Go To Mantra
Viewed 410 times

आदित्ते॒ विश्वे॒ क्रतुं॑ जुषन्त॒ शुष्का॒द्यद्दे॑व जी॒वो जनि॑ष्ठाः ॥

English Transliteration

ād it te viśve kratuṁ juṣanta śuṣkād yad deva jīvo janiṣṭhāḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

आत्। इत्। ते॒। विश्वे॑। क्रतु॑म्। जु॒ष॒न्त॒। शुष्का॑त्। यत्। दे॒व॒। जी॒वः। जनि॑ष्ठाः ॥

Rigveda » Mandal:1» Sukta:68» Mantra:3 | Ashtak:1» Adhyay:5» Varga:12» Mantra:3 | Mandal:1» Anuvak:12» Mantra:3


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर जगदीश्वर कैसा है, इस विषय का उपदेश अगले मन्त्र में किया है ॥

Word-Meaning: - हे (देव) जगदीश्वर ! आपका आश्रय करके (यत्) जो (विश्वे) सब (जनिष्ठाः) अतिज्ञान युक्त (सपन्तः) एक सम्मत विद्वान् लोग (एवैः) प्राप्तिकारक गुणों और (शुष्कात्) धर्मानुष्ठान के तप से वा नीरस काष्ठादि से (ते) आपके (देवत्वम्) दिव्य गुण प्राप्त करनेवाले (क्रतुम्) बुद्धि और कर्म (नाम) प्रसिद्ध अर्थयुक्त संज्ञा को सिद्ध (जुषन्त) प्रीति से सेवा करें, वे (ऋतम्) सत्य रूप को (भजन्त) सेवन करते हैं, वैसे (अमृतम्) मोक्ष को (जीवः) इच्छादि गुणवाला चेतनस्वरूप मनुष्य (आत्) इसके अनन्तर (इत्) ही इस सबको प्राप्त हो ॥ २ ॥
Connotation: - मनुष्य परमेश्वर की उपासना वा आज्ञानुष्ठान के विना व्यवहार और परमार्थ के सुखों को प्राप्त नहीं हो सकते ॥ २ ॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

क्रतु, देवत्व व अमृत [मोक्षमार्ग]

Word-Meaning: - १. हे (देव) = ज्ञानज्योति से देदीप्यमान प्रभो ! (यत्) = जब (शुष्कात्) = [धर्मानुष्ठानतपसः - द०] उपवास व व्रतादि धर्मों के अनुष्ठानरूप तप से शरीरस्थ अवाञ्छनीय तत्त्वों का शोषण होता है तब आप (जीवः) = नवजीवन देते हुए (जनिष्ठाः) = प्रादुर्भूत होते हो । तपस्या से हृदय निर्मल होकर उसमें प्रभु का प्रकाश होता है । (आत् इत्) = इसके ठीक पश्चात् (ते विश्व) = वे सब तपस्वी लोग (क्रतुं जुषन्त) = ज्ञान व कर्मों का प्रीतिपूर्वक सेवन करते हैं । ज्ञान व कर्म का प्रसङ्ग तो उनके जीवन में पहले भी चलता था, परन्तु अब प्रभु का प्रकाश होने पर इन ज्ञानपूर्वक कर्मों में उनकी प्रीति पहले से अधिक हो जाती है । ब्रह्मविदां वरिष्ठ लोग - ब्रह्मज्ञानी लोग अधिक क्रियामय जीवनवाले हो जाते हैं - “क्रियावानेष ब्रह्मविदां वरिष्ठः” । २. ये (विश्वे) = सब (नाम सपन्तः) = आपके नाम का सेवन करते हुए और (ऋतं सपन्तः) = यज्ञादि उत्तम सत्यकों को सेवन करते हुए (देवत्वं भजन्त) = देवत्व को प्राप्त करते हैं । देवत्व - प्राप्ति का मार्ग नाम और ऋत का सेवन ही है । इनके सेवन से हदय शुद्ध बना रहता है । ‘अकर्मण्यता व प्रभुभक्ति का अभाव’ ही मनुष्य को असुर बनानेवाले हैं । ३. ये देवत्व को प्राप्त करनेवाले लोग (एवैः) = क्रियाशीलता के द्वारा (अमृतम्) = नीरोगता का भी लाभ करते हैं । कर्म में लगे रहने से शरीर की शक्ति स्थिर रहती है, हृदय में बुरे विचार उत्पन्न नहीं होते, एवं इस गतिमयता से शरीर व मन दोनों का स्वास्थ्य प्राप्त हो जाता है ।
Connotation: - भावार्थ - तपस्या से प्रभु का प्रकाश प्राप्त होता है और इससे जीवन में ज्ञान व कर्म का विकास होता है । नाम व ऋत [यज्ञ] के सेवन से देवत्व की प्राप्ति होती है और क्रियाशीलता से नीरोगता बनी रहती है ।
Footnote: नोट - प्रस्तुत मन्त्र में ‘क्रतु, देवत्व व अमृत’ - शब्दों का यह क्रम सूचित करता है कि ज्ञानपूर्वक कर्मों से [क्रतु] ही देवत्व की प्राप्ति होती है । देव बनकर मनुष्य अमर हो जाता है । यही मोक्ष - मार्ग है ।

