Go To Mantra
Viewed 375 times

वि॒श्वाव॑सुं सोम गन्ध॒र्वमापो॑ ददृ॒शुषी॒स्तदृ॒तेना॒ व्या॑यन् । तद॒न्ववै॒दिन्द्रो॑ रारहा॒ण आ॑सां॒ परि॒ सूर्य॑स्य परि॒धीँर॑पश्यत् ॥

English Transliteration

viśvāvasuṁ soma gandharvam āpo dadṛśuṣīs tad ṛtenā vy āyan | tad anvavaid indro rārahāṇa āsām pari sūryasya paridhīm̐r apaśyat ||

Mantra Audio
Pad Path

वि॒श्वऽव॑सुम् । सो॒म॒ । ग॒न्ध॒र्वम् । आपः॑ । द॒दृ॒शुषीः॑ । तत् । ऋ॒तेन॑ । वि । आ॒य॒न् । तत् । अ॒नु॒ऽअवै॑त् । इन्द्रः॑ । र॒र॒हा॒णः । आ॒सा॒म् । परि॑ । सूर्य॑स्य । प॒रि॒ऽधीन् । अ॒प॒श्य॒त् ॥ १०.१३९.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:139» Mantra:4 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:27» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:11» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सोम) हे सोमस्वभाव जिज्ञासु ! (विश्वावसुं गन्धर्वम्) विश्व को बसानेवाले या विश्व में बसनेवाले, वेदवाणी या पृथिवी को धारण करनेवाले परमात्मा को (आपः-ददृशुषीः) आप्तप्रजाएँ दर्शनशक्तिवाली परमात्मा को देखती हैं (तत्-ऋतेन-वि-आयन्) उस दर्शन को अध्यात्मयज्ञ से विशिष्टरूप में प्राप्त करते हैं (तत्-इन्द्रः-अन्ववैत्) उसे आत्मा अनुभव करता है (आसां रारहाणः) जो इन आप्त प्रजाओं के मध्य में विषयभोग का त्याग करनेवाला होता है, (सूर्यस्य परिधीन् परि-अपश्यत्) वह सूर्य की सब ओर से धारण करने योग्य रश्मियों को देखता है, सूर्य की रश्मियों द्वारा अमृत पुरुष के पास जाता है ॥४॥
Connotation: - परमात्मा विश्व में बसा हुआ व्यापक पृथिवी आदि लोकों का धारण करनेवाला है, उसे आप्त प्रजाएँ देखती हैं, साक्षात् करती हैं और जो उनमें से विषयभोगों से विरक्त हो जाता है, उसे अपने अन्दर अनुभव करता है, वह सूर्यकिरणों द्वारा परमात्मा के पास पहुँचता है ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

ऋत के मार्ग से चलना

Word-Meaning: - [१] (आप:) = प्रजाएँ जब (विश्वावसुम्) = सब वसुओंवाले, सब वसुओं के स्वामी सोम (गन्धर्वम्) = सोम [वीर्य] शक्ति तथा [ गां धारयति] वेदवाणी के धारण करनेवाले प्रभु को (ददृशुषी:) = देखनेवाली होती हैं (तद्) = तब (ऋतेन) = ऋत से, सत्य से (व्यायन्) = विविध गतियोंवाली होती है । प्रभु-दर्शन करनेवाली प्रजाएँ अनृत से गति कर ही कैसे सकती हैं ? ये प्रजाएँ प्रभु को सब वसुओं [धनों] के स्वामी के रूप में देखती हैं । और ये समझती हैं कि प्रभु ही हमारे में सोम शक्ति व वेदज्ञान को स्थापित करते हैं । एवं प्रभु ही हमें वीर्यवान् [शक्तिशाली] व ज्ञानी बनाते हैं। [२] (आसाम्) = इन प्रजाओं में (तद्) = उस प्रभु को (रारहाण:) = खूब ही त्याग करता हुआ (इन्द्रः) = जितेन्द्रिय पुरुष (अनु अवैत्) = त्याग व जितेन्द्रियता के अनुपात में जान पाता है। प्रभु के ज्ञान के लिये संसार की वस्तुओं का त्याग आवश्यक है, त्याग के लिए जितेन्द्रियता की आवश्यकता है । यह त्यागी जितेन्द्रिय पुरुष (सूर्यस्य परिधीन्) = ज्ञानसूर्य की परिधियों को पर्यपश्यत् देखता है, अर्थात् इसका ज्ञान चरमसीमा तक पहुँच जाता है, अधिक से अधिक ज्ञानवाला यह होता है ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु को सब धनों के स्वामी तथा शक्ति व ज्ञान के स्थापक के रूप में देखता हुआ ज्ञानी ऋत के मार्ग से ही चलता है। प्रभु ज्ञान के लिए त्याग व जितेन्द्रियता आवश्यक हैं। यह त्यागी जितेन्द्रिय पुरुष ऊँचा ज्ञानी बनता है ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (सोम) हे सोम्यस्वभाव जिज्ञासो ! (विश्वावसुं गन्धर्वम्) विश्वं वासयति-विश्वस्मिन् वसति वा यस्तम् “विश्वावसुः-विश्वं वासयति यः सः” [यजु० २।३ दयानन्दः] गां वेदवाचं पृथिवीं वा धरति धारयति यस्तं परमात्मानम् (आपः-ददृशुषीः) आप्तप्रजाः “मनुष्या वा-आपश्चन्द्राः” [श० ७।३।१।२०] दृष्टवत्यः-दर्शनं शक्तिमत्यः पश्यन्ति “दृशधातोर्लिटि क्वसु स्त्रियां ङीप्” “उगितश्च” [अष्टा० ४।१।६] (तत्-ऋतेन वि-आयन्) तद्दर्शनमध्यात्मयज्ञेन-विशिष्टं प्राप्नुवन्ति (तत्-इन्द्रः-अन्ववैत्) तस्मात्-तथा-आत्माऽनुभवति (आसां रारहाणः) य आसामाप्तप्रजानां मध्ये विषयभोगस्य त्यक्ता भवति “रारहाणाः-त्यक्तारः” [ऋ० १।१६४।११ दयानन्दः] (सूर्यस्य परिधीन् परि-अपश्यत्) सः सूर्यस्य परितो धीयमानान् रश्मीन् परिपश्यति “सूर्यद्वारेण ते विरजाः प्रयान्ति यत्रामृतः स पुरुषोऽव्ययात्मा” [मुण्ड० १।२।११] ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - O Soma, blessed seeker, just as vapours of water rise up by the heat of yajna and reach the sun, sustainer of the earth and life giver of the world, similarly self- realising souls by meditative yajna rise to the cosmic soul, and just as dynamic wind energy moves in consonance with the sun to the vaporous halo round the sun, similarly self-realising souls watch the cosmic halo round divinity, and the exceptional soul, having stayed existential complexities, reaches the divine presence at the centre of the halo.