Go To Mantra
Viewed 474 times

आसी॑नासो अरु॒णीना॑मु॒पस्थे॑ र॒यिं ध॑त्त दा॒शुषे॒ मर्त्या॑य । पु॒त्रेभ्य॑: पितर॒स्तस्य॒ वस्व॒: प्र य॑च्छत॒ त इ॒होर्जं॑ दधात ॥

English Transliteration

āsīnāso aruṇīnām upasthe rayiṁ dhatta dāśuṣe martyāya | putrebhyaḥ pitaras tasya vasvaḥ pra yacchata ta ihorjaṁ dadhāta ||

Mantra Audio
Pad Path

आसी॑नासः । अ॒रु॒णीना॑म् । उ॒पऽस्थे॑ । र॒यिम् । ध॒त्त॒ । दा॒शुषे॑ । मर्त्या॑य । पु॒त्रेभ्यः॑ । पि॒त॒रः॒ । तस्य॑ । वस्वः॑ । प्र । य॒च्छ॒त॒ । ते । इ॒ह । ऊर्ज॑म् । द॒धा॒त॒ ॥ १०.१५.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:15» Mantra:7 | Ashtak:7» Adhyay:6» Varga:18» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:1» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अरुणीनाम्-उपस्थे-आसीनासः पितरः-दाशुषे मर्त्याय रयिं धत्त) उषा सम्बन्धी प्रकाशधाराओं के उपरिभाग पर संस्थित सूर्यरश्मियाँ यजमान मनुष्य के लिये बल को धारण कराती हैं (तस्य पुत्रेभ्यः-वस्वः प्रयच्छत) और उसके पुत्रों के लिये भी शुद्ध प्राणों का दान करती हैं (ते-इह-उर्जं दधात) वे सूर्यरश्मियाँ इस प्रकार दोनों यजमान और उसकी सन्तति में जीवनरस को धारण कराती हैं ॥७॥
Connotation: - यज्ञ सेवन करनेवाले मनुष्य तथा उनकी सन्तति में जीवनरस बल और प्राणशक्तियों का सूर्य की रश्मियाँ वास कराती हैं ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

पुत्रों को सत्परामर्श

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र में वनस्थ 'पिता, पितामह व प्रपितामह' आदि पितरों के घर पर आने का संकेत था । ये पितर सन्तानों के आमन्त्रण पर उनकी समस्याओं को सुलझाने के उद्देश्य से घरों पर आते हैं। ये पितर (अरुणीनाम्) = [अरुणो गाव उपसाम्] उषाकालों की अरुण किरणों के प्रकाश के होने पर (उपस्थे आसीनासः) = उपासना में आसीन होते हैं । इस प्रकार प्रातः प्रभु उपासन में आसीन होनेवाले पितरो ! (दाशुषे मर्त्याय) = अपना समर्पण करनेवाले मनुष्य के लिये (रयिं धत्त) = ऐश्वर्य को धारण करिये। यदि घर में भाई परस्पर संघर्ष में आ जायें और न्यायालय में एक दूसरे को अभियुक्त करने पर तुल जायें, तो घर की सम्पत्ति की इति श्री ही हो जाए। सन्तानों के पुकारने पर पितर आते हैं । पुत्र उनके प्रति अपना अर्पण कर देते हैं कि 'जो कुछ पिताजी निर्णय करेंगे वह ठीक है'। इस प्रकार प्रतिज्ञा पत्र लिख देनेवाले सन्तान ही 'दाश्वान् मर्त्य' हैं। इन्होंने पिताजी पर सब कुछ छोड़ दिया है। [२] ऐसा होने पर हे (पितरः) = पितरो ! आप (पुत्रेभ्यः) = सन्तानों के लिये (तस्य) = उस (वस्वः) = धन का (प्रयच्छत) = दान करो जो कि न्यायालयों में ही समाप्त हो जाना था । यदि ये पितर निर्णय न कर देते घर का सारा धन अभियोग में ही व्ययित हो जाता। [३] इस प्रकार पितरों के निर्देश से धन का अपव्यय होने से तो बचाव हुआ ही, साथ ही भाइयों के मेल बने रहने से घर की शक्ति भी बढ़ गई । सो कहते हैं कि (ते) = वे आप (इह) = इस घर में (ऊर्जम्) = बल व प्राण शक्ति को (दधात) = धारण करिये। एक और एक मिलकर ये भाई ग्यारह हो गये हैं । एवं पितरों ने घर को श्री व शक्ति सम्पन्न बना दिया है।
Connotation: - भावार्थ - पितर प्रातः ही प्रभु उपासन में बैठते हैं। ये सन्तानों के कलहों को समाप्त करके घर में 'वसु व ऊर्ज' की स्थापना करते हैं।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अरुणीनाम्-उपस्थे-आसीनासः पितरः-दाशुषे मर्त्याय रयिं धत्त तस्य पुत्रेभ्यः-वस्वः प्रयच्छत ते-इह-ऊर्जम् दधात) “अरुण्यो गाव उषसाम्” [निघं०२।२८] इति प्रामाण्यात्। अरुणीनामुषोऽन्तर्गत-प्रकाशधाराणामुपस्थ उपस्थाने-उपरिभागे संलग्नाः संस्थिताः सूर्यरश्मयो यजमानाय मनुष्याय रयिम्-वीर्यं बलमित्यर्थः “वीर्यं वै रयिः” [श०१३।४।२।१३] धत्त धारयन्तु। पुरुषव्यत्ययः। तस्य सन्तानेभ्यः प्राणान् प्रयच्छत-प्रयच्छन्तु ददतु। “प्राणा वाव वसवः” [छान्दो०३।१६।१] पूर्वोक्तास्त उषःकालसम्बद्धाः सूर्यरश्मय इहोभयत्र यजमाने तत्पुत्रेषु चोर्जं रसं दधात धारयन्तु “ऊर्ग्रसः” [निरु०९।४३] “ऊर्ग्वै रसः” [श०५।१।२।८] अन्यत्रापि वेदेऽरुणी-शब्दस्योषःशब्देन सह सम्बन्धस्तथा पितरः सूर्यरश्मय इति विज्ञानं प्रतीयते “आवहन्त्यरुणी ज्योतिषागान्मही चित्रा रश्मिभिश्चेकिताना। प्रबोधयन्ती सुविताय देव्युषा ईयते सुयुजा रथेन” [ऋ०४।१४।३] “अधा यथा नः पितरः परासोऽग्न ऋतमासुषाणाः। शुचीदयन्दीधितिमुक्थशासः क्षामा भिन्दन्तो अरुणीरपव्रन्” [ऋ०४।२।१६] ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - The radiations of sun rays in the lights of the dawn bear wealth and energy for the man of charity, and wealth and comfort for his children too. May the sages seated on the vedi realise and bring that wealth and energy for us and our future generations.