Go To Mantra
Viewed 438 times

हस्ता॑भ्यां॒ दश॑शाखाभ्यां जि॒ह्वा वा॒चः पु॑रोग॒वी । अ॒ना॒म॒यि॒त्नुभ्यां॑ त्वा॒ ताभ्यां॒ त्वोप॑ स्पृशामसि ॥

English Transliteration

hastābhyāṁ daśaśākhābhyāṁ jihvā vācaḥ purogavī | anāmayitnubhyāṁ tvā tābhyāṁ tvopa spṛśāmasi ||

Mantra Audio
Pad Path

हस्ता॑भ्याम् । दश॑ऽशाखाभ्याम् । जि॒ह्वा । वा॒चः । पु॒रः॒ऽग॒वी । अ॒ना॒म॒यि॒त्नुऽभ्या॑म् । त्वा॒ । ताभ्या॑म् । त्वा॒ । उप॑ । स्पृ॒शा॒म॒सि॒ ॥ १०.१३७.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:137» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:25» Mantra:7 | Mandal:10» Anuvak:11» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (दशशाखाभ्यां) दश अङ्गुलियोंवाले (हस्ताभ्याम्) दोनों हाथों से (अनामयित्नुभ्याम्) रोगनिवारक उन हाथों से (त्वा-उप स्पृशामसि) तुझे स्पर्श करते हैं तथा (जिह्वा) जिह्वा (वाचः पुरोगवी) वाणी की प्रेरणा करनेवाली आश्वासन देनेवाली है, रोग दूर हो जावेगा, यह आशा है ॥७॥
Connotation: - रोगी को यथोचित वाणी से अच्छे होने का आश्वासन दे, साथ में दोनों पूरे अँगुलियों सहित हाथों को यथोचित स्पर्श करते जावें, ऐसे जैसे इनसे रोग दूर होता हुआ प्रतीत हो रोगी को लाभ पहुँचाता है ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

वैद्य का अन्तिम कथन [ हस्तस्पर्श व प्रेरणा ]

Word-Meaning: - [१] वैद्य रोगी से अन्त में कहता है कि यह जिह्वा वाणी [वाचः] - उत्साह के शब्दों के द्वारा (पुरोगवी) = आगे ले चलनेवाली होती है। अर्थात् मेरे शब्द तेरे में उत्साह का संचार करें। तुझे इन शब्दों से शीघ्र नीरोग हो जाने का पूर्ण विश्वास हो । [२] और इन (दशशाखाभ्याम्) = दस अंगुली रूप शाखाओंवाले (हस्ताभ्याम्) = हाथों जो कि (अनामयित्नुभ्याम्) = नीरोग करनेवाले हैं, (ताभ्याम्) = उन हाथों से (त्वा) = तुझे (त्वा) = निश्चय से तुझे (उपस्पृशामसि) = हम समीपता से छूते हैं और तेरे इस रोग को दूर करते हैं। इस प्रकार वैद्य उत्साह की वाणी व विशिष्ट स्पर्श से रोगी के रोग को दूर करने का वातावरण उपस्थित करता है ।
Connotation: - भावार्थ - वैद्य रोगी में उत्साह का संचार करता हुआ अपने हस्त- स्पर्श से उसके रोग के दूर भगाने का निश्चय करता है । वायु आदि देवों की अनुकूलता, जल का ठीक प्रयोग, प्राणायाम व योग्य वैद्य की प्रेरणा ये सब बातें हमें नीरोग बनाती हैं और पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करती हैं। स्वस्थ बनकर हम क्रियाशील होते हैं। अस्वस्थ होने पर पड़े रहने की तबीयत होती है । यह स्वस्थ पुरुष 'अंग: ' [अगि गतौ] गतिशील होता है और 'औरवः' [उरोः अपत्यम्:] = खूब विशाल हृदयवाला होता है । स्वास्थ्य के साथ उदारता का सम्बन्ध है, अस्वास्थ्य के साथ संकुचित हृदयता का । इन 'अङ्ग औरवों' का चित्रण करते हुए कहते हैं कि-

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (दशशाखाभ्यां हस्ताभ्याम्) दशाङ्गुलिकाभ्यां हस्ताभ्याम् “शाखाः-अङ्गुलिनाम” [निघ० ३।५] (अनामयित्नुभ्यां ताभ्याम्) रोगनिवारकाभ्यां ताभ्यां (त्वा-उप स्पृशामसि) त्वामुपस्पृशामः तथा (जिह्वा वाचः पुरोगवी) जिह्वा वाचः पुरः प्रेरयित्री तथाऽऽश्वासनेनापि रोगो दूरीभविष्यतीत्याशासे ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - The tongue is the leading articulator of the physician’s speech. The two hands and ten fingers are the physician’s magical touch. The soothing speech and soft sympathetic touch of both hands and ten fingers, with these two inspiring curatives, O suffering man, we touch and retouch you and caress you back to health and self-assurance.