Go To Mantra
Viewed 396 times

उ॒त प्र॒धिमुद॑हन्नस्य वि॒द्वानुपा॑युन॒ग्वंस॑ग॒मत्र॒ शिक्ष॑न् । इन्द्र॒ उदा॑व॒त्पति॒मघ्न्या॑ना॒मरं॑हत॒ पद्या॑भिः क॒कुद्मा॑न् ॥

English Transliteration

uta pradhim ud ahann asya vidvān upāyunag vaṁsagam atra śikṣan | indra ud āvat patim aghnyānām araṁhata padyābhiḥ kakudmān ||

Pad Path

उ॒त । प्र॒ऽधिम् । उत् । अ॒ह॒न् । अ॒स्य॒ । वि॒द्वान् । उप॑ । अ॒यु॒न॒क् । वंस॑गम् । अत्र॑ । शिक्ष॑न् । इन्द्रः॑ । उत् । आ॒व॒त् । पति॑म् । अघ्न्या॑नाम् । अरं॑हत । पद्या॑भिः । क॒कुत्ऽमा॑न् ॥ १०.१०२.७

Rigveda » Mandal:10» Sukta:102» Mantra:7 | Ashtak:8» Adhyay:5» Varga:21» Mantra:1 | Mandal:10» Anuvak:9» Mantra:7


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (विद्वान्) विद्वान् चालक (वंसगम्) वृषभयान के सम्भजनीय अङ्ग-मुख्य अङ्ग को (शिक्षन्) प्रेरित करता है (इन्द्रः) विद्युत् अग्नि (अघ्न्यानाम्) अहन्तव्य तरङ्गमालाओं के (पतिम्) रक्षक मूलयन्त्र को (उत् आवत्) उत्तेजित करता है, पुनः (ककुद्मान्) गति तरङ्गवाला कृत्रिम वृषभ-वृषभरथ (पद्याभिः) पादस्थानीय चक्रकलाओं के द्वारा (अरंहत) गति करता है ॥७॥
Connotation: - वृषभ आकृतिवाले यान के मुख्य अङ्ग को चालक प्रेरणा करता है, तो विद्युत् अग्नि अपने तरङ्गों के रक्षक पात्र को उत्तेजित करता है, तो वह गतिमान् वृषभयान चलनेवाले गतिचक्रों से चला करता है ॥७॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

ज्ञान शक्ति व जितेन्द्रियता

Word-Meaning: - [१] (उत) = और (विद्वान्) = ज्ञानी पुरुष (अस्य प्रधिम्) = इस ब्रह्माण्ड के प्रकृष्ट धारक अथवा प्रधिभूत प्रभु को (उद् अहन्) = [ हन् गतौ ] उत्कर्षेण प्राप्त होता है । चक्र जिस प्रकार प्रधि के द्वारा सुरक्षित रहता है, इसी प्रकार यह ब्रह्माण्ड प्रभु के द्वारा सुरक्षित है । इस प्रभु की प्राप्ति के लिए ज्ञान को प्राप्त करना आवश्यक है। [२] (अत्र) = इस जीवन में (शिक्षन्) = [ शक् सन्] अपने को शक्तिशाली बनाने की कामनावाला (वंसगम्) = वननीय [= सुन्दर] गतिवाले प्रभु को (उपायुनक्) = अपने साथ समीपता से जोड़ता है। प्रभु की प्राप्ति सबल को होती है, 'नायमात्मा बलहीनेन लभ्यः' निर्बल से ये प्रभु प्राप्त होने योग्य नहीं । प्रभु प्राप्ति के लिए जहाँ ज्ञान की आवश्यकता है, वहाँ शक्ति का भी उतना ही महत्त्व है । 'ब्रह्म व क्षत्र' का विकास हमें प्रभु प्राप्ति के योग्य बनाता है [३] (इन्द्र:) = जितेन्द्रिय पुरुष (अघ्न्यानां अहन्तव्य) = न नष्ट करने योग्य, सदा अध्ययन के योग्य ज्ञान की वाणियों के (पतिम्) = स्वामी प्रभु को (उद् आवत्) = उत्कर्षेण प्राप्त होता है [अव् गतौ ] । प्रभु प्राप्ति के लिए जहाँ ज्ञान व शक्ति का सम्पादन आवश्यक है, वहाँ जितेन्द्रियता भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है। वस्तुतः जितेन्द्रियता ही ज्ञान व शक्ति का मूल है। ज्ञान प्राप्ति में लगे रहना जितेन्द्रियता का साधन हो जाता है। [४] इस प्रकार (पद्याभिः) = ज्ञान, शक्ति व जितेन्द्रियता के मार्गों से चलता हुआ (ककुद्मान्) = शिखरवाला, अर्थात् उन्नति पर्वत के शिखर पर पहुँचनेवाला व्यक्ति अरंहत तीव्र गति से प्रभु की ओर बढ़ता है। मस्तिष्क का विकास करता हुआ यह ज्ञानशिखर पर पहुँचता है । मन का विकास करता हुआ जितेन्द्रियों का अग्रणी बनता है। शरीर का विकास करता हुआ शक्ति का पुञ्ज बनता है। इस प्रकार इसका उन्नति पर्वत ज्ञान, शक्ति व जितेन्द्रियतारूप तीन शिखरोंवाला होता है। यही व्यक्ति प्रभु को प्राप्त करता है।
Connotation: - भावार्थ - हम ज्ञानी, जितेन्द्रिय व शक्ति सम्पन्न बनकर प्रभु को प्राप्त करें ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (विद्वान् वंसगं शिक्षन्) विद्वान् यन्ता-चालकः सम्भजनीयमङ्गं शास्ति प्रेरयति (इन्द्रः-अघ्न्यानां-पतिम्-उत्-आवत्) विद्युदग्निः स्वकीयानामहन्तव्यतरङ्गमालानां रक्षकं मूलयन्त्रमुत्तेजयति पुनः (ककुद्मान्-पद्याभिः-अरंहत) गतितरङ्गवान् कृत्रिमवृषभः “ककि गत्यर्थः” [भ्वादि०] उतिप्रत्ययः-औणादिकः पादस्थानीयचक्र-कलाभिर्गच्छति ॥७॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - And taking on to the steering wheel of the system, the scholar leader should take to the leading power, at the same time energising it. Thus does Indra animate and drive the master power of the circuit of currents, imperishable energies, and, more and more powerful, moves on his mission by motions of the wheels.$(The mantra may be applied to the individual human system and its spiritual advancement. Indra, the soul, takes on the Buddhi, intelligential steering wheel, controlling the master power of the senses, that is, the mind, and using the senses of perception and will for onward motion, lives a dynamic life of success and progress.)