Go To Mantra
Viewed 369 times

उत्त॑रा॒हमु॑त्तर॒ उत्त॒रेदुत्त॑राभ्यः । अथा॑ स॒पत्नी॒ या ममाध॑रा॒ साध॑राभ्यः ॥

English Transliteration

uttarāham uttara uttared uttarābhyaḥ | athā sapatnī yā mamādharā sādharābhyaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

उत्ऽत॑रा । अ॒हम् । उ॒त्ऽत॒रे॒ । उ॒त्ऽत॒रा । इत् । उत्ऽत॑राभ्यः । अथ॑ । स॒ऽपत्नी॑ । या । मम॑ । अध॑रा । सा । अध॑राभ्यः ॥ १०.१४५.३

Rigveda » Mandal:10» Sukta:145» Mantra:3 | Ashtak:8» Adhyay:8» Varga:3» Mantra:3 | Mandal:10» Anuvak:11» Mantra:3


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (उत्तरे) हे उत्कृष्ट सोम ओषधि ! तू (उत्तरा) ओषधियों में उत्कृष्ट है (अहम्) मैं अध्यात्मविद्या (उत्तराभ्यः) सब उत्कृष्ट विद्याओं से (उत्तरा) उत्कृष्ट हूँ (अथ) और (या) जो (मम) मेरी (सपत्नी) सपत्नी कामवासना (अधरा) अधरा नीच है (अधराभ्यः) नीचों से (अधरा) नीच है ॥३॥
Connotation: - जैसे ओषधियों में सोम उत्कृष्ट है, ऐसे अध्यात्मविद्या सब विद्याओं में उत्कृष्ट है, कामवासना नीच है सब नीच भावनाओं में, अतः कामवासना को स्थान अधिक न देना चाहिए ॥३॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

एक उत्तरा, दूसरी अधरा

Word-Meaning: - [१] 'इन्द्राणी' आत्मविद्या को सम्बोधन करती हुई कहती है कि (उत्तरे) = हे जीवन को उत्कृष्ट बनानेवाली आत्मविद्ये! (अहं उत्तरा) = मैं उत्कृष्ट जीवनवाली होती हूँ । (उत्तराभ्यः इत् उत्तरा) = उत्कृष्ट जीवनवालों से भी उत्कृष्ट जीवनवाली होती हूँ। [२] (अथा) = अब (या मम सपत्नी) = ये जो भोगवृत्तिरूप मेरी सपत्नी है, मेरी शत्रु है, (सा) = वह (अधराभ्यः अधरा) = नीचे से भी नीचे होती है। ये तो जीवन को बड़ा निकृष्ट बना डालती है, इसे मैं कुचल ही डालती हूँ, पाँवों तले दबा देती हूँ।
Connotation: - भावार्थ-योगवृत्ति बढ़े और भोगवृत्ति क्षीण हो । भोगवृत्ति की अधरता में ही योगवृत्ति की उत्तरता है ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (उत्तरे-उत्तरा) हे उत्कृष्टे सोमोषधे ! त्वामोषधिषूत्कृष्टा (अहम्-उत्तराभ्यः-उत्तरा) अहमध्यात्मविद्या सर्वाभ्य उत्कृष्टाभ्यो विद्याभ्य उत्कृष्टाऽस्मि (अथ) अथ च (या मम सपत्नी-अधरा) या मम सपत्नी कामवासना साऽधराऽस्ति (अधराभ्यः-अधरा) निकृष्टाभ्यो निकृष्टाऽस्ति ॥३॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O soma, you are higher, more efficacious. I also am higher than the fascination, greater than all others who are superior, generally speaking. May that which is my rival be lower than the lowest fascinations.