Go To Mantra
Viewed 427 times

इ॒मं य॑म प्रस्त॒रमा हि सीदाङ्गि॑रोभिः पि॒तृभि॑: संविदा॒नः । आ त्वा॒ मन्त्रा॑: कविश॒स्ता व॑हन्त्वे॒ना रा॑जन्ह॒विषा॑ मादयस्व ॥

English Transliteration

imaṁ yama prastaram ā hi sīdāṅgirobhiḥ pitṛbhiḥ saṁvidānaḥ | ā tvā mantrāḥ kaviśastā vahantv enā rājan haviṣā mādayasva ||

Mantra Audio
Pad Path

इ॒मम् । य॒म॒ । प्र॒ऽस्त॒रम् । आ । हि । सीद॑ । अङ्गि॑रःऽभिः । पि॒तृऽभिः॑ । स॒म्ऽवि॒दा॒नः । आ । त्वा॒ । मन्त्राः॑ । क॒वि॒ऽश॒स्ताः । व॒ह॒न्तु॒ । ए॒ना । रा॒ज॒न् । ह॒विषा॑ । मा॒द॒य॒स्व॒ ॥ १०.१४.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:14» Mantra:4 | Ashtak:7» Adhyay:6» Varga:14» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:1» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (यम-अङ्गिरोभिः पितृभिः संविदानः इमं प्रस्तरं हि-आसीद) हे जीवनकाल ! तू प्राणों के साथ अनुकूल होता हुआ मेरे इस शरीररूपी यज्ञ को जीवनवृद्धि के हेतु अवश्य भली प्रकार प्राप्त हो (कविशस्ताः मन्त्राः त्वा आवहन्तु) शरीर-विद्यावेत्ता विद्वानों के निर्दिष्ट मन्तव्य तुझ को मेरे शरीर में चिरकाल तक रखें, अत एव (राजन्-एना-हविषा मादयस्व) हे राजमान देव ! इस हविर्दान तथा खाने योग्य पदार्थ से मुझ को सन्तुष्ट, सजीवन कर ॥४॥
Connotation: - प्राणशक्ति के अभ्यास और वैद्यक सिद्धान्तों के अनुसार खानपान हवनादि क्रियाओं से मनुष्य दीर्घजीवी और सुखी हो सकता है ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

यम का प्रस्तर

Word-Meaning: - [१] हे (यम) = संयमी पुरुष ! (हि) = निश्चय से (इमं प्रस्तरम्) = इस पत्थर के समान दृढ़ शरीर में (आसीद) = बैठ, निवास करनेवाला बन । शरीर को दृढ़ बनाना मनुष्य का मौलिक कर्तव्य है। जिस प्रकार बाग की चारदिवारी का मजबूत होना अत्यावश्यक है, उसी प्रकार शरीर का दृढ़ होना आवश्यक है। इस शरीर की दृढ़ता के लिये साधन 'यम' शब्द से संकेतित हो रहा है, मनुष्य संयमी बनेगा तभी शरीर को दृढ़ बना पायेगा । संयम द्वारा शरीर के दृढ़ होने पर ही मनुष्य मन व बुद्धि की उन्नति कर सकता है। [२] इस मानस व बौद्धिक उन्नति के लिये (अंगिरोभिः) = [अगि गतौ ] गतिशील (पितृभिः) = पालनात्मक कर्मों में लगे हुए व्यक्तियों से (संविदानः) = मिलकर तू ज्ञानचर्चा करनेवाला बन । आलसियों के साथ तेरा उठना-बैठना न हो, और ना ही तोड़-फोड़ के कामों में रुचि वालों के साथ तू मिल-जुल । क्योंकि जैसों के साथ तेरा संग होगा वैसा ही तो तू बनेगा । इसी दृष्टिकोण से यह प्रार्थना है कि 'यथा नः सर्व इज्जनः संगत्या सुभना असत् ' = सत्संग से हमारे सब लोग उत्तम मन वाले हों। [३] सत्संग से सुमन बने हुए (त्वा) = तुझ को (कविशस्ताः) = महान् कवि-आनन्ददर्शी प्रभु से उपदिष्ट (मन्त्राः) = ज्ञान की वाणियाँ (आवहन्तु) = जीवन के मार्ग में ले चलनेवाली हों । अर्थात् तेरा जीवन का कार्यक्रम श्रुति के अनुकूल हो । 'मंत्र श्रुत्यं चरन्नसि'-मन्त्रों में जैसा हम सुनते हैं, उसके अनुसार हम जीवन को चलानेवाले हों। [४] हे (राजन्) = इन वेदवाणियों के अनुसार व्यवस्थित जीवन [regulated]। वाले पुरुष ! तू (एना) = इस (हविषा) = हवि के द्वारा (मादयस्य) = आनन्द का अनुभव कर । अर्थात् तुझे देकर के बचे हुए को खाने में आनन्द का अनुभव हो। तू सदा हवि का सेवन करनेवाला बन । इस हवि के सेवन से ही तो वस्तुतः तू प्रभु का उपासक बनता है ।
Connotation: - भावार्थ- संयम से हम शरीर को पत्थर के समान दृढ़ बनावें, गतिशील व रक्षणात्मक कार्यों में लगे हुए पुरुषों के साथ हमारा संग हो । वेदज्ञान के अनुसार हम जीवन को बनायें । हवि के सेवन में आनन्द का अनुभव करें।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (यम-अङ्गिरोभिः-पितृभिः-संविदानः-इमं प्रस्तरं हि-आसीद) यम-हे जीवनकाल ! अङ्गानां रसैः प्राणैः सहानुकूलः संस्त्वमिमं प्रस्तरम्-शरीररूपं यज्ञं जीवनवृद्धिहेतोरवश्यमासीद्-समन्तात्प्राप्तो भव “यज्ञो वै प्रस्तरः” [श०१।३।४।१०] ‘पुरुषो वाव यज्ञः” [छन्दो०३।६।१] “पुरुषो वै यज्ञस्तस्य शिर एव हविर्धानं मुखमाहवनीयः” [गो०५।४] (कविशस्ताः-मन्त्राः-त्वा आवहन्तु) विद्वत्प्रोक्तानि शरीरविद्या-वित्प्रोक्तानि मन्तव्यानि त्वामावहन्तु-अत्र शरीरे समन्तात् प्रापयन्तु चिरं रक्षन्त्वित्यर्थः, अत एव (राजन्-एना हविषा-मादयस्व) राजन्-हे राजमान देव ! अनेन हविर्दानेनादानयोग्येन वस्तुना वा मां मादयस्व-युङ्क्ष्व-संतोषय सजीवनं कुर्वित्यर्थः ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O Yama, happy life time of health and joy, come in union with nourishing and protective energies of nature and vest those energies in my yajnic body system. Let the thoughts and health mantras of the sages come with you here with exhilarating and inspiring poetic voices, and then, shining and ruling in the system within with all these gifts, rejoice and make me happy too.