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनर्जगदीश्वरः कीदृश इत्युपदिश्यते ॥

Anvay:

हे देव जगदीश्वर ! त्वामाश्रित्य यद्ये विश्वे सर्वे जनिष्ठाः सपन्तो विद्वांस एवैः शुष्कान् ते देवत्वं क्रतुं नाम जुषन्त ते ऋतममृतं भजन्त सेवन्ते तथा जीव आदिरेतत्सर्वं प्रयत्नेन प्राप्नुयात् ॥ २ ॥

Word-Meaning: - (आत्) अनन्तरम् (इत्) एव (ते) तव तस्य वा (विश्वे) अखिलाः (क्रतुम्) प्रज्ञापनं कर्म वा (जुषन्त) प्रीणन्ति सेवन्ते वा (शुष्कात्) धर्मानुष्ठानतपसो नीरसात् काष्ठादेः (यत्) ये (देव) जगदीश्वर (जीवः) इच्छादिगुणविशिष्टश्चेतनः (जनिष्ठाः) अतिशयेन प्रकटाः (भजन्त) सेवन्ते (विश्वे) सम्पूर्णाः (देवत्वम्) देवस्य भावः (नाम) प्रसिद्धम् (ऋतम्) सत्यम् (सपन्तः) समवयन्तः (अमृतम्) मरणजन्मदुःखादिदोषरहितम् (एवैः) ज्ञापकैः प्रापकैर्गुणैः ॥ २ ॥
Connotation: - नहि मनुष्याः परमेश्वरोपासनाऽज्ञानुष्ठानेन विना व्यवहारपरमार्थसुखं प्राप्तुमर्हन्तीति ॥ २ ॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Brilliant lord of existence, most generative support of life-force arising from dry sources of energy, all the brilliancies of the universe join your sacred act of creation. All of them worship your divinity in truth and faith. All of them with all their manners, customs, rituals, in short with every motion of their thought and body, do homage to your laws of existence and your immortal presence.

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

How is God is taught in the 2nd Mantra.

Anvay:

O God, all those learned virtuous and renowned persons by the performance of the righteous austerities (which are dry like wood) and by other virtues that lead towards Thee, lovingly try to obtain Thy Divinity and Thy famous acts. They attain afterwards Truth and immortality. Every conscious soul should also try to attain this desirable state with great effort and earnestness.

Word-Meaning: - (शुष्कात् ) धर्मानुष्ठानतपसः - नीरसात् काष्ठात् = The performance of righteous like dry wood. (सपन्त:) समवयन्तः = Lovingly uniting all. (एवैः) ज्ञापकैः प्रापकंर्गुणैः = By virtues which give us the knowledge of God and which lead towards Him.
Connotation: - Men can not get secular and spiritual happiness without the communion with God and obeying His Commands.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - या मंत्रात श्लेषालंकार आहे. माणसांनी हे जाणावे की ईश्वराने निर्माण केल्याशिवाय जड कारणापासून कोणतेही कार्य उत्पन्न होत नाही व नष्ट होत नाही. आधाराशिवाय आधेयही स्थित होण्यास समर्थ होऊ शकत नाही. कोणताही माणूस कर्माशिवाय क्षणभरही स्थित राहू शकत नाही. जे विद्वान लोक विद्या इत्यादी शुभ गुण इतरांना देतात तसेच ग्रहणही करतात. त्या दोहोंचा सत्कार करावा, इतरांचा नाही. ॥ ३ ॥