Go To Mantra
Viewed 697 times

अ॒हं सोम॑माह॒नसं॑ बिभर्म्य॒हं त्वष्टा॑रमु॒त पू॒षणं॒ भग॑म् । अ॒हं द॑धामि॒ द्रवि॑णं ह॒विष्म॑ते सुप्रा॒व्ये॒३॒॑ यज॑मानाय सुन्व॒ते ॥

English Transliteration

ahaṁ somam āhanasam bibharmy ahaṁ tvaṣṭāram uta pūṣaṇam bhagam | ahaṁ dadhāmi draviṇaṁ haviṣmate suprāvye yajamānāya sunvate ||

Mantra Audio
Pad Path

अ॒हम् । सोम॑म् । आ॒ह॒नस॑म् । बि॒भ॒र्मि॒ । अ॒हम् । त्वष्टा॑रम् । उ॒त । पू॒षण॑म् । भग॑म् । अ॒हम् । द॒धा॒मि॒ । द्रवि॑णम् । ह॒विष्म॑ते । सु॒प्र॒ऽअ॒व्ये॑ । यज॑मानाय । सु॒न्व॒ते ॥ १०.१२५.२

Rigveda » Mandal:10» Sukta:125» Mantra:2 | Ashtak:8» Adhyay:7» Varga:11» Mantra:2 | Mandal:10» Anuvak:10» Mantra:2


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अहम्) मैं (आहनम्) दृष्टिदोष को नष्ट करनेवाले या अशान्तिनाशक (सोमं बिभर्मि) चन्द्रमा को धारण करती हूँ (अहं त्वष्टारम्) मैं सूर्य को (उत) और (पूषणं भगम्) वायु तथा भजनीय यज्ञ को धारण करती हूँ (अहम्) मैं (हविष्मते) हवि देनेवाले के लिये (सुप्राव्ये) विद्वानों को भोजनादि से अच्छी प्रकार प्रकृष्टता से तृप्त करनेवाले के लिये (सुन्वते) विद्वानों के पानार्थ सोमरस निकालनेवाले के लिये (यजमानाय) यजमान आत्मा-के लिये (द्रविणं दधामि) धन को धारण करती हूँ दान के लिये ॥२॥
Connotation: - पारमेश्वरी ज्ञानशक्ति चन्द्रमा सूर्य वायु और यज्ञ को धारण करती है तथा होम करनेवाले विद्वानों को तृप्त करनेवाले और उनके लिये सोमरस निकालनेवाले के लिये यजमान आत्मा के लिये धन को धारण करती है ॥२॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्रभु के धन के पात्र

Word-Meaning: - [१] (अहम्) = मैं (सोमम्) = उस सोम को (बिभमि) = धारण करता हूँ, जो (आहनसम्) = शरीर के सब रोगों का हनन करनेवाला है। (अहम्) = मैं (त्वष्टारम्) = निर्माण की देवता को (उत) = और (पूषणं भगम्) = पोषण के लिए आवश्यक ऐश्वर्य को धारण करता हूँ । अर्थात् मैं उपासक को उस सोम शक्ति से [= वीर्य शक्ति से] युक्त करता हूँ, जो उसके शरीर में रोगों को नहीं आने देती । मैं उस उपासक को निर्माण की वृत्तिवाला बनाता हूँ तथा पोषण के लिए पर्याप्त धन प्राप्त कराता हूँ । [२] (अहम्) = मैं (हविष्मते) = हविष्मान् के लिए, सदा दानपूर्वक अदन करनेवाले के लिए (द्रविणं दधामि) = धन का पोषण करता हूँ । उसे लोकहित के कार्यों के लिए धन की कभी कमी नहीं रहती (सुप्राव्ये) = [सु+प्र+अव्] उत्तमता से उत्कृष्ट रक्षण करनेवाले के लिए मैं धन का धारण करता हूँ । (यजमानाय) = यज्ञशील पुरुष के लिए मैं धन का धारण करता हूँ तथा सुन्वते सोमयज्ञों को करनेवाले के लिए मैं धन को देता हूँ । राष्ट्र रक्षा के लिए निर्माणात्मक सब कर्म सब कर्म ' सोमयज्ञ' कहलाते हैं । इन सोम यज्ञों को करनेवालों के लिए प्रभु धन की कमी नहीं होने देते ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु वीर्य शक्ति को प्राप्त करा के उपासक को नीरोग बनाते हैं। निर्माणात्मक कार्यों में उसे प्रवृत्त करके पोषण के लिए पर्याप्त धन देते हैं। दानपूर्वक अदन करनेवाला [हविष्मान्] उत्तम रक्षण में प्रवृत्त [सुप्रावी] यज्ञशील [यजमान] निर्माण के कार्य में लगा हुआ व्यक्ति [सुन्वन्] प्रभु के धन का पात्र होता है।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (अहम्-आहनसं सोमं बिभर्मि) अहं दृष्टिदोषनाशकं यद्वाऽशान्तिनाशकं चन्द्रमसं धारयामि (अहं त्वष्टारम्-उत पूषणं भगम्) अहं सूर्यं तथा वायुम् “अयं वै पूषा योऽयं पवते वातः” [श० १४।२।१।९] भजनीयं श्रेष्ठतमं कर्म “यज्ञो भगः” [श० ६।३।१५।१९] धारयामि (अहं हविष्मते) अहं हविर्दात्रे (सु प्राव्ये) विदुषां भोजनादिना सुष्ठु प्रकृष्टतया तर्पयित्रे (सुन्वते) सोमरसनिःसारयित्रे विदुषां पानार्थं (यजमानाय) यजमानाय-आत्मने (द्रविणं-दधामि) धनं धारयामि दातुम् ॥२॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - I bear the reception and expression of experience in communication and the soma joy of corporate existence. I bear the formative evolution, nourishment and growth, and the power and glory of life and its progress. I bear the wealth and prosperity of life for the yajamana who creates beauty and sweetness for life and bears liberal havis of corporate yajna for the common welfare of humanity and indeed all life. (In other words, the content of Language is Existence and the awareness of Existence.)