Go To Mantra
Viewed 520 times

मयि॑ दे॒वा द्रवि॑ण॒मा य॑जन्तां॒ मय्या॒शीर॑स्तु॒ मयि॑ दे॒वहू॑तिः । दैव्या॒ होता॑रो वनुषन्त॒ पूर्वेऽरि॑ष्टाः स्याम त॒न्वा॑ सु॒वीरा॑: ॥

English Transliteration

mayi devā draviṇam ā yajantām mayy āśīr astu mayi devahūtiḥ | daivyā hotāro vanuṣanta pūrve riṣṭāḥ syāma tanvā suvīrāḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

मयि॑ । दे॒वाः । द्रवि॑णम् । आ । य॒ज॒न्ता॒म् । मयि॑ । आ॒ऽशीः । अ॒स्तु॒ । मयि॑ । दे॒वऽहू॑तिः । दैव्याः॑ । होता॑रः । व॒नु॒ष॒न्त॒ । पूर्वे॑ । अरि॑ष्टाः । स्या॒म । त॒न्वा॑ । सु॒ऽवीराः॑ ॥ १०.१२८.३

Rigveda » Mandal:10» Sukta:128» Mantra:3 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:15» Mantra:3 | Mandal:10» Anuvak:10» Mantra:3


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (देवाः) यज्ञ में आये हुए विद्वान् जन (मयि) मेरे-निमित्त (द्रविणम्) ज्ञानधन को (आ यजन्ताम्) भलीभाँति प्राप्त करावें (मयि) मेरे निमित्त (आशीः) कामपूर्ति (अस्तु) हो (मयि) मेरे निमित्त (देवहूतिः) देवों का सत्कार फल हो (पूर्वे दैव्याः-होतारः) श्रेष्ठ, परमात्मदेवसम्बन्धी उपदेश देनेवाले अध्यात्मयज्ञ के साधक (वनुषन्त) मुझे सम्भागी बनावें-स्वीकार करें (तन्वा-अरिष्टाः) यज्ञसेवन द्वारा शरीर से दुःखतापरहित (सुवीराः) सुष्ठु प्राणवाले (स्याम) होवें ॥३॥
Connotation: - यज्ञ में आये विद्वान् के द्वारा ज्ञान धन को प्राप्त करना चाहिये और अपनी कामनाओं की पूर्ति के साधन जानना चाहिये, परमात्मसम्बन्धी उपदेश के अपने को भागी बनावें तथा शरीर से स्वस्थ अच्छे प्राणवाले यज्ञ के सेवन से होना चाहिये ॥३॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

देव द्रविणों की प्राप्ति

Word-Meaning: - [१] (देवाः) = सब सूर्य आदि देव (मयि) = मेरे में (द्रविणं आयजन्ताम्) = अपने-अपने ऐश्वर्य का संगमन करें। सूर्य से मुझे चक्षुशक्ति प्राप्त हो तो चन्द्रमा से मुझे मानस आह्लाद की प्राप्ति हो । (मयि आशीः अस्तुः) = मेरे में सदा इन देव द्रविणों को प्राप्त करने की कामना हो और (मयि देवहूतिः) = मेरे में देवों का पुकारना व देवों का आराधन रहे। मैं उस देवाधिदेव प्रभु को सदा पुकारनेवाला होऊँ। [२] मेरी सब इन्द्रियाँ (दैव्याः) = उस देव की ओर चलनेवाली (होतार:) = जीवन-यज्ञ के चलानेवाली व दानपूर्वक अदनवाली हों। ये सब (पूर्वे) = पालन व पूरण करनेवाली होती हुई (वनुषन्त) = उस प्रभु का सम्भजन करनेवाली हों । अथवा देव द्रविणों का विजय करनेवाली बनें। [३] हम (तन्वा) = अपने इस शरीर से (अरिष्टा:) = अहिंसित हों, रोगों से आक्रान्त न हों। और (सुवीराः) = उत्तम वीर बनें। वस्तुतः रोगों से अनतिक्रान्त वीर पुरुष प्रभु का सच्चा आराधक है, इसने प्रभु से दिये शरीर का समुचित समादर किया है।
Connotation: - भावार्थ- मैं सूर्यादि देवों से दृष्टि शक्ति आदि द्रविणों को प्राप्त करूँ। शरीर को अहिंसित व वीर बनाता हुआ प्रभु का पूजन करूँ ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (देवाः-मयि द्रविणम्-आ यजन्ताम्) विद्वांसो यज्ञे समागताः-मयि ‘निमित्तसप्तमी’ मन्निमित्तं ज्ञानधनम्-“द्रविणम्-विद्यादिकम्” [यजु० ८।६० दयानन्दः] आसङ्गमयन्तु समन्तात् प्रापयन्तु (मयि-आशीः-अस्तु) मन्निमित्तं कामपूर्तिर्भवतु, (मयि देवहूतिः) मन्निमित्तं देवानां सत्कारफलं भवतु (पूर्वे दैव्याः-होतारः-वनुषन्त) देवं परमात्मानं ये खलूपदिशन्ति ते पूर्वे श्रेष्ठाः दैव्या होतारोऽध्यात्मयज्ञसाधकाः मां सम्भजन्तु-स्वीकुर्वन्तु ‘वनधातोर्विकरणत्रयमत्र उ सिप्-शप्’ (तन्वा-अरिष्टाः-सुवीराः स्याम) यज्ञसेवनेन खलु वयं शरीरेण दुःखतापरहिता सुष्ठु प्राणवन्तश्च भवेम “प्राणा वै दशवीराः” [श० १२।८।१।२२] ॥३॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - May the Devas bless me with power, wealth and excellence. Let there be all good wishes, benediction and self fulfilment for me at yajna. May the invocation and homage to Devas bring me success. May veteran and divine yajakas in nature and humanity join me in our yajna for the general good. May we be blest with health of body, mind and spirit, be inviolable and blest with noble progeny.