Go To Mantra
Viewed 432 times

आ॒दि॒त्यासो॒ अति॒ स्रिधो॒ वरु॑णो मि॒त्रो अ॑र्य॒मा । उ॒ग्रं म॒रुद्भी॑ रु॒द्रं हु॑वे॒मेन्द्र॑म॒ग्निं स्व॒स्तयेऽति॒ द्विष॑: ॥

English Transliteration

ādityāso ati sridho varuṇo mitro aryamā | ugram marudbhī rudraṁ huvemendram agniṁ svastaye ti dviṣaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

आ॒दि॒त्यासः॑ । अति॑ । स्रिधः॑ । वरु॑णः । मि॒त्रः । अ॒र्य॒मा । उ॒ग्रम् । म॒रुत्ऽभिः॑ । रु॒द्रम् । हु॒वे॒म॒ । इन्द्र॑म् । अ॒ग्निम् । स्व॒स्तये॑ । अति॑ । द्विषः॑ ॥ १०.१२६.५

Rigveda » Mandal:10» Sukta:126» Mantra:5 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:13» Mantra:5 | Mandal:10» Anuvak:10» Mantra:5


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (वरुणः-मित्रः-अर्यमा-आदित्यासः) वरुण, मित्र, अर्यमा, ये हमारे ग्रहण करनेवाले (मरुद्भिः) प्राणों के साथ (उग्रं रुद्रम्-इन्द्रम्-अग्निम्) प्रतापी रोग को द्रवित करनेवाले सूर्य-वायु-अग्नि को (स्वस्तये हुवेम) कल्याण के लिए हम स्वीकार करते हैं (द्विषः-अति) द्वेष करनेवाले विरोधियों को अतिक्रमण करके हम स्थिर हों ॥५॥
Connotation: - वरुण, मित्र अर्यमा, ग्रहण करनेवाले प्राणों के साथ तथा प्रतापवान् रोग को द्रवित करनेवाले रोग को वायु को और अग्नि को कल्याण के लिए उपयोग में लावें, तो द्वेष करनेवाले विरोधियों से बचे रहते हैं ॥५॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्राणायाम-प्रभु-स्तवन, बल-प्रकाश

Word-Meaning: - [१] हे (आदित्यासः) = अदिति के पुत्रो ! 'अदिति' अर्थात् स्वास्थ्य, अखण्डन । पूर्ण स्वास्थ्य में जो उत्तम दिव्य भावनाएँ उत्पन्न होती हैं वे आदित्य हैं । हें आदित्यो ! हमें (स्त्रिधः अति) = हिंसक वृत्तियों से ऊपर उठाओ (वरुणः) = वरुण हमें क्रोध से ऊपर उठाये [ निवारयति इति वरुणः ] । मित्र] [प्रमीतेः त्रायते ] = मित्र हमें कामपरता से उत्पन्न होनेवाले रोगों व पापों से बचाए । (अर्यमा) = हमारे शत्रुओं का नियमन करता हुआ पापों के मूल लोभ से हमें दूर करें। [२] (मरुद्भिः) = प्राणों के साथ, प्राणसाधना करते हुए हम (उग्रम्) = उस तेजस्वी (रुद्रम्) = शत्रुओं को रुलानेवाले प्रभु को (हुवेम) = पुकारते हैं । (इन्द्रम्) = बल की देवता को तथा अग्निम् प्रकाश की देवता को हम पुकारते हैं । ये (स्वस्तये) = हमारे कल्याण के लिए हों । द्विषः अति-ये हमें द्वेष की भावनाओं से ऊपर उठाएँ। हमारे जीवनों में प्राणसाधना व प्रभु-स्तवन का मेल हो [मरुत् + रुद्र] बल व प्रकाश का समन्वय हो [इन्द्र + अग्नि] । यही कल्याण का साधन है। इसी प्रकार हम द्वेषों से ऊपर उठ सकते हैं ।
Connotation: - भावार्थ- हमारे जीवन में काम-क्रोध-लोभ न हो। प्राणसाधना व प्रभु-स्तवन करनेवाले हम हों । बल व प्रकाश का अपने जीवन में हम समन्वय करें ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (वरुणः-मित्रः-अर्यमा-आदित्यासः) वरुणो मित्रोऽर्यमा-इत्येतेऽस्माकमादातारः स्वीकर्त्तारः शरणे गृहीतारः (मरुद्भिः) तथा प्राणैः सह “मरुतः-प्राणादयः” [ऋ० १।५२।९ दयानन्दः] (उग्रं रुद्रम्-इन्द्रम्-अग्निम्) प्रतापिनं रोगद्रावयितारं सूर्यम् “रुदम्-यो रुत् रोगं द्रावयति तम्” [ऋ० ६।४९।१० दयानन्दः] वायुम् “यो वायुः स इन्द्रः” [श० ४।१।३।१९] अग्निं होमाग्निं च (स्वस्तये हुवेम) कल्याणाय स्वीकुर्मः (द्विषः-अति) पुनर्वयं द्वेष्टॄन् विरोधिनोऽतिक्रम्य स्थिता भवेम ॥५॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - May the Adityas, brilliant scholars of the Aditya order of forty eight years discipline, Varuna, Mitra and Aryama, powers of justice, love and rectitude, protect us and guide us across violence and enmity and lead us to success. We invoke the blazing commander with his tempestuous commandos, Rudra, determined destroyer of evil and suffering, Indra, mighty ruler, and Agni, brilliant teacher and scholar, for all round protection and well being so that we may overcome the forces of hate, jealousy and enmity and reach our goals.