Go To Mantra
Viewed 498 times

इष्कृ॑ताहावमव॒तं सु॑वर॒त्रं सु॑षेच॒नम् । उ॒द्रिणं॑ सिञ्चे॒ अक्षि॑तम् ॥

English Transliteration

iṣkṛtāhāvam avataṁ suvaratraṁ suṣecanam | udriṇaṁ siñce akṣitam ||

Pad Path

इष्कृ॑तऽआहावम् । अ॒व॒तम् । सु॒ऽव॒र॒त्रम् । सु॒ऽसे॒च॒नम् । उ॒द्रिण॑म् । सि॒ञ्चे॒ । अक्षि॑तम् ॥ १०.१०१.६

Rigveda » Mandal:10» Sukta:101» Mantra:6 | Ashtak:8» Adhyay:5» Varga:18» Mantra:6 | Mandal:10» Anuvak:9» Mantra:6


BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इष्कृतावाहम्) तैयार किये हुए जलाशय (सुवरत्रम्) शोभन आवरणयुक्त-पक्की बाँधवाले (सुषेचनम्) भलीभाँति सींचने के साधनवाले (उद्रिणम्) जल के ऊपर फेंकनेवाले (अक्षितम्) क्षयरहित (अवतम्) कुए को (सिञ्चे) खेत में सींचता हूँ ॥६॥
Connotation: - प्रत्येक किसान को अपने-अपने खेत में जल सींचने के लिये अच्छे जलाशय की व्यवस्था करनी चाहिए ॥६॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

अक्षीण-जीवन

Word-Meaning: - [१] मैं अपने अन्दर प्रभु को (सिञ्चे) = सिक्त करता हूँ । प्रभु की भावना से अपने को ओत- प्रोत करने का प्रयत्न करता हूँ । उस प्रभु को जो (इष्कृताहावम्) = जिसकी पुकार हमारे में प्रेरणा को करनेवाली है । जब प्रभु को दयातु इस रूप में मैं पुकारता हूँ तो मुझे भी दयालु बनने की प्रेरणा प्राप्त होती है । (अवतम्) = जो प्रभु मेरा रक्षण करनेवाले हैं, मुझे वासनाओं से आक्रान्त नहीं होने देते । (सुवरत्रम्) = [शोभना वरत्रयस्य] जिनका स्मरण मुझे उत्तम व्रतों के बन्धन में बाँधनेवाला है, प्रभु- स्मरण से जीवन व्रती बना रहता है । (सुषेचनम्) = जीवन को व्रती बनाकर वे मेरे जीवन को आनन्द से सिक्त करते हैं, [२] वे प्रभु (उद्रिणम्) = ज्ञान के जलवाले हैं और (अक्षितम्) = ज्ञानजल से सिक्त करके मुझे नष्ट नहीं होने देते [अविद्यमानं क्षितं यस्मात्] । इन प्रभु को मैं अपने हृदयक्षेत्र में सिक्त करता हूँ। इनका यह स्मरण मुझे प्रेरणा देता है, इस प्रेरणा से मेरा रक्षण होता है, मेरा जीवन व्रती बनता है और आनन्द सिक्त होता है। इस हृदयस्थ प्रभु से ज्ञानजल को पाकर मैं अक्षीण जीवनवाला बनता हूँ।
Connotation: - भावार्थ- मैं प्रभु - स्मरण करता हूँ, यह प्रभु स्मरण मुझे अक्षीण जीवनवाला बनाता है ।

BRAHMAMUNI

Word-Meaning: - (इष्कृताहावम्) निष्कृताहावं संस्कृतजलाशयं (सुवरत्रम्) शोभनावरणयुक्तं (सुषेचनम्) सुष्ठुसेचनसाधनं (उद्रिणम्) जलोत्क्षेपणकं (क्षितम्) क्षयरहितं (अवतम्) कूपम् (सिञ्चे) अहं सिञ्चामि ॥६॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Protect and maintain the water reservoir well connected between the source and the outlet, keep it full for drinking and irrigation purposes, let it be self- abounding and inexhaustible, let me water plants and orchards and also keep it replenished.