Go To Mantra
Viewed 438 times

य॒मे इ॑व॒ यत॑माने॒ यदैतं॒ प्र वां॑ भर॒न्मानु॑षा देव॒यन्त॑: । आ सी॑दतं॒ स्वमु॑ लो॒कं विदा॑ने स्वास॒स्थे भ॑वत॒मिन्द॑वे नः ॥

English Transliteration

yame iva yatamāne yad aitam pra vām bharan mānuṣā devayantaḥ | ā sīdataṁ svam u lokaṁ vidāne svāsasthe bhavatam indave naḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

य॒मे इ॒वेति॑ य॒मेऽइ॑व । यत॑माने॒ इति॑ । यत् । ऐत॑म् । प्र । वा॒म् । भ॒र॒न् । मानु॑षाः । दे॒व॒ऽयन्तः॑ । आ । सी॒द॒त॒म् । स्वम् । ऊँ॒ इति॑ । लो॒कम् । विदा॑ने॒ इति॑ । स्वा॒स॒स्थे इति॑ सु॒ऽआ॒स॒स्थे । भ॒व॒त॒म् । इन्द॑वे । नः॒ ॥ १०.१३.२

Rigveda » Mandal:10» Sukta:13» Mantra:2 | Ashtak:7» Adhyay:6» Varga:13» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:1» Mantra:2


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (यमे-इव यतमाने यत्-ऐतम्) हे वधूवरो ! तुम जैसे माता के उदर से दो युगल कन्यायें परस्पर बन्धन में बद्ध होकर उत्पन्न होती हैं, वैसे तुम वेदी पर प्राप्त होओ (मानुषाः देवयन्तः वां प्रभरन्) तब परमात्मा को चाहते हुए आस्तिक जन तुम्हारा प्रकृष्टरूप से भरण-पोषण और अनुमोदन करते हैं (स्वं लोकम्-उ-आसीदतम्) अतः तुम विवाह के अनन्तर अपने घर को भलीभाँति प्राप्त होओ, और वहाँ जाकर (विदाने स्वासस्थे) स्वात्मा में द्युलोक और पृथिवीलोक जैसे प्रतिष्ठित हुए अपने को समझो (नः-इन्दवे भवतम्) हमारे यज्ञ-श्रेष्ठकर्म को साधने के लिए सहयोगी होओ ॥२॥
Connotation: - विवाह को चुकने पर गृहस्थ बन्धन में जब स्त्री-पुरुष बँध जावें, तो आस्तिक जन उनका अनुमोदन करें और वे अपने घर में गृहस्थ को चलाने के लिए जैसे द्युलोक पृथिवीलोक संसार को चलाते हैं, ऐसे अपने को समझकर स्थिर रहें। इस प्रकार अन्य गृहस्थ आश्रमियों की भाँति यज्ञादि श्रेष्ठकर्म करते रहें ॥२॥ 

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

विदाने - स्वासस्थे

Word-Meaning: - [१] गत मन्त्र के पति पत्नी से ही कहते हैं कि (यमे इव) = एक जोड़ी की तरह सदा साथ रहनेवाले (यतमाने) = गृह को स्वर्ग बनाने के लिये प्रयत्न करते हुए (यदा एतम्) = जब आप गतिशील होते हो । अर्थात् जब पति-पत्नी में कुछ भी विरोध नहीं होता। पूर्ण अविरोध वाले से जब ये गृह की उन्नति के लिये प्रयत्न में लगते हैं। [२] (वाम्) = आप दोनों को मानुषा मनुष्यों का हित करनेवाले अथवा विचारपूर्वक कर्म करनेवाले (देवयन्तः) = उस देव को अथवा दिव्यगुणों को अपनाने की कामना वाले (प्रभरन्) = जब सदा उत्तम भावनाओं से भरते हैं, [३] तो आप (उ) = निश्चय से (स्वं लोकम्) = अपने लोक में (आसीदतम्) = आसीन होवो । अर्थात् घर को ही आप अपना स्थान समझो सच्ची बात तो यह है कि प्रतिक्षण मन्दिर में ही रहनेवाले भी न बन जाओ। घर पर रहते हुए घर को अच्छा बनाने का प्रयत्न करो। समाज के ध्यान में कहीं बच्चों की तरफ से बेध्यानी न हो जाए। [४] (विदाने) = नैतिक स्वाध्याय व सत्संग से ज्ञानी बनते हुए (स्वासस्थे) = स्वस्थ शरीर रूप शोभन निवास स्थान वाले आप दोनों (नः) = हमारे (इन्दवे) = ऐश्वर्य को प्राप्त करने के लिये (भवतम्) = समर्थ होवो । अर्थात् आपका शरीर स्वस्थ हो, मस्तिष्क ज्ञानपूर्ण हो, आप दोनों प्रभु के तेज के अंश से देदीप्यमान बनो ।
Connotation: - भावार्थ - घर में पति-पत्नी एक होकर चलें, उन्हें देव पुरुषों से प्रेरणा प्राप्त होती रहे । घर में रहते हुए वे ज्ञानी व स्वस्थ बनें। प्रभु के तेजस्व को प्राप्त करें ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (यमे-इव यतमाने यत्-ऐतम्) हे वधूवरौ ! युवां यथा मातुरुदराद् बहिरागमनं कुरुतो द्वे कन्ये तथा यतमानौ परस्परं बन्धनबद्धौ यतो वेद्यां प्राप्नुतम् तदा (मानुषाः देवयन्तः-वां प्रभरन्) देवं परमात्मानमिच्छन्तः-आस्तिका जनाः युवां प्रकृष्टं भरन्ति पुष्णन्ति-अनुमोदयन्ति (स्वं लोकम्-उ-आसीदतम्) विवाहानन्तरं स्वगृहं खलु समन्तात् प्राप्नुतम्, तत्र गत्वा च (विदाने स्वासस्थे) स्वात्मनि ज्ञापयन्त्यौ द्यावापृथिव्यौ सुप्रतिष्ठिते-इव प्रतिष्ठितौ (नः-इन्दवे भवतम्) अस्माकं यज्ञाय श्रेष्ठकर्मसाधनाय सहयोगिनौ भवतम् ॥२॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Living and working together like a pair of twins in this home, when you perform this yajna, then the people around dedicated to divinity would accept and honour you as a holy couple. Abide in your own beautiful place as an enlightened couple and, happy and healthy in your own joint life, live on for the peace and joy of yourselves and all of us and for self-fulfilment in the service of divinity.