒ धाम॑ पर॒मं गुहा॒ यत् । धा॒तुर्द्युता॑नात्सवि॒तुश्च॒ विष्णो॑र्भ॒रद्वा॑जो बृ॒हदा च॑क्रे अ॒ग्नेः ॥

English Transliteration

avindan te atihitaṁ yad āsīd yajñasya dhāma paramaṁ guhā yat | dhātur dyutānāt savituś ca viṣṇor bharadvājo bṛhad ā cakre agneḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

अवि॑न्दन् । ते । अति॑ऽहितम् । यत् । आसी॑त् । य॒ज्ञस्य॑ । धाम॑ । प॒र॒मम् । गुहा॑ । यत् । धा॒तुः । द्युता॑नात् । स॒वि॒तुः । च॒ । विष्णोः॑ । भ॒रत्ऽवा॑जः । बृ॒हत् । आ । च॒क्रे॒ । अ॒ग्नेः ॥ १०.१८१.२

Rigveda » Mandal:10» Sukta:181» Mantra:2 | Ashtak:8» Adhyay:8» Varga:39» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:12» Mantra:2


Reads 509 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते) वे अग्न्यादि ऋषि (अविन्दन्) उस वेदज्ञान को प्राप्त करते हैं (अतिहितम्-आसीत्) जो गुप्त था (यज्ञस्य परमं धाम) अध्यात्मयज्ञ का परम स्थान (यत्-गुहा बृहत्) जो मन के अन्दर स्थित होता है (अग्नेः) अग्रणी विद्वान् (भरद्वाजः) जो प्रजा को धारण करता है (आचक्रे) भलीभाँति वेदवाणी को ग्रहण करता है (धातुः-द्युतानात् सवितुः-विष्णोः) अग्नि, वायु, आदित्य और अङ्गिरा के पास से ॥२॥
Connotation: - अग्नि आदि चार ऋषि इस गुप्त वेदज्ञान को ग्रहण करते हैं, जो अध्यात्मयज्ञ के स्थान मन में रखा है, जिसे प्रथम अग्नि आदि से ब्रह्मा अध्ययन करता है ॥२॥
Reads 509 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

स- प्रथ भारद्वाज

Word-Meaning: - [१] (भरद्वाजः) = अपने में शक्ति का भरण करनेवाला भरद्वाज (धातुः) = धारण करनेवाले से, (द्युतानात्) = ज्ञान का विस्तार करनेवाले से, (सवितु) = प्रेरणा देनेवाले प्रभु से (विष्णोः) = उस सर्वव्यापक (अग्नेः) = अग्रेणी प्रभु से (बृहत्) = इस बृहत् साम को आचक्रे प्राप्त करता है। 'ज्यैष्ट्य वै बृहत् श्रेष्ठ्यं वै बृहत्' [ऐ० ८।२] 'भारद्वाजं वै बृहत्' [ऐ० ८।३] । बृहत् साम के द्वारा प्रभु का उपासन करता हुआ यह ज्येष्ठ व श्रेष्ठ बनता है, अपने अन्दर शक्ति का भरण करनेवाला होता है । [२] बृहत् साम के द्वारा उपासना करनेवाले (ते) = वे भारद्वाज (यज्ञस्य) = उस (उपास्य) = प्रभु के (धाम) = तेज को (अविन्दते) = प्राप्त करते हैं । उस तेज को, (यत्) = जो कि (अतिहितं आसीत्) = सबको लाँघकर स्थापित हुआ है, 'अन्नमय, प्राणमय, मनोमय व विज्ञानमय' कोश को लाँघकर आनन्दमयकोश में वह तेज स्थापित है। उस तेज को वे प्राप्त करते हैं (यत्) = जो कि (परमम्) = सर्वोत्कृष्ट होता हुआ (गुहा) = हृदयरूप गुहा में दिखता है। जब तक हृदय पर वासना का आचरण रहता है, तब तक यह तेज उसी प्रकार अदृश्य - सा होता है जैसे कि घने बादल से आवृत सूर्य का तेज । बादल हटा, सूर्य चमका। इसी प्रकार वासना विनष्ट हुई और प्रभु का परम तेज दृष्टिगोचर हुआ ।
Connotation: - भावार्थ- हम 'बृहत्' साम से प्रभु का उपासन करते हुए 'बृहत्' बनें। अपनी शक्तियों का वर्धन करनेवाले 'भारद्वाज' हों।
Reads 509 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते) धात्रादयोऽग्न्यादयः-ऋषयः (अविन्दन्) वेदज्ञानं विन्दन्ति लभन्ते (अतिहितम्-आसीत्) गुप्तं यदासीत् (यज्ञस्य परमं धाम यत् गुहा बृहत्) यज्ञस्य-अध्यात्मयज्ञस्य परमं धाम मनः-गुहाहितम् “मनो वै बृहत्” [ऐ० ४।४।२८] (अग्नेः) अग्निः विभक्तिव्यत्ययः-अग्रणी विद्वान् ब्रह्मा (भरद्वाजः) यः प्रजा बिभर्ति सः “एषः उ एव…प्रजा वै वाजस्ता एष बिभर्ति तस्माद् भरद्वाजः” [ऐ० आ० २।२।३] (आचक्रे) समन्ताद्-गृहीतवान् (धातुः-द्युतानात् सवितुः-विष्णोः) एषां सकाशात् ॥२॥
Reads 509 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Those sages, i.e., Agni, Vayu, Aditya and Angira, received this knowledge, which was deeply hidden and perfectly preserved in the bottomless depths of omniscience of creative Divinity, and which is, still, deeply preserved in the depths of the human mind at the frequency of the cosmic mind, from the Lord Supreme that is all sustainer, self-refulgent, giver of light and life, immanent and omnipresent. From them and from the lord self-refulgent Agni, then, the disciple inspired with will and passion, Bharadvaja, receives and practically extends the knowledge which has, after all, no bounds.