Go To Mantra

येनेन्द्रो॑ ह॒विषा॑ कृ॒त्व्यभ॑वद्द्यु॒म्न्यु॑त्त॒मः । इ॒दं तद॑क्रि देवा असप॒त्ना किला॑भुवम् ॥

English Transliteration

yenendro haviṣā kṛtvy abhavad dyumny uttamaḥ | idaṁ tad akri devā asapatnā kilābhuvam ||

Mantra Audio
Pad Path

येन॑ । इन्द्रः॑ । ह॒विषा॑ । कृ॒त्वी । अभ॑वत् । द्यु॒म्नी । उ॒त्ऽत॒मः । इ॒दन्म् । तत् । अ॒क्रि॒ । दे॒वाः॒ । अ॒स॒प॒त्ना । किल॑ । अ॒भु॒व॒म् ॥ १०.१५९.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:159» Mantra:4 | Ashtak:8» Adhyay:8» Varga:17» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:12» Mantra:4


Reads 485 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (देवाः) हे विद्वानों ! (येन हविषा) जिस दानादि कर्म से (इन्द्रः) मेरा पति (उत्तमः) उत्तम (कृत्वी) कर्मकर्त्ता (द्युम्नी) यशस्वी (अभवत्) होता है (असपत्ना किल) शत्रुरहित ही (अभुवम्) होऊँ-हो जाऊँ (इदं तत्-अक्रि) यह मेरे द्वारा किया जाता है ॥४॥
Connotation: - परिवार में पति के श्रेष्ठ कर्मों और यशस्वी गुणों का अनुसरण पत्नी के द्वारा भी होना चाहिए ॥४॥
Reads 485 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

कृत्वी - द्युम्नी - उत्तमः

Word-Meaning: - [१] हे (देवाः) = सूर्य आदि देवो! अथवा समय-समय पर घरों पर पधारनेवाले विद्वानो ! (इदम्) = यह (तत्) = वह काम (अक्रि) = किया जाये (येन) = जिससे मेरे पति (इन्द्रः) = जितेन्द्रिय (अभवत्) = हों । (हविषा) = दानपूर्वक अदन के द्वारा वे कृत्वी सदा उत्तम कर्मों को करनेवाले, (द्युम्नी) = ज्ञान की ज्योति से दीप्त जीवनवाले, (उत्तमः) = मन में दिव्य उत्कृष्ट वृत्तियोंवाले हों। [२] बालकों की माता कहती है कि मैं भी (किल) = निश्चय से (असपत्ना) = सपत्नों से रहित अभुवम् हो जाऊँ । शरीर में रोग ही हमारे सपत्न हैं, और मन में वासनाएँ सपना के रूप से रहती हैं। मैं इन रोगों व वासनाओं से ऊपर उठकर 'असपना' होऊँ ।
Connotation: - भावार्थ- देवों की कृपा से पति कृत्वी, द्युम्नी व उत्तम' हों तथा पत्नी असपत्न हो ।
Reads 485 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (देवाः) हे विद्वांसः (येन हविषा-इन्द्रः-उत्तमः कृत्वी द्युम्नी-अभवत्) येन दानादिकर्मणा इन्द्रो मे पतिरुत्तमकर्मकर्त्ता यशस्वी भवति (असपत्ना किल, अभुवम्) अहं शत्रुरहिता खलु भवेयम् (इदं तत्-अक्रि) तन्मयाऽपि क्रियते ॥४॥
Reads 485 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - The means and holy materials by which Indra, master and ruler, rises to honour and glory in action, I create and follow, and thereby I become free from rivals and adversaries.