Go To Mantra
Viewed 424 times

ए॒वा नृभि॒रिन्द्र॑: सुश्रव॒स्या प्र॑खा॒दः पृ॒क्षो अ॒भि मि॒त्रिणो॑ भूत्। स॒म॒र्य इ॒षः स्त॑वते॒ विवा॑चि सत्राक॒रो यज॑मानस्य॒ शंस॑: ॥

English Transliteration

evā nṛbhir indraḥ suśravasyā prakhādaḥ pṛkṣo abhi mitriṇo bhūt | samarya iṣaḥ stavate vivāci satrākaro yajamānasya śaṁsaḥ ||

Mantra Audio
Pad Path

ए॒व। नृऽभिः॑। इन्द्रः॑। सु॒ऽश्र॒व॒स्या। प्र॒ऽखा॒दः। पृ॒क्षः। अ॒भि। मि॒त्रिणः॑। भू॒त्। स॒ऽम॒र्ये। इ॒षः। स्त॒व॒ते॒। विऽवा॑चि। स॒त्रा॒ऽक॒रः। यज॑मानस्य। शंसः॑ ॥ १.१७८.४

Rigveda » Mandal:1» Sukta:178» Mantra:4 | Ashtak:2» Adhyay:4» Varga:21» Mantra:4 | Mandal:1» Anuvak:23» Mantra:4


SWAMI DAYANAND SARSWATI

फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

Word-Meaning: - (नृभिः) वीर पुरुषों के साथ (इन्द्रः) सेनापति (सुश्रवस्या) उत्तम अन्न की इच्छा से (पृक्षा) दूसरे को बता देने को चाहा हुआ अन्न उसको (प्रखादः) अतीव खानेवाला और (मित्रिणः) मित्र जिसके वर्त्तमान उसके (अभि, भूत्) सम्मुख हो तथा (विवाचि) नाना प्रकार की विद्या और उत्तम शिक्षायुक्त वीर जन के निमित्त (सत्राकरः) सत्य व्यवहार करने और (यजमानस्य) देनेवाले की (शंसः) प्रशंसा करनेवाला (समर्य्ये) उत्तम बणियें के निमित्त (इषः) अन्नों की (स्तवते) स्तुति प्रशंसा करता (एव) ही है ॥ ४ ॥
Connotation: - जो उद्योगी और सत्यवादी जन सत्योपदेश करते हैं, वे नायक, अधिपति और अग्रगामी होते हैं ॥ ४ ॥

HARISHARAN SIDDHANTALANKAR

प्रभु-भक्तों के सम्पर्क में

Word-Meaning: - १. (एव) = गत मन्त्र के अनुसार 'जेता, श्रोता' आदि बननेवाला पुरुष (नृभिः) = उन्नति-पथ पर ले-चलनेवाले इन प्राणों के द्वारा-इनकी साधना करता हुआ (इन्द्रः) = जितेन्द्रिय बनता है। प्राणसाधना हमें इन्द्रियों को वश में करने की शक्ति देती है। यह इन्द्र (सुश्रवस्या) = उत्तम ज्ञान की कामना से (पृक्ष:) = हविरूप अन्नों को ही (प्रखादः) = प्रकर्षेण खानेवाला होता है। इन हविरूप अन्नों के सेवन से इसकी बुद्धि सात्त्विक बनती है। सात्त्विक बुद्धिवाला बनकर यह (मित्रिणः अभि) = उस महान् मित्र प्रभु की ओर जानेवाले पुरुषों की ओर (भूत्) = जानेवाला-प्रभु-भक्तों का संग करनेवाला होता है। २. यह (समर्ये) = इस जीवन-संग्राम में (इषः स्तवते) = प्रभु-प्रेरणाओं का स्तवन करता है, प्रभु का स्तवन करता हुआ प्रेरणाओं को प्राप्त करता है, (विवाचि) = विशिष्ट ज्ञान-वाणियों के होने पर (सत्राकरः) = यज्ञों को समन्तात् करनेवाला होता है। वेदोपदिष्ट यज्ञों को करता है और (यजमानस्य) = उस महान् यज्ञकर्ता-यज्ञरूप प्रभु का (शंसः) = स्तवन करनेवाला बनता है। यज्ञों को करता हुआ उन यज्ञों को प्रभु के अर्पण करता है। उन यज्ञों को प्रभु की शक्ति से होता हुआ समझता है। अहंकार न होने से उसके यज्ञ पवित्र बने रहते हैं ।
Connotation: - भावार्थ- हम जितेन्द्रिय बनकर ज्ञान की कामना से सात्त्विक अन्न का ही सेवन करें; ज्ञानपूर्वक यज्ञों को करते हुए उन यज्ञों को प्रभु- शक्ति से होता हुआ जानें ।

SWAMI DAYANAND SARSWATI

पुनस्तमेव विषयमाह ।

Anvay:

हे मनुष्या नृभिः सहेन्द्रः सुश्रवस्या पृक्षः प्रखादो मित्रिणोऽऽभि भूत् विवाचि सत्राकरो यजमानस्य शंसः समर्य्ये इषः स्तवतयेव ॥ ४ ॥

Word-Meaning: - (एव) निश्चये। अत्र निपातस्य चेति दीर्घः। (नृभिः) वीरैः पुरुषैः सह (इन्द्रः) सेनेशः (सुश्रवस्या) शोभनान्नेच्छया (प्रखादः) अतिभक्षकः (पृक्षः) ज्ञापयितुमिष्टमन्नम् (अभि) आभिमुख्ये (मित्रिणः) मित्राणि यस्य सन्ति तस्य (भूत्) भवेत् (समर्य्ये) सम्यगर्य्ये वणिजि (इषः) अन्नानि (स्तवते) प्रशंसति (विवाचि) विविधविद्यासुशिक्षायुक्ते (सत्राकरः) सत्रा सत्यं करोतीति (यजमानस्य) दातुः (शंसः) प्रशंसकः ॥ ४ ॥
Connotation: - ये उद्योगिनः सत्यवादिनः सत्योपदेशं कुर्वन्ति ते नायका भवन्ति ॥ ४ ॥

DR. TULSI RAM

Word-Meaning: - Thus Indra is great with human resources, lord of wealth, honour and high reputation, great consumer of materials and thereby producer of high energy, and he is always surrounded and assisted by friends and associates. In debates and discussions of variety he values food and energy as the basic wealth. He is a great organiser of sessions of yajnic conferences and appreciates and applauds the host of such sessions and conferences.

ACHARYA DHARMA DEVA VIDYA MARTANDA

The industrious people lead others.

Anvay:

O men ! Indra (the Commander of the Army) and his army relish delicious food. They like and eat ideal well-cooked food. Thus he overcomes the adversaries of his friends. He faithfully fulfills his promise, duly assisted by a liberal donor. He praises honest traders for the sale of good edibles.

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - Those persons who are industrious, truthful and who preach always truth, become leaders of the community.

MATA SAVITA JOSHI

N/A

Word-Meaning: - N/A
Connotation: - जे उद्योगी व सत्यवादी लोक सत्योपदेश करतात, ते नायक, अधिपती व अग्रगामी असतात. ॥ ४ ॥