Go To Mantra
Viewed 496 times

दे॒वेभ्य॒: कम॑वृणीत मृ॒त्युं प्र॒जायै॒ कम॒मृतं॒ नावृ॑णीत । बृह॒स्पतिं॑ य॒ज्ञम॑कृण्वत॒ ऋषिं॑ प्रि॒यां य॒मस्त॒न्वं१॒॑ प्रारि॑रेचीत् ॥

English Transliteration

devebhyaḥ kam avṛṇīta mṛtyum prajāyai kam amṛtaṁ nāvṛṇīta | bṛhaspatiṁ yajñam akṛṇvata ṛṣim priyāṁ yamas tanvam prārirecīt ||

Mantra Audio
Pad Path

दे॒वेभ्यः॑ । कम् । अ॒वृ॒णी॒त॒ । मृ॒त्युम् । प्र॒ऽजायै॑ । कम् । अ॒मृत॑म् । न । अ॒वृ॒णी॒त॒ । बृह॒स्पति॑म् । य॒ज्ञम् । अ॒कृ॒ण्व॒त॒ । ऋषि॑म् । प्रि॒याम् । य॒मः । त॒न्व॑म् । प्र । अ॒रि॒रे॒ची॒त् ॥ १०.१३.४

Rigveda » Mandal:10» Sukta:13» Mantra:4 | Ashtak:7» Adhyay:6» Varga:13» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:1» Mantra:4


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (देवेभ्यः कं मृत्युम्-अवृणीत) बृहस्पति परमात्मा मुमुक्षुजनों के लिए किस मृत्यु को स्वीकार करता है अर्थात् किसी भी मृत्यु को नहीं किन्तु स्वाभाविक जरानन्तर होनेवाली मृत्यु को स्वीकार करता है क्योंकि देव तो अमर होते हैं (प्रजायै कम्-अमृतं न-अवृणीत) देवों से भिन्न प्रजायमान केवल जन्म धारण करने योग्य प्रजा के लिए किसी भी अमृत को नहीं स्वीकार करता। वह तो जन्म में भोगरत है, यह कैसे ? (बृहस्पतिम्-ऋषि यज्ञम्-अकृण्वत) वेदस्वामी सर्वज्ञद्रष्टा परमात्मा को जो सङ्गमनीय बनाते हैं, उसे आश्रित करते हैं, उन मुमुक्षुओं के लिए किसी मृत्यु को न करके उन्हें अमृत बनाता है और उनसे विपरीत पुनः-पुनः प्रजायमान नास्तिकों-प्रेयमार्ग में प्रवृत्त हुओं की (प्रिया तन्वं यमः प्रारिरेचीत्) प्यारी देह को काल प्राणरहित कर देता है ॥४।
Connotation: - सर्वज्ञ अन्तर्यामी परमात्मा उपासना करते हुए मुमुक्षुओं के लिये जरा के अनन्तर ही मृत्यु को करता है, मध्य में नहीं और उनसे भिन्न नास्तिक जनों की देह को काल प्राणों से रिक्त कर देता है, उनको अमृत की प्राप्ति नहीं होती ॥४॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

उत्थान व पतन

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के अनुसार ऋत के बन्धन में अपने को बाँधनेवाले पुरुष अपने जीवन को पवित्र करते हैं। ये पवित्र जीवन वाले व्यक्ति ही देव कहाते हैं। देव बन जाने के बाद हमें कहीं उस देवत्व का गर्व न हो जाए। हम देव बनकर कहीं पतित न हो जाएँ। यह पतन प्रभु की ओर से नहीं होता, हमारी ही स्वाभाविक अल्पता इस पतन का कारण हुआ करती है । मन्त्र में कहते हैं कि (देवेभ्यः) = इन देव लोकों के लिये (कं मृत्युम्) = किस मृत्यु का (अवृणीत) = प्रभु वरण करते हैं ? वस्तुतः मनुष्य की स्वाभाविक न्यूनता ही उसे देव बन जाने के बाद भी मृत्यु की ओर ले जा सकती है । सो देवत्व प्राप्त करने के समय अधिक सावधानी की आवश्यकता है। [२] इसी प्रकार (प्रजायै) = सामान्य लोगों के लिये (कम्) = किस (अमृतम्) = अमृतत्व को न (अवृणीत) = उस प्रभु ने वरण नहीं किया ? प्रभु ने तो वस्तुतः प्रत्येक व्यक्ति को अमृतत्व प्राप्ति के लिये आवश्यक सभी साधनों को प्राप्त कराया ही है। व्यक्ति ही उनका सदुपयोग नहीं करता और परिणामतः अमृतत्व प्राप्ति से वञ्चित रह जाता है । [३] परन्तु जो व्यक्ति इन अमृतत्व प्राप्ति के ठीक साधनों का प्रयोग करता हुआ उन्नतिपथ पर आगे बढ़ता है और उन्नत होता हुआ ऊर्ध्व दिशा का अधिपति 'बृहस्पति' बनता है, उस (बृहस्पतिं ऋषिम्) = वेदज्ञान के पति तत्त्वद्रष्टा को वे प्रभु (यज्ञं अकृण्वत) = [यज संगतिकरणे] अपने साथ मेल वाला करते हैं। उस समय यह बृहस्पति 'शरीर' होता है और प्रभु उसके ‘अन्तरात्मा’। [४] (यमः) = ये अन्तः स्थित सर्वनियन्ता प्रभु (प्रियां तन्वम्) = अपने प्रिय शरीरभूत इस बृहस्पति को (प्रारिरेचीत्) = सब दोषों से रिक्त कर देते हैं । अर्थात् इसके जीवन को पवित्र व निर्दोष बना देते हैं ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु ने हमें सब उन्नति के साधन प्राप्त कराये हैं। हम ज्ञानी व तत्त्वद्रष्टा बनकर प्रभु के प्रिय बनें। प्रभु हमें निर्दोष बनाएँगे ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (देवेभ्यः कं मृत्युम्-अवृणीत) बृहस्पतिः ‘उत्तरार्द्धितः’ वेदवाचः स्वामी परमात्मा मुमुक्षुभ्यः कतमं मृत्युं स्वीकरोति ? न कमपि, स्वाभाविकं जरानन्तरभाविनमेव सकृन्मृत्युं-अवृणीत-स्वीकरोति ते देवास्तु खल्वमृतभागिनः (प्रजायै कम्-अमृतं न-अवृणीत) प्रजायमानायै देवेभ्यो भिन्नायै केवलं जन्मधारणयोग्यायै कमपि खल्वमृतं न स्वीकरोति सा तु जन्मनि भोगरता, कुत एवं यत् (बृहस्पतिम्-ऋषिं यज्ञम्-अकृण्वत) वेदस्वामिनं सर्वद्रष्टारं परमात्मानं सङ्गमनीयं ते कुर्वन्ति-आश्रयन्ति तेभ्यो मुमुक्षुभ्यः कमपि मृत्युं न कृत्वा तान् स अमृतान् करोति, अथ तद्विपरीतानां प्रजायमानानां नास्तिकानां प्रेयमार्गे प्रवृत्तानाम् (प्रियां तन्वं यमः प्रारिरेचीत्) प्रियां तनुं-प्रियं देहं यमः कालः प्राणरहितं करोति ॥४॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Which death does Brhaspati or Yama choose for the divines? What immortality does he not choose for ordinary humans? Choose Brhaspati, universal divine Seer as the high priest as well as the object of yajna, self-sacrifice, and Yama would either strengthen the dear body vestment of the soul, or, otherwise empty it out of life energy.