Go To Mantra
Viewed 493 times

ध्रु॒वं ध्रु॒वेण॑ ह॒विषा॒भि सोमं॑ मृशामसि । अथो॑ त॒ इन्द्र॒: केव॑ली॒र्विशो॑ बलि॒हृत॑स्करत् ॥

English Transliteration

dhruvaṁ dhruveṇa haviṣābhi somam mṛśāmasi | atho ta indraḥ kevalīr viśo balihṛtas karat ||

Mantra Audio
Pad Path

ध्रु॒वम् । ध्रु॒वेण॑ । ह॒विषा॑ । अ॒भि । सोम॑म् । मृ॒शा॒म॒सि॒ । अथो॒ इति॑ । ते॒ । इन्द्रः॑ । केव॑लीः । विशः॑ । ब॒लि॒ऽहृतः॑ । क॒र॒त् ॥ १०.१७३.६

Rigveda » Mandal:10» Sukta:173» Mantra:6 | Ashtak:8» Adhyay:8» Varga:31» Mantra:6 | Mandal:10» Anuvak:12» Mantra:6


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ध्रुवेण हविषा) स्थिर उपहार के द्वारा (ध्रुवं सोमम्) राजसूययज्ञ में तुझे स्थिर स्तोतव्य निष्पन्न संस्कृत करने योग्य राजा को (अभि मृशामसि) आशीर्वाददानार्थ स्पर्श करते हैं (इन्द्रः) ऐश्वर्यवान् परमात्मा (ते) तेरे लिए (केवलीः-विशः) अनन्यभक्त प्रजा को (बलिहृतः-करत्) उपहार देनेवाली कर देनेवाली बनाता है ॥६॥
Connotation: - राजसूययज्ञ में जब राजा को अभिषिक्त कर दिया जाता है, तो उसे स्थिर उपहार दिया जाना चाहिये और विद्वान् लोग अपने आशीर्वाद का हाथ उस पर रखते हैं, परमात्मा उसके लिए भक्त प्रजा कर देनेवाली उपहार देनेवाली बनाता है ॥६॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

राजा व प्रजा का सम्पर्क

Word-Meaning: - [१] पुरोहित प्रजा से ही कहता है कि ध्रुवम् इस मर्यादा में चलनेवाले (अभिसोमम्) = [उमया ब्रह्मविद्यया सहितः सोमः ] ब्रह्मज्ञानी की ओर जानेवाले, अर्थात् ब्रह्मज्ञानी के परामर्श से कार्य करनेवाले इस राजा के (ध्रुवेण हविषा:) = मर्यादित स्थिर रूप से दिये जानेवाले कर से (मृशामसि) = सम्पर्क में आते हैं। कर को लेकर इस राजा के समीप उपस्थित होते हैं । [२] अब अन्त में राजा से पुरोहित कहता है कि (इन्द्रः) = वह परमैश्वर्यशाली प्रभु (विशः) = इन प्रजाओं को (केवली: ते) = सिर्फ तेरा (करत्) = करे। ये प्रजाएँ शुद्ध तेरे ही शासन में हों। (अथ उ) = और अब निश्चय से इन्हें तेरे लिये (बलिहृतः करत्) = कर का देनेवाला करे। ये प्रजाएँ स्वयं प्रसन्नता से तुझे कर देनेवाली हों।
Connotation: - सम्पूर्ण सूक्त आदर्श राजा का चित्रण करता है। यह राजा आक्रान्ता शत्रुओं पर आक्रमण करके देश का रक्षण करता है, सो 'अभीवर्त' कहलाता है। इस 'अभीवर्त' ऋषि का ही अगला सूक्त है—

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ध्रुवेण हविषा) स्थिरेण-उपहारेण (ध्रुवं सोमम्-अभि मृशामसि) त्वां स्थिरं स्तोतव्यं राजसूये सम्पादितं राजानम्, आशीर्वाद-दानरूपेऽभिस्पृशामः (अथ-उ) अथ-च (इन्द्रः) ऐश्वर्यवान् परमेश्वरः (ते केवलीः-विशः-बलिहृतः-करत्) तुभ्यं केवलीरनन्याः प्रजाः करदात्रीः-उपहारदात्रीः सम्पादयति ॥६॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - With steady and undisturbed will and homage we accept, honour and support the firm, steady and unshakable Soma Ruler dedicated to peace and progress. May Indra, omnipotent ruler of the universe, enlighten and commit the people solely to the nation and the ruler so that they pay their due share of homage and gifts of havi for the yajnic governance of the common-wealth. (Let no one neglect the payment of taxes.)