Go To Mantra
Viewed 467 times

शु॒नम॒स्मभ्य॑मू॒तये॒ वरु॑णो मि॒त्रो अ॑र्य॒मा । शर्म॑ यच्छन्तु स॒प्रथ॑ आदि॒त्यासो॒ यदीम॑हे॒ अति॒ द्विष॑: ॥

English Transliteration

śunam asmabhyam ūtaye varuṇo mitro aryamā | śarma yacchantu sapratha ādityāso yad īmahe ati dviṣaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

शु॒नम् । अ॒स्मभ्य॑म् । ऊ॒तये॑ । वरु॑णः । मि॒त्रः । अ॒र्य॒मा । शर्म॑ । य॒च्छ॒न्तु॒ । स॒ऽप्रथः॑ । आ॒दि॒त्यासः॑ । यत् । ईम॑हे । अति॑ । द्विषः॑ ॥ १०.१२६.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:126» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:13» Mantra:7 | Mandal:10» Anuvak:10» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (वरुणः-मित्रः-अर्यमा-अस्मभ्यम् ऊतये शुनं यच्छन्तु) वरुण मित्र अर्यमा वे हमारे लिये सुख देवें (आदित्यासः यद् ईमहे सप्रथः शर्म यच्छन्तु) ये स्वीकार करनेवाले जब हम इन्हें प्रार्थना करते हैं, तभी विस्तृत शरण देते हैं, पुनः हम द्वेष करनेवाले विरोधियों को अतिक्रमण कर स्थित होते हैं ॥७॥
Connotation: - वरुण, मित्र, अर्यमा हमारे लिये सुख देते हैं, इन स्वीकार करनेवालों को जब हम वरते हैं, तो विस्तृत शरण देते हैं, द्वेष करनेवाले विरोधी हमारा कुछ नहीं कर सकते ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

'शान्त उदार' जीवन

Word-Meaning: - [१] (वरुणः मित्रः अर्यमा) = वरुण, मित्र और अर्यमा 'निर्दोषता, स्नेह व निर्लोभता' की देवता (अस्मभ्यम्) = हमारे लिए (शुनम्) = [सुखं यथा स्यात् तथा] सुखपूर्वक (ऊतये) = रक्षण के लिए हों। इन से रक्षित होकर हम सुखमय जीवनवाले हो पाएँ । [२] (आदित्यासः) = अदिति के पुत्र, अर्थात् स्वास्थ्य में विकसित होनेवाले दिव्यगुण (सप्रथः) = विस्तार से युक्त (शर्म) = शरण व सुख को (यच्छन्तु) = दें (यत् ईमहे) = जिसकी हम याचना करते हैं । (द्विषः अति) = ये देव हमें द्वेष की वृत्तियों से ऊपर उठाएँ । द्वेष से ऊपर उठकर ही शान्त सुखी जीवन बिताया जा सकता है।
Connotation: - भावार्थ- देवों के अनुग्रह से हम द्वेष से ऊपर उठकर शान्त व उदार [सप्रथः] जीवन बिता पाएँ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (वरुणः-मित्रः-अर्यमा-अस्मभ्यम्-ऊतये शुनं यच्छतु) वरुणः-मित्रः-अर्यमा, तेऽस्मभ्यं रक्षायै सुखं प्रयच्छन्तु (आदित्यासः-यत्-ईमहे सप्रथः-शर्म यच्छन्तु) एते स्वीकर्त्तारो यदा वयमेतान् प्रार्थयामहे तदैव सविस्तृतं शरणञ्च प्रयच्छन्तु पुनश्च (द्विषः-अति) द्वेष्टॄन् विरोधिनश्चातिक्रम्य स्थिता भवेम ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - May Varuna, Mitra and Aryama, powers of justice, and noble choice, love and friendship, and noble ethics and policy, bring us peace and progress for our protection and advancement. May the Adityas, brilliant scholars, teachers and researchers give us lasting comfort and well being of wide variety which we seek and pray for, and may all these divine nobilities lead us beyond the reach of the forces of hate and enmity.