Go To Mantra
Viewed 595 times

इन्द्रो॑ दि॒वः प्र॑ति॒मानं॑ पृथि॒व्या विश्वा॑ वेद॒ सव॑ना॒ हन्ति॒ शुष्ण॑म् । म॒हीं चि॒द्द्यामात॑नो॒त्सूर्ये॑ण चा॒स्कम्भ॑ चि॒त्कम्भ॑नेन॒ स्कभी॑यान् ॥

English Transliteration

indro divaḥ pratimānam pṛthivyā viśvā veda savanā hanti śuṣṇam | mahīṁ cid dyām ātanot sūryeṇa cāskambha cit kambhanena skabhīyān ||

Mantra Audio
Pad Path

इन्द्रः॑ । दि॒वः । प्र॒ति॒ऽमान॑म् । पृ॒थि॒व्याः । विश्वा॑ । वे॒द॒ । सव॑ना । हन्ति॑ । शुष्ण॑म् । म॒हीम् । चि॒त् । द्याम् । आ । अ॒त॒नो॒त् । सूर्ये॑ण । चा॒स्कम्भ॑ । चि॒त् । कम्भ॑नेन । स्कभी॑यान् ॥ १०.१११.५

Rigveda » Mandal:10» Sukta:111» Mantra:5 | Ashtak:8» Adhyay:6» Varga:10» Mantra:5 | Mandal:10» Anuvak:9» Mantra:5


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्रः) ऐश्वर्यवान् परमात्मा (दिवः) द्युलोक का (पृथिव्याः) पृथिवी का (प्रतिमानम्) प्रतिष्ठित करने का अधिष्ठान है (विश्वा) सारे (सवना) उत्पन्न आकाशीय पिण्डों नक्षत्रों को (वेद) जानता है स्वाश्रय में लेता है (शुष्णं हन्ति) शोषणकर्ता आवरणता को जलवर्षा कर नष्ट करता है (महीम्) महती (चित्) भी (द्याम्) द्योतनरूप गगनस्थिति को (आतनोत्) सूर्य द्वारा भलीभाँति प्रकाशित करता है (स्कम्भीयान्) अत्यन्त स्कम्भित करनेवाला थामनेवाला परमात्मा (सूर्येण) सूर्य द्वारा (स्कम्भनेन) स्कम्भनबल से (चास्कम्भ) स्कम्भित करता है ॥५॥
Connotation: - परमात्मा महान् नक्षत्र तारायुक्त गगनमण्डल को सूर्य द्वारा थामता है, चमकाता है, द्युलोक पृथिवीलोक का अधिष्ठान है, सब लोकों को जानता है, शोषकता को जलवर्षा कर नष्ट करता है ॥५॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

निर्माता व धारक प्रभु

Word-Meaning: - [१] (इन्द्र:) = यह परमैश्वर्यशाली प्रभु (दिवः) = द्युलोक का तथा (पृथिव्याः) = पृथिवीलोक का (प्रतिमानम्) = प्रतिमान है, बनानेवाला है। (विश्वा सवना) = सब लोकों को ये वेद-जानते हैं । प्रभु के ज्ञान से कुछ भी तिरोहित नहीं । ये प्रभु ही (शुष्णम्) = हमारा शोषण करनेवाले इस काम को हन्ति नष्ट करते हैं । [२] काम को नष्ट करके, ज्ञान के आवरणभूत वृत्र को समाप्त करके, प्रभु (चित्) = निश्चय से (महीं द्याम्) = इस महनीय अत्यन्त महत्त्वपूर्ण मस्तिष्क रूप द्युलोक को सूर्येण ज्ञानरूप सूर्य से (आतनोत्) = प्रकाशयुक्त करके विस्तृत करते हैं। प्रभु वासनारूप आवरण को दूर करते हैं और ज्ञानरूप सूर्य के प्रकाश को सर्वत्र विस्तृत करते हैं। [३] (स्कभीयान्) = वे धारण करनेवालों में उत्तम प्रभु (स्कम्भनेन) = अपनी धारक शक्ति से (चास्कम्भ) = इस ब्रह्माण्ड का धारण करते हैं। वस्तुतः प्रभु ही सबके आधार हैं ।
Connotation: - भावार्थ - प्रभु ही ब्रह्माण्ड के निर्माण व धारण करनेवाले हों। वे ही वासनावृत्र को विनष्ट करके हमारे जीवनों में ज्ञान सूर्य का उदय करते हैं ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इन्द्रः) ऐश्वर्यवान् परमात्मा (दिवः पृथिव्याः प्रतिमानम्) द्युलोकस्य पृथिवीलोकस्य प्रतिष्ठितकरणाधिष्ठानमस्ति (विश्वा सवना वेद) सर्वाण्युत्पन्नानि खल्वाकाशपिण्डानि नक्षत्राणि “सवनानि वै रोचनानि” [मै० ३।२।८] “नक्षत्राणि वै रोचनानि दिवि” [तै० ३।९।४।२] जानाति-विन्दते स्वाश्रये नयति (शुष्णं हन्ति) शोषकतामावरणं वा नाशयति जलं वर्षित्वा (महीं चित् द्यां सूर्येण आ अतनोत्) महतीमपि द्योतनात्मिकां गगनस्थितिं सूर्येणातानयति समन्तात् प्रकाशयति (स्कभीयान् स्कम्भनेन चास्कम्भ चित्) अतिशयेन स्कम्भिता स्कम्भनसामर्थ्येन स्कम्भयति हि सः ॥५॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Indra is the maker and measure of heaven and earth, knows all operations of the world in existence, and destroys drought and adversity by showers of rain and divine grace. He enlightens the great heavens by the sun and he himself is the pillar of the universe holding it in dynamic balance by the law of divine Rtam working in nature.