Go To Mantra
Viewed 486 times

के॒श्य१॒॑ग्निं के॒शी वि॒षं के॒शी बि॑भर्ति॒ रोद॑सी । के॒शी विश्वं॒ स्व॑र्दृ॒शे के॒शीदं ज्योति॑रुच्यते ॥

English Transliteration

keśy agniṁ keśī viṣaṁ keśī bibharti rodasī | keśī viśvaṁ svar dṛśe keśīdaṁ jyotir ucyate ||

Mantra Audio
Pad Path

के॒शी । अ॒ग्निम् । के॒शी । वि॒षम् । के॒शी । बि॒भ॒र्ति॒ । रोद॑सी॒ इति॑ । के॒शी । विश्व॑म् । स्वः॑ । दृ॒शे । के॒शी । इ॒दम् । ज्योतिः॑ । उ॒च्य॒ते॒ ॥ १०.१३६.१

Rigveda » Mandal:10» Sukta:136» Mantra:1 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:24» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:11» Mantra:1


BRAHMAMUNI

इस सूक्त में सूर्य और ग्रहों को वातसूत्र धारण करते हैं, ग्रहों को प्रकाश सूर्य देता है, जल को ऊपर खींचता है, ओषधियों में रस देता है।

Word-Meaning: - (केशी) रश्मिवाला सूर्य (अग्निं बिभर्ति) अग्नि को धारण करता है उसके अन्दर होने से और उसके द्वारा अन्य गोले के प्रकाश्यमान होने से (केशी विषम्) सूर्य जल को धारण करता है गगन में (केशी रोदसी) सूर्य द्युलोक पृथिविलोक को धारण करता है (केशी विश्वम्) सूर्य सारे विश्व को धारण करता है (केशी स्वर्दृशे) सूर्य सब जगत् को दिखाने के लिए उदय होता है (केशी ज्योतिः-इदम्-उच्यते) सूर्य प्रत्यक्ष ज्योति कहा जाता है ॥१॥
Connotation: - सूर्य रश्मिमान् है, अग्नि को धारण करता है, अन्य पिण्डों को प्रकाशित करता है, आकाश में जल को धारण करता है, द्युलोक पृथिवीलोक को धारण करता है, सब जगत् को दिखाने के लिए यह एक महान् ज्योति है ॥१॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

केशी का जीवन

Word-Meaning: - [१] (केशी) = [काशनाद्वा, प्रकाशनाद्वा] ज्ञान के प्रकाशवाला यह व्यक्ति अग्निं बिभर्ति शरीर में स्थित वैश्वानर अग्नि को [ = जाठराग्नि को] धारण करता है। जाठराग्नि को अतिभोजनादि से मन्द नहीं होने देता। इस अग्नि के ठीक रहने से यह कभी रोगाक्रान्त नहीं होता। [२] (केशी) = यह ज्ञान के प्रकाशवाला व्यक्ति (विषम्) = [ जल - रेत : कण] रेतः कणों को शरीर में धारण करता है। प्राणायामादि के द्वारा इनका शरीर में ही व्यापन करता है [विष् व्याप्तौ ] । वस्तुतः शरीर में व्याप्त करने के लिए ही प्रभु ने इन्हें उत्पन्न किया है। इनके शरीर में व्यापन से शरीर पूर्ण स्वस्थ रहता है । [३] यह (केशी) = ज्ञान के प्रकाशवाला व्यक्ति (रोदसी बिभर्ति) = द्यावापृथिवी को, मस्तिष्क व शरीर को धारण करता है। जाठराग्नि के ठीक रहने से रेतः कणों का निर्माण ठीक रूप होता है। इन रेतः कणों के रक्षण से शरीर नीरोग व मस्तिष्क ज्ञानोज्ज्वल बनता है। (केशी) = यह ज्ञानरश्मियोंवाला व्यक्ति (विश्वं स्वः) = सब प्रकाश व ज्ञान को प्राप्त करता है जिससे (दृशे) = तत्त्व का दर्शन कर सके । सब पदार्थों के तत्त्वदर्शन के लिए ज्ञान आवश्यक है। इस तत्त्वदर्शन से ही चीजों का ठीक प्रयोग करता हुआ इनमें आसक्त नहीं होता और जीवन-यात्रा को पूर्ण कर पाता है। (केशी) = यह प्रकाशमय जीवनवाला व्यक्ति 'इदं ज्योतिः' यह प्रकाश ही (उच्यते) = कहा जाता है। अर्थात् यह प्रकाश का पुञ्ज व प्रकाश ही हो जाता है। इसके जीवन का मुख्य गुण यह प्रकाश ही होता है ।
Connotation: - भावार्थ- समझदार व्यक्ति जाठराग्नि को ठीक रखता है, उत्पन्न हुए हुए वीर्य का शरीर में ही व्यापन करता है, रेतःरक्षण के द्वारा शरीर को नीरोग व मस्तिष्क को ज्ञानोज्ज्वल बनाता है। सब विज्ञान को प्राप्त करके वस्तु तत्त्व का दर्शन करता है। उनका ठीक प्रयोग करता हुआ प्रकाशमय जीवनवाला हो जाता है ।

BRAHMAMUNI

अत्र सूक्ते सूर्यस्य ग्रहाणां धारकाणि वातसूत्राणि सन्ति, सूर्यश्च ग्रहाणां प्रकाशको जलं चोपर्याकर्षति पृथिवीस्थासु खल्वोषधीषु रसं दधातीत्येवमादयो विषयाः सन्ति।

Word-Meaning: - (केशी) केशा रश्मयः “रश्मयः-केशाः [तै० सं० ७।५।२५।१] “केशा रश्मयस्तद्वान्” [निरु० १२।२६] रश्मिमान् सूर्यः (अग्निं बिभर्ति) अग्निं धारयति तदन्तरे विद्यमानत्वात्-तद्द्वारा प्रकाश्यमानत्वाच्च (केशी विषम्) स एव केशी सूर्यो जलं धारयति गगने “विषमुदकनाम” [निघ० १।१२] (केशी रोदसी) सूर्यः खलु द्यावापृथिव्यौ “रोदसी द्यावापृथिवीनाम” [ निघ० ३।३०] बिभर्त्ति (केशी विश्वम्) केशी विश्वं सर्वमिदं धारयति (केशी स्वर्दृशे) सर्वं जगद्दर्शनाय (केशी ज्योतिः-इदम्-उच्यते) केशी इदं सूर्यज्योतिः-कथ्यते ॥१॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Keshi, the sun of radiant rays, holds and sustains the fire, the water, the heaven and earth and, indeed, the world, and it is called the light that reveals the world, illuminating it, so that we may see and enjoy the beauty and bliss of it.$(This mantra as others too may also be interpreted at the microcosmic level. In that case Keshi is the soul which sustains the pranic energy and the elements, processes and subsystems of the body system. The soul is the inner light which itself is further illuminated by the cosmic spirit precisely in the way the sun itself is illuminated by the cosmic light of existence.)