Go To Mantra

ऊ॒र्ध्वा यत्ते॑ त्रे॒तिनी॒ भूद्य॒ज्ञस्य॑ धू॒र्षु सद्म॑न् । स॒जूर्नावं॒ स्वय॑शसं॒ सचा॒योः ॥

English Transliteration

ūrdhvā yat te tretinī bhūd yajñasya dhūrṣu sadman | sajūr nāvaṁ svayaśasaṁ sacāyoḥ ||

Pad Path

ऊ॒र्ध्वा । यत् । ते॒ । त्रे॒तिनी॑ । भूत् । य॒ज्ञस्य॑ । धूः॒ऽसु । सद्म॑न् । स॒ऽजूः । नाव॑म् । स्वऽय॑शसम् । सचा॑ । आ॒योः ॥ १०.१०५.९

Rigveda » Mandal:10» Sukta:105» Mantra:9 | Ashtak:8» Adhyay:5» Varga:27» Mantra:4 | Mandal:10» Anuvak:9» Mantra:9


Reads 415 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते) हे परमात्मन् ! तेरे (यत्) जिससे (यज्ञस्य) अध्यात्मयज्ञ की (त्रेतिनी) स्तुतिप्रार्थनोपासना (धूर्षु) तेरे धारण करनेवाले उपासकों में (सद्मन्) उनके हृदयसदन में (ऊर्ध्वा भूत्) उत्कृष्ट हो जाती है, (आयोः) उपासक जन की (स्वयशसं नावम्) स्वयशरूप नौका के समान संसार-सागर से तरानेवाली (सचा सजूः) समान प्रीतिकर है ॥९॥
Connotation: - अध्यात्मयज्ञ की स्तुति, प्रार्थना, उपासना प्रक्रियात्रयी परमात्मा को धारण करनेवाले उपासकों के हृदय में उत्कृष्टरूप में बैठ जाती है, उपासक के लिए संसारसागर से पार जाने को नौका के समान है, जो उसका साथी हो जाती है ॥९॥
Reads 415 times

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

यज्ञाग्नि का उद्बोधन

Word-Meaning: - [१] (यत्) = जब (ते) = तेरी त्रेतिनी यज्ञ की तीनों अग्नियाँ [गार्हपत्य, आहवनीय व दक्षिणाग्नि] (यज्ञस्य) = यज्ञ के (सद्मन्) = गृह में (धूर्षु) = [धुर्= wealth] ऐश्वर्यों के निमित्त (ऊर्ध्वा भूत्) = ऊपर होती हैं, अग्निकुण्ड में समिद्ध होकर उद्गत ज्वालावाली होती हैं, तो उस समय (आयोः सचा) = गतिशील व्यक्तियों का सहायभूत तू औरों के साथ मिलकर चलनेवाला तू (स्वयशसम्) = आत्मा के यशोगानवाली (नावम्) = इस शरीरूप नाव को (सजूः) = प्रभु के साथ प्रीतिपूर्वक सेवन करनेवाला होता है। प्रभु का स्मरण करता है और इस शरीर को भवसागर से पार करने की साधनभूत नाव समझता है । [२] जो व्यक्ति इस शरीर को भवसागर के तरण के लिए साधनभूत नाव समझता है, वह यज्ञमय जीवनवाला होता है। यज्ञों को ही यह सब ऐश्वर्यों की प्राप्ति का साधन समझता है। 'यज्ञ इस लोक व परलोक दोनों के लिए हितकर हैं' ऐसा जानकर यह यज्ञों के द्वारा ही प्रभु का उपासन करता है। इस नाव पर प्रभु के साथ बैठने का भाव यह है कि यह उस यज्ञ नाव को प्रभु से ही चलाया जाता हुआ अनुभव करता है और उन यज्ञों का गर्व नहीं करता ।
Connotation: - भावार्थ - यज्ञरूप नाव सब अशिवों से पार ले जाकर हमें शिव स्थान पर पहुँचानेवाली है।
Reads 415 times

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (ते) हे परमात्मन् ! तव (यत्) यतः (यज्ञस्य त्रेतिनी) अध्यात्मयज्ञस्य स्तुतिप्रार्थनोपासना (धूर्षु सद्मन्) त्वद्धारकेषूपासकेषु तेषां हृदये सदने (ऊर्ध्वा भूत्) उत्कृष्टा भवति (आयोः) उपासकजनस्य (स्वयशसं नावम्) स्वयशोरूपा नौरिव ‘प्रथमास्थाने द्वितीया व्यत्ययेन’ संसारसागरात्-तारयित्री (सचा सजूः) सह समानप्रीतिकरी भवति ॥९॥
Reads 415 times

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Your Trinity of divine glory and power rising with the flames of cosmic yajna, the Trinity of Purusha, Prakrti and Jiva, the soul, which pervades the threefold universe of Sattva, Rajas and Tamas, matter, energy and thought, which pervades the three worlds of heaven, earth and the skies, which activates divine stuti, prarthana and upasana (adoration, prayer and meditation) rising in the hearts of yajakas, and which perfumes the house of cosmic yajna in space, that is the ark, friend of humanity, with its own divine glory, and life companion of the human soul in the world of existence: that ark of life and divinity may we embark with the three-dimensional mantra of Rk, Sama and Yajus and cross the seas of existence